• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
REMARKABLE ACHIEVEMENTS BY UTTARAKHANDI - उत्तराखंड के लोगों की उपलब्धियाँ

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 09, 2007, 10:38:24 AM

दिनेश मन्द्रवाल

अभिनव जी,
     बहुत धन्यवाद, कल्याण सिंह जी से हमारा परिचय कराने के लिये।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बगडवाल का भारत ज्योति अवार्ड के लिए चयनAug 28, 11:38 pm

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन आनंद सिंह बगडवाल को भारत ज्योति अवार्ड के लिए चुने जाने पर बैंक के महाप्रबंधक पीसी तिवारी समेत बैंक अधिकारियों व कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक में भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष जताया गया। गौरतलब है कि इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी ने श्री बगडवाल को उक्त अवार्ड के लिए चयनित किया है। इससे पूर्व श्री बगडवाल को वर्ष 2004 में इंटरनेशनल इंटीग्रेशन एवं ग्रोथ सोसायटी नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय रत्‍‌न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

हेम पन्त

पौड़ी गढ़वाल। कार्यक्षेत्र में सेवाभाव व निष्ठा की मिसाल अध्यापिका मनोरमा घिल्डियाल को शुक्रवार को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजेंगे।

अध्यापन जीवन के 32 वर्ष पूरे कर चुकी प्राथमिक विद्यालय कोठला, थलीसैंण की प्रधानाध्यापिका मनोरमा घिल्डियाल ने विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी कार्यक्षेत्र में सर्वोत्तम प्रदर्शन कैसे किया जाता है इसका अनूठा उदाहरण पेश किया है। शुक्रवार पांच सितम्बर को उनके सराहनीय कार्यो के लिए महामहिम राष्ट्रपति उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। अपर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एसपी खाली ने बताया कि 16 वर्ष की अल्पायु में वैधव्य जीवन जीते न केवल उन्होंने आगे की शिक्षा ग्रहण की वरन 1976 में अध्यापक प्रशिक्षण परीक्षा भी पास की। इसके बाद 1977 में हाईस्कूल व 1984 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशिक्षणोपरांत श्रीमती घिल्डियाल ने प्राथमिक विद्यालय कलुण में अध्यापकीय जीवन शुरू किया। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय कठोला में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं।

हेम पन्त

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल)। भारतीय तटरक्षक बल में पायलट के पद पर तैनात असिस्टेंट कमांडेंट सिद्धार्थ भंडारी ने तटरक्षक बल मेडल (शौर्य) प्राप्त कर सूबे का नाम रोशन किया है।

मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल निवासी सिद्धार्थ के पिता एसएस भंडारी जिला सहकारी बैंक टिहरी में उपमहाप्रबंधक व माता प्रमिला भंडारी रुद्रप्रयाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। बताया गया कि पायलट सिद्धार्थ नौ सेना व भारतीय तटरक्षक बल के दो अधिकारियों के साथ समुद्री सीमा का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी जहाज में तकनीकी खराबी आ गई और जहाज ने संतुलन खो दिया। खराब मौसम व विषम परिस्थितियों के बावजूद सिद्धार्थ ने कार्यकुशलता,अदम्य साहस और दक्षता का परिचय देते हुए जहाज को सुरक्षित उतारा तथा सभी लोगों की जान बचाई। राष्ट्रपति ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर तटरक्षक मेडल शौर्य से सम्मानित किया।

हेम पन्त

द लास्ट एनाउंसमेंट फेस्टिबल को चयनित

पिथौरागढ़: उत्तराखड को अंतराष्ट्रीय फिल्म जगत में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पर्वतीय जनजीवन पर बनी फिल्म द लास्ट एनाउंसमेंट (अंतिम मुनादी) को दिसम्बर में होने वाले इटली फिल्म फेस्टिबल के लिए चुन लिया गया है। यह फिल्म फेस्टिबल की कम्पटीशन केटेगरी में दिखायी जायेगी। पहाड़ी जनजीवन को लेकर अब तक तमाम फिल्में बनायी गयी हैं, लेकिन आज तक कोई भी फिल्म अंतर्राष्ट्रीय छोड़ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान नहीं बना पायी। यह पहला मौका है जब पहाड़ी जनजीवन पर बनी कोई फिल्म अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिबल जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए चुनी गयी है। "द लास्ट एनाउंसमेंट" को उत्तराखण्ड के सीमांत जिले के रहने वाले बालीवुड कलाकार एहसान बख्श ने निर्देशित किया है। एक विवाह समारोह में शामिल होने पिथौरागढ़ आये निर्देशक एहसान बख्श ने जागरण से एक खास बातचीत में फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुने जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया यह फिल्म पहाड़ में ढोल के जरिये मुनादी करने वाले व्यक्ति के जनजीवन पर बनायी गयी है। जिसमें पहाड़ी संस्कृति का समावेश किया गया है। एचएस कम्यूनिकेशन और ग्राफिक एड के संयुक्त तत्वावधान में बनी यह फिल्म पन्द्रह मिनट की है। उन्होंने बताया कि फिल्म दिसम्बर माह में इटली के फ्लोरेंस शहर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिबल के कम्पटीशन केटेगरी में दिखायी जायेगी। फिल्म की शूटिंग अल्मोड़ा और हल्द्वानी क्षेत्रों में की गयी है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Great achivement.

