• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

REMARKABLE ACHIEVEMENTS BY UTTARAKHANDI - उत्तराखंड के लोगों की उपलब्धियाँ

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 09, 2007, 10:38:24 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

प्रधानाचार्य पॉल भारतीय विकास रत्‍‌न पुरस्कार से सम्मानित

धारचूला(पिथौरागढ़)। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्थानीय स्टेनियर मेमोरियल मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य बीके पॉल को दो संस्थाओं द्वारा भारतीय विकास रत्‍‌न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूर्व राज्यपाल डा. भीष्म नारायण सिंह और पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा दिल्ली में एक समारोह के साथ सम्मानित किया गया।
   धारचूला मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य बीके पाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी विशेष कार्य किया गया।जिसे देखते हुए उत्तराखण्ड से इस बार अकेले उन्हे इस पुरस्कार के लिये चयनित किया गया था। श्री पॉल इस संस्था से पिछले 31 सालों से जुड़े है और वर्तमान में भी कार्यरत है। दिल्ली में आयोजित समारोह में ग्लोबल सोसाइटी फार हैल्थ एण्ड एजूकेशन और आल इण्डिया बिजनेस एसोसियेशन दिल्ली द्वारा प्रदत्त पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर एआइसीसी के महासचिव श्री दुर्रानी भी मौजूद थे।

[Monday, September 24, 2007 2:32:16 AM (IST) ]

Rajneesh

mehta bhai Chandan Dangi ki eak book hai uttarakhand ki Pratibhayen plz kuch us kitab ki jankari bhi de

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बागेश्वर। राज्य साक्षरता प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2007 का राज्य स्तरीय पुरस्कार दीपक पाठक को दिया गया है। उन्हे यह पुरस्कार देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने दिया। श्री पाठक वर्ष 1995 से साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है। उन्हे पुरस्कार मिलने पर जिलाधिकारी शैलेश बगौली व जिला शिक्षाधिकारी डा बीआर पनेरू समेत जिला रेडक्रास के उपाध्यक्ष अशोक लोहनी, दीवान गिरी गोस्वामी, एडीईओ जेएस हयांकी व डा हरिओम चतुर्वेदी ने बधाईयां दी है।

[Tuesday, September 25, 2007 2:30:51 AM (IST) ]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जोशी को मनादुली स्मृति सम्मान

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल)। राष्ट्रीय हिन्दी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौल में हिन्दी प्राध्यापक एवं कवि-कथाकार डा. सुरेन्द्र जोशी को साहित्यकार सतीश चन्द्र मनादुली स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
   चैम्बर आफ कामर्स भवन (मेरठ) में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में देश के अनेक साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट लेखन के लिए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद एवं साहित्यकार डा. रत्नाकर पाण्डे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मेरठ विवि के कुलपति प्रो. एसपी ओझा ने डा. जोशी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नकद धनराशि प्रदान की। यह सम्मान उन्हे कहानी लेखन के लिए दिया गया।





एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जड़धारी को स्वामी प्रणवानंद साहित्य पुरस्कार

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल)। बीज बचाओ आंदोलन के नेता विजय जड़धारी को वर्ष 2007 का स्वामी प्रणवानंद साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
   यह पुरस्कार अखिल भारतीय स्तर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली द्वारा हर वर्ष दो लोगों या संस्थाओं को सामाजिक व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वामी प्रणवानंद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का पुरस्कार समाज सेवी एवं बीज बचाओ आंदोलन के नेता विजय जड़धारी व कस्तूरबा ट्रस्ट त्रिपुरा को दिया गया। यह पुरस्कार उन्हे खेती की समृद्ध परम्परा पर लिखी 'बारहनाजा' पुस्तक के लिए दिया गया है। पुरस्कार में दस हजार की नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया गया। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में गांधी शांति प्रतिष्ठान की अध्यक्ष राधा बहिन की अध्यक्षता में प्रसिद्ध पर्यावरण विद् सुंदरलाल बहुगुणा, डा. रामजी सिंह, गांधी शांति प्रति आदि की उपस्थित में श्री जड़धारी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

एनएसएस: सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार विवेक के नाम

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल)। वानिकी एवं कृषि महाविद्यालय रानीचौरी परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह के तहत विवेक कुमार तिवारी को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी का पुरस्कार दिया गया।
   इस अवसर पर परिसर के अधिष्ठाता डा. एमसी नौटियाल ने कहा कि राष्ट्र सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी बल, साम‌र्थ्य और राष्ट्रीयता की भावना किसी भी देश की ऊर्जा का द्योतक है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज व राष्ट्र हित में करे। राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सर्फराज, पूजा पयाल व अंकिता सिंह तथा भाषण में श्वेता कोटियाल, पंकज कुमार एवं विकास बेलवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि प्रस्तुतीकरण में मोनिका तिवाड़ी प्रथम, चिराग कंडवाल द्वितीय व चरनजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चिराग कंडवाल ने किया।

