• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

REMARKABLE ACHIEVEMENTS BY UTTARAKHANDI - उत्तराखंड के लोगों की उपलब्धियाँ

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 09, 2007, 10:38:24 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

सीमांत की कवियत्री लक्ष्मी को मिला महादेवी वर्मा स्मृति सम्मानNov 12, 11:59 pm

पिथौरागढ़। जिले की कवियत्री श्रीमती लक्ष्मी आर्या को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हे यह सम्मान काव्य क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

लखनऊ में आयोजित 16 वें अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य समारोह में सीमांत जिले की कवियत्री श्रीमती लक्ष्मी आर्या को पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह ने महोदवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। काव्य क्षेत्र में कवियत्री लक्ष्मी के योगदान को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रभाषा विकास संगठन ने उन्हे इस सम्मान के लिए चुना था। गौरतलब है कि कवियत्री लक्ष्मी आर्या लम्बे समय से अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पूर्व उन्हे साहित्य प्रभा एवं द्रोण समिति राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयनDec 05, 10:21 pm

बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा के तीन बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। तीनों बाल वैज्ञानिक दीमापुर नागालैंड में 23 दिसम्बर से होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगे। विद्यालय की बाल वैज्ञानिक दीपा बिष्ट, तृप्ति जोशी व गंगा कांडपाल ने गत दिवस टिहरी में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में अपने माडल व शोध पत्र प्रस्तुत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कराया। मार्गदर्शक अध्यापक नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि ये तीनों बाल वैज्ञानिक 23 दिसम्बर को दीमापुर में भाग लेंगे जबकि गंगा कांडपाल 31 दिसम्बर को शिलांग मेघालय में होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में भी प्रतिभाग करेगे।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

प्रो. शर्मा ईआईए अथॉरिटी के पर्यावरण विशेषज्ञ नामितDec 05, 10:27 pm

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने नवगठित उत्तराखंड पर्यावरण प्रभाव निर्धारण प्राधिकरण (ईआईए अथॉरिटी) में प्रो. रमेश चंद्र शर्मा को पर्यावरण विशेषज्ञ नामित किया है।

हेनब गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. शर्मा की यह नियुक्ति तीन वर्षो के लिए की गयी है। प्रदेश में बनाए जाने वाले छोटे और मझोले स्तर के बाधों के निर्माण के लिए आवश्यक पर्यावरण एनओसी अब यही प्राधिकरण देगा। प्राधिकरण की इस उच्चतम समिति में वह एक मात्र विषय विशेषज्ञ भी होंगे। इस प्राधिकरण के अंतर्गत एक पांच सदस्यीय अन्य समिति कार्य करेगी जो बांधों के निर्माण को लेकर अपनी रिपोर्ट विचारार्थ इस प्राधिकरण को देगी। प्रो. शर्मा द्वारा लिखे 125 से अधिक शोध पत्र अब तक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वर्तमान में उनके निर्देशन में चार शोध परियोजनाएं भी चल रही हैं।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

माडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनितDec 03, 10:38 pm

नई टिहरी। राज्यस्तरीय 16वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों के 16 उत्कृष्ट माडल राष्ट्रीय स्तर और दो प्रोजेक्ट भारतीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किए गए।

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने पृथ्वी ग्रह अपना घर-इसे समझे, संवारे और बचाए विषय के उप विषय वायु मंडल, स्थल मंडल, मानव मंडल, जल, मंडल, जैव मंडल ऊर्जा मंडल पर अपने माडल व प्रोजेक्ट तैयार किए। इस अवसर पर जूनियर वर्ग में चमोली की कु. कल्पना मिश्रा, बागेश्वर की तृप्ति जोशी, पौड़ी की अंकिता, उत्तरकाशी की अस्मिता असवाल, टिहरी के सुमित असवाल, देहरादून की सविता पांडे, हरिद्वार की भावना सिंह, ऊधमसिंह नगर की शिवानी कौशिक व चंपावत के विजय जोशी और सीनियर वर्ग में बागेश्वर की दीपा बिष्ट, हरिद्वार के मोहक राणा, देहरादून की दीक्षा वर्मा, चमोली के पंकज भट्ट व शिवानी सलोनी, नैनीताल के प्रमोद प्रसाद व उत्तरकाशी की एकता रावत का माडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किए गए। बागेश्वर की दीपा बिष्ट व चमोली भट्ट के माडल भारतीय विज्ञान कांग्रेस के लिए भी चयनित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद दिल्ली के डा. डीके पांडे ने कहा कि प्रत्येक छात्र ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रोजेक्ट तैयार किए है। जिनके माडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित नहीं हुए वह निराश न हो बल्कि आगे के लिए मेहनत करे। उन्होंने कहा कार्यक्रम को वित्तीय संकट से उबारने के प्रयास किए गए है।


पंकज सिंह महर

विगत दिनों सम्पन्न हुये मध्यप्रदेश विधान सभा चुनावों में रिखणीखाल, जनपद पौड़ी के मूल निवासी श्री रमेश मैंदोला ने इंदौर विधान सभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज सुरेश सेठ को ४२ हजार मतों से पराजित कर अपनी जीत सुनिश्चित की है।
         उन्हें इस उपलब्धि पर मेरा पहाड़ परिवार की हार्दिक शुभकामनायें।

