• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Places Famous For Their Speciality - उत्तराखंड के विभिन्न शहरो की विशेषता

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 26, 2008, 01:07:54 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Ramgarh

Ramgarh is also known as the "Fruit Bowl of Kumaon" owing to its verdant orchards of Peach, Apricots, Pears & Apples. It comprises of two parts - Malla, located on an elevation & Talla, located downhill.

पंकज सिंह महर

नैनीताल सिर्फ तालों के लिये ही नहीं जलेबी और नमकीन के लिये भी प्रसिद्ध है।
    तल्लीताल में एक दुकान है लोटे वाली जलेबी यहां जलेबी कपडे़ को दबाकर नहीं बनती बल्कि लोटे से बनती है और १०० ग्राम की एक ही जलेबी होती है।
    मल्लीताल में नमकीन की एक-दो दुकानें हैं, जिनकी नमकीन बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा भोटिया मार्केट के मोम्मो भी बहुत प्रसिद्ध हैं।

पंकज सिंह महर

चल्थी का रायता और घाट के पराठे भी काफी प्रसिद्ध हैं, इन दोनों जगहों पर लकड़ी जलाकर ही खाना बनता है और शुद्ध पहाड़ी टेस्ट यहां पर मिलता है। हालांकि चम्पावत में अब गाडि़यां ज्यादा हाल्ट करती हैं, इसलिये इन दोनों जगहों पर अब खास चहल-पहल नहीं रहती।
      इसके अलावा सूखीढांग का अचार भी काफी प्रसिद्ध है।

पंकज सिंह महर

पिथौरागढ़ का "भुटुवा" बहुत प्रसिद्ध है, धर्मशाला लाइन में पहले काफी दुकानें थी, विगत वर्षों में आग लगने के कारण यहां पर अब काम्पलेक्स बन गये हैं, जिस कारण यह दुकानें नहीं रह गई....अब चाउमीन के कारण भी यह विलुप्त हो रहा है। लेकिन इस भुटुवे का स्वाद काफी अच्छा होता है। कनालीछीना में पिछले दिनों मैने पूरी-पंचोली का भी स्वाद लिया था।
     सिनेमा लाईन, पिथौरागढ़ की मछली (किच्चे) की पकौड़ी का स्वाद भी निराला है।

पंकज सिंह महर

काठगोदाम-भीमताल मार्ग पर सलड़ी नामक स्थान पर छोले-रायते बहुत प्रसिद्ध हैं, यहां का रायता खाकर नाक में ऎसी झौनाट जाती है कि आंसू और सिकाण निकल आता है। ;D ;D

पंकज सिंह महर

मुनस्यारी के राजमा और आलू बहुत प्रसिद्ध हैं, अब तो इनका निर्यात भी होने लगा है।

पंकज सिंह महर

काठगोदाम-नैनीताल मार्ग पर स्थित दो गांव नामक स्थान पर शह्तूत और चेरी मिलती है, इसके अलावा वहां पर मुर्गे और बकरे का अचार भी मिलता है और आजकल मक्खन वाले भुट्टॆ मिल रहे होंगे।

Rajen


;D ;D   ;D ;D   ;D ;D

Quote from: Pankaj/पंकज सिंह महर on August 04, 2008, 01:56:25 PM
काठगोदाम-भीमताल मार्ग पर सलड़ी नामक स्थान पर छोले-रायते बहुत प्रसिद्ध हैं, यहां का रायता खाकर नाक में ऎसी झौनाट जाती है कि आंसू और सिकाण निकल आता है। ;D ;D

पंकज सिंह महर

स्वांला (चम्पावत से आगे टनकपुर रोड पर) की गडेरी बहुत प्रसिद्ध हैं, चम्पावत की गोल मूली और दूनागिरी की मूली भी बहुत प्रसिद्ध है।

पंकज सिंह महर

आगराखाल (नरेन्द्र नगर से आगे) टिहरी गढ़वाल में अदरक बहुतायत होता है। यहां का अदरक बहुत प्रसिद्ध है........।