Many many congratulation to Ahshan Bhai..

Quote from: H.Pant on October 10, 2008, 02:11:05 PM

प्रसिद्ध रंगकर्मी गिरीश तिवारी गिर्दा को इंटरनेशनल राइटर्स संस्था ने उत्कृष्ट लेखक के पुरस्कार से सम्मानित किया है। शुक्रवार को कैलाखान स्थित उनके आवास पर आयोजित एक समारोह में जल पुरुष एवं पर्यावरणविद् राजेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ रंगकर्मी विश्र्वम्भर नाथ सखा एवं पद्मश्री प्रो.शेखर पाठक ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया। ज्ञात हो गिर्दा पिछले काफी समय से अस्वस्थ हैं और वह पुरस्कार ग्रहण करने पिछले दिनों मसूरी में आयोजित इंटरनेशनल राइटर्स फेस्टिवल में नहीं जा सके थे। शुक्रवार को जल पुरुष राजेन्द्र सिंह से पुरस्कार ग्रहण करते वक्त रंगकर्मी गिरीश तिवारी भावुक हो गए। इस अवसर पर पद्मश्री प्रो.शेखर पाठक ने मसूरी में आयोजित इंटरनेशनल राइटर्स फेस्टिवल के संस्मरण और संस्था के निदेशक स्टीव आल्टर की ओर से गिरीश तिवारी को भेजा गया प्रशस्ति पत्र पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में जल पुरुष श्री सिंह ने कहा कि गिर्दा के लेखन में सादगी और सरलता के साथ-साथ जनता का दर्द समाहित है। रंगकर्मी विश्र्वंभर नाथ सखा ने कहा कि श्री तिवारी का जीवन बेहद संघर्षमयी रहा है। उनके कृतित्व का मूल्यांकन अभी होना बाकी है। उन्होंने कहा कि उनके लेखन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान सभी के लिए गर्व की बात है। संचालन राजीव लोचन साह ने किया। इस अवसर पर गिर्दा की धर्मपत्‍‌नी हेमलता तिवारी, डा.गिरजा पांडे, दीप गंगोला, जेपी साह, भास्कर पंत, एडवोकेट कैलाश तिवारी व जितेन्द्र बोरा आदि लोग मौजूद थे।

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

हेम पन्त

पिथौरागढ़। जिले की कवियत्री श्रीमती लक्ष्मी आर्या को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हे यह सम्मान काव्य क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

लखनऊ में आयोजित 16 वें अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य समारोह में सीमांत जिले की कवियत्री श्रीमती लक्ष्मी आर्या को पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह ने महोदवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। काव्य क्षेत्र में कवियत्री लक्ष्मी के योगदान को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा विकास संगठन ने उन्हे इस सम्मान के लिए चुना था। गौरतलब है कि कवियत्री लक्ष्मी आर्या लम्बे समय से अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पूर्व उन्हे साहित्य प्रभा एवं द्रोण समिति राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

उत्तराखंड की बेटी ओबामा की रणनीतिकार

हिन्दुस्तान दैनिक, India - 5 Nov 2008
उत्तराखंड की बेटी प्रीता बंसल उन नामी लोगों में शामिल है जि्ान्होंने बराक ओबामा को व्हाइट हाउस तक पहुंचाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया। न्यूयॉर्क की सॉलीसिटर ज्ानरल और अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्व्ातंत्रता आयोग की अध्यक्ष रहीं प्रीता ओबामा के 22 सदस्यीय इनर-सर्किल में शामिल रही हैं। चुनाव्ा में प्रीता की भूमिका के बाद उन्हें नई सरकार में बड़ी जि्ाम्मेदारी मिलना तय माना ज्ाा रहा है। यूं तो अमेरिकी राष्ट्रपति ...

More news.

http://www.hindustandainik.com/news/2031_2217337,00670052.htm