पंकज सिंह महर

पौड़ी गढ़वाल। दलित उत्थान एवं सामाजिक कायरें में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरालाल टम्टा को दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने डा. अंबेडकर विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया। मंडल मुख्यालय पहुंचने पर टम्टा का स्वागत किया गया।

दिल्ली में आयोजित भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय सम्मेलन में हीरालाल टम्टा को दलित उत्थान एवं सामाजिक कार्याें में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय विशिष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सोहन लाल सुमनाक्षर और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने हीरा लाल टम्टा को यह सम्मान दिया। सम्मानित होने के बाद यहां पहुंचे श्री टम्टा का एक समारोह में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वे दलित उत्थान एवं समाज हितों के लिए समर्पित भाव से आगे भी काम करते रहेगे। स्वागत समारोह में बाबा बचन सिंह, भवानी राम आर्य, वीएस भंडारी, गंगा प्रसाद, जय किशन, प्रवीण कुमार, तीरथ राज, भूपेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।

पंकज सिंह महर

देहरादून। मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने मेजर सुंदर सिंह बिष्ट को शौर्य चक्र के लिए चयनित होने पर बधाई दी है।

एक संदेश में सीएम ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद के देवलीखेत निवासी सुंदर सिंह बिष्ट ने बहादुरी का परिचय देते हुए असम में आतंकवादियों को मार गिराया था। मेजर बिष्ट की इस उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम देश में रोशन हुआ है। उत्तराखंड के वीर सैनिकों से हमेशा अपनी बहादुरी का परियचय दिया है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

हिमालय बचाओ अभियान में शामिल लोगों का है सम्मान-बहुगुणा
26 jan-
नई टिहरी: पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पदम विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा ने इसे हिमालय बचाओ अभियान का सम्मान बताया। 9 जनवरी 1927 को मरोड़ा गांव टिहरी में जन्मे सुंदरलाल बहुगुणा की प्रारंभिक शिक्षा सिरांई में हुई। 13 वर्ष की छोटी उम्र में टिहरी जनक्रांति के अमर नायक श्रीदेव सुमन से प्रेरित होकर वह आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। 1972 से 1981 तक जनपद चमोली के रैंणी गांव में जंगलों को बचाने के लिए चले चिपको के आंदोलन में वह अग्रणी रहे। एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध के खिलाफ उन्होंने आंदोलन का उन्होंने नेतृत्व किया और बांध से होने वाले पर्यावरणीय खतरों को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रखा। यही नहीं, उन्होंने बांध के खिलाफ 72 दिन का उपवास भी रखा। 1981 में तत्कालीन सरकार ने उन्हें पदमश्री देने की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उनका तर्क था कि पहाड़ पर जब तक हरे पेड़ों का कटान होगा तब तक किसी पुरस्कार के कोई मायने नहीं है। इसके बाद सरकार ने पहाड़ पर एक हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हरे पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध लगाया। पदम विभूषण सम्मान मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए 82 वर्षीय पर्यावरणविद् श्री बहुगुणा ने कहा कि यह उस विचार का सम्मान है जिसके लिए वह लड़ रहे हैं। हिमालय बचाओ आंदोलन को सरकार ने मान्यता दी है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर गदगद है फरस्वाण का परिवारJan 27, 11:13 pm

गैरसैंण (चमोली)। गैरसैंण निवासी मदन सिंह फरस्वाण को राष्ट्रपति पुरष्कार से नवाजे जाने पर क्षेत्र मे खुशी की लहर है। श्री फरस्वाण इसे अपनी लम्बी सेवा के दौरान कर्तव्यनिष्ठता का प्रतिफल मानते हैं। गैरसैंण तहसील के झूमाखेत निवासी मदन सिंह वर्तमान में पिथौरागढ में जिला पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। अपनी लम्बी सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। हरिद्वार में महाकुम्भ की सफल शान्ति व्यवस्था के लिए व वर्ष 1988 से 95 तक दिल्ली में आतंकवाद के खिलाफ चलाये गये विभिन्न आपरेशनों की सफलता व खीमपुर, बदायूं, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, पौड़ी, बागेश्वर में कानून व्यवस्था को चौकस रखने के लिए उन्हें अनेक प्रशस्ति पत्र मिले हैं। प्राथमिक स्कूल कुनेली में कार्यरत उनकी पत्‍‌नी पुष्पा फरस्वान,पुत्र विनोद,सुबोध व पुत्री पूनम व निशा उन्हें मिले राष्ट्रीय सम्मान से बेहद खुश हैं।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_5188886.html


पंकज सिंह महर

बाक्सिंग प्रशिक्षक भटट बने अंतर्राष्ट्रीय रेफरी

देहरादून। पिथौरागढ़ में कार्यरत जिला क्रीड़ा अधिकारी डा.धर्मेद्र भट्ट ने एशिया महाद्वीप की रेफरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
डा.भटट उत्तराखंड के एक मात्र बाक्सिंग रेफरी हो गए हैं, जो एशिया महाद्वीप की बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डा.भटट को 11 से 15 मार्च 09 तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले एके मिश्रा मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय बाक्सिंग संघ ने निर्णायक के रूप में नामित किया गया है। उत्तरांचल स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा खेल मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को लिखे पत्र में यह जानकारी दी गई है। श्री भटट मुक्केबाजी में एशियन मेडलिस्ट भी रहे हैं और भारतीय सीनियर टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं।