• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Who, Where, Why In Uttarakhand? - उत्तराखंड मे कौन, कहाँ, क्यो?

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, June 11, 2008, 01:44:01 PM

पंकज सिंह महर

प्रसिद्ध गायक स्व० गोपाल बाबू गोस्वामी जी का आकाशवाणी से कौन सा गीत सबसे पहले प्रसारित हुआ था?

पंकज सिंह महर

Quote from: Rawat_72 on January 17, 2010, 09:35:40 PM
Quote from: पंकज सिंह महर on January 12, 2010, 10:20:36 AM
Quote from: Rawat_72 on January 11, 2010, 10:44:33 PM
now my question

Uttarakhand mein sabse se uncha (from land/water) road bridge kahan par aur kaun se naadi par hai ? Question pahale poocha jaa chuka ho to kirpya ise ignore karen.

रावत जी, स्वागत है आपका तथा मेरी जिज्ञासा को शांत करने हेतु धन्यवाद।
सबसे लम्बा पुल तो हरिद्वार-नजीबाबाद रोड पर गंगा नदी पर है १.२ कि०मी०, ऊंचा पुल तो शायद डोबरा-चांटी पुल होगा जो प्रतापनगर को टिहरी से जोड़ने के लिये बनाया जा रहा देश का पहला मोटर झूला पुल था।

Mahar ji, swagat ke liye dhanyawad, you are absolutely correct.
Ye Dobra chanti bridge ke height kitni hogi, any idea... agar iski height ka pata chal jata toh we may compare it with other bridges of the world.


डोबरा-चांटी के पुल की ऊंचाई आर.एल. 840 मीटर होगी, इसके जनवरी, २०११ तक पूर्ण होने की उम्मीद है। यह एशिया का सबसे ऊंचा पुल होगा, इससे पहले चीन में यांगत्से नदी पर झी-लिंग पुल (790 मीटर) सबसे ऊंचा पुल था। इस पुल की लम्बाई ७७० मीटर होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी ऊंचाई पर इतना लम्बा यह पुल झूला पुल होगा और यह भारी वाहनों के लिये बनाया जा रहा है।

पंकज सिंह महर

Quote from: पंकज सिंह महर on March 15, 2010, 10:29:32 AM
प्रसिद्ध गायक स्व० गोपाल बाबू गोस्वामी जी का आकाशवाणी से कौन सा गीत सबसे पहले प्रसारित हुआ था?
\

१९७१ के आस-पास आकाशवाणी लखनऊ से गोपाल बाबू गोस्वामी का पहला गीत "कैले बजे मुरुली" प्रसारित हुआ था।

पंकज सिंह महर

उत्तराखण्ड में सप्तऋषि कुण्ड कहां पर स्थित है?

पंकज सिंह महर

Quote from: पंकज सिंह महर on July 14, 2010, 05:06:03 PM
उत्तराखण्ड में सप्तऋषि कुण्ड कहां पर स्थित है?

उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री से १४ कि०मी० हिमालय की ओर सप्तऋषि कुण्ड स्थित है।

पंकज सिंह महर

उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा लालकिले की प्राचीर से किस तारीख को सबसे पहले हुई थी?

पंकज सिंह महर

Quote from: पंकज सिंह महर on July 21, 2010, 11:38:11 AM
उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा लालकिले की प्राचीर से किस तारीख को सबसे पहले हुई थी?


१५ अगस्त, १९९६ को तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौडा ने उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा लालकिले से की।

हेम पन्त

वर्तमान उत्तराखण्ड राज्य के बनने से पहले इसके किस शहर में आतंकवादियों द्वारा किये गये बम-विस्फोट में 40 से अधिक लोगों की जान गई थी.

पंकज सिंह महर

Quote from: हेम पन्त on July 29, 2010, 05:29:25 PM
वर्तमान उत्तराखण्ड राज्य के बनने से पहले इसके किस शहर में आतंकवादियों द्वारा किये गये बम-विस्फोट में 40 से अधिक लोगों की जान गई थी.

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर शहर में।

पंकज सिंह महर

उत्तराखण्ड का वह कौन सा राजा था, जो कुमांऊ तथा गढ़वाल दोनो राज्यों का अलग-अलग समय में राजा बना?