[Monday, October 01, 2007 2:34:43 AM (IST) ]



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मोहन बने शतकबीर अभिकर्ता, सम्मानित


बागेश्वर। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता मोहन राम आर्य ने मात्र 5 माह में 101 बीमा पालिसी बेच कर शतकबीर का सम्मान प्राप्त किया है। उन्हे यह सम्मान शाखा प्रबंधक वीके थपलियाल ने प्रदान किया। श्री थपलियाल ने कहा कि अभिकर्ता श्री आर्य ने इन पालिसियों की प्रथम प्रीमियम 7 लाख 18 हजार 9 सौ 24 रुपये जमा की। उन्होंने श्री आर्य को शील्ड देकर सम्मानित किया।

[Saturday, September 29, 2007 2:52:21 AM (IST) ]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

डा. वाल्दिया को आत्माराम पुरस्कार मिलेगा


नैनीताल। मशहूर भूगर्भ वैज्ञानिक प्रो. केएस वाल्दिया को हिंदी के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के तहत आत्माराम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करेगे। प्रो. वाल्दिया अभी तक कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है।
   प्रो. केएस वाल्दिया अभी तक जीओलॉजिकल सोसाइटी द्वारा एल रामा राव, खान मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार के अलावा शांति स्वरूप भटनागर आदि पुरस्कारों से नवाजे जा चुके है। डीएसबी परिसर के भूगर्भ विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सीसी पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्माराम पुरस्कार उन्हे भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा दिया जा रहा है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति प्रदान करेगे। जिसमें उन्हे एक लाख रुपए के अलावा शॉल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में प्रो. वाल्दिया जवाहरलाल नेहरू सेंटर फार एडवांस साइंस्टिफिक रिसर्च बैंगलोर में इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी गोल्डन जुबली रिसर्च प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।
   प्रो. केएस वाल्दिया मूलरूप से कुमाऊं के पिथौरागढ़ निवासी है। उन्होंने शिक्षण कार्य लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवक्ता के पद से शुरू किया। बाद में राजस्थान विद्यालय में रीडर के पद पर रहे। बाद में वह तीन मर्तबा वाडिया इंस्टीटयूट के चेयरमैन रहे। इस बीच कुछ समय के लिए उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति का पद भी संभाला। प्रो. वाल्दिया ने उत्तराखंड की भूगर्भ की स्थिति को जानने के लिए हजारों मील पैदल यात्रा कर गहन शोध किया है। विज्ञान समेत अन्य विषयों पर उनके द्वारा लिखित आठ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, जबकि मेकिंग आफ इंडिया नामक पुस्तक इन दिनों प्रेस में है। प्रो. सीसी पंत ने प्रो. केएस वाल्दिया की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

REALLY A BIG ACHIEVEMENT FOR HET RAM JI.

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हेत राम कोहली लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित

लोहाघाट (चम्पावत)। प्राथमिक विद्यालय पुलहिंडोला के प्रधानाचार्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हेत राम कोहली को शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय प्रदर्शन को देखते हुए हेल्थ एण्ड एजूकेशन डेवलेपमेंट एसोसिएशन (हैडा) द्वारा वर्ष 2006 का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया है। श्री कोहली को दिलशाद गार्डन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में संस्था के सचिव वीके मिश्रा व एके डंगवाल ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। 

« Last Edit: September 28, 2007, 03:24:58 PM by M S Mehta » 


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

डा. जोशी को मनादुली स्मृति सम्मान

नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल)। राष्ट्रीय हिन्दी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौल में हिन्दी प्राध्यापक एवं कवि-कथाकार डा. सुरेन्द्र जोशी को साहित्यकार सतीश चन्द्र मनादुली स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
   चैम्बर आफ कामर्स भवन (मेरठ) में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में देश के अनेक साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट लेखन के लिए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद एवं साहित्यकार डा. रत्नाकर पाण्डे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मेरठ विवि के कुलपति प्रो. एसपी ओझा ने डा. जोशी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नकद धनराशि प्रदान की। यह सम्मान उन्हे कहानी लेखन के लिए दिया गया।

[Tuesday, September 25, 2007 2:30:51 AM (IST) ]