• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
Panchayat Elections In Uttarakhand - उत्तराखंड मे पंचायत चुनाव

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, August 29, 2008, 01:04:58 PM

क्या पंचायतों में चुनी गयी महिला प्रतिनिधि पुरुषों की अपेक्षा अधिक विकास करवा पायेंगी?

yes
10 (47.6%)
No
7 (33.3%)
Can't Say
4 (19%)

Total Members Voted: 21

Voting closes: February 07, 2106, 11:58:15 AM

पंकज सिंह महर

 बुजुर्गो और महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

देहरादून, जागरण संवाददाता: पंचायत चुनाव मंें उम्र के आखरी पड़ाव पर पहुंचे बुजुर्गो के साथ ही महिलाओं ने भी वोट डालने को लेकर खासा उत्साह दिखाया। कई मतदान केंद्रों पर बीमार मतदाताओं को भी परिजन सहारा देकर मतदान कराने पहुंचे। पंयाचत चुनाव मंें मतदाताओं को ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव करना था। इसके लिए उन्हें चार मतपत्र दिए गए। इसके बावजूद अधिकांश बुजुर्ग मतदाताओं का यही तर्क था कि मतदान करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। अंबेडकर कालोनी रायपुर रोड स्थित शास्त्रीपुरम में बनाए गए मतदान केंद्र मंें 90 वर्षीय अब्दुल रज्जाक अपनी पत्नी बतूल बेगम के साथ वोट डालने पहुंचे। दोनों एक-दूसरे को सहारा देकर चल रहे थे। वोट डालने के बाद अब्दुल रज्जाक का यही कहना था कि वह हर चुनाव में मतदान करते हैं। उन्हें इस चुनाव मंें भी कोई दिक्कत नहीं आई। वह घर से ही यह तय करके मतदान केंद्र में पहुंचे कि उन्हें किसके पक्ष में मतदान करना है। सुबह करीब साढ़े सात बजे मतदान केंद्र पहुंचने का कारण उन्होंने यह बताया कि सुबह के समय भीड़ कम रहती है। इसलिए उन्होंने सुबह का समय ही मतदान के लिए चुना। तुनवाला स्थित मतदान केंद्र में पहुंचे 87 वर्षीय सदानंद का कहना था कि वह क्षेत्र का विकास चाहते हैं। इसी के मद्देनजर वह वोट डालने के लिए पहुंचे। वह चाहते हैं कि उनके क्षेत्र से जुझारू व्यक्ति ही चुनाव जीते। जोगीवाला स्थित पोलिंग बूथ में एक बीमार व्यक्ति को भी परिजन सहारा देकर मतदान केंद्र पहुंचे।

पंकज सिंह महर

्वोट तो देना ही है

फर्जी मतदान नहें चलेगा

पहली बार दिया है वोट

पंकज सिंह महर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी/ भीमताल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा व अंतिम चरण छिटपुट वारदातों के बीच शांतिपूर्ण रहा। बुधवार को हल्द्वानी व भीमताल में 76 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। अंतिम चरण में हल्द्वानी व भीमताल ब्लाक में चुनाव होने थे। दोनों ब्लाकों में औसतन 76 फीसदी मतदान की खबर है। इस चरण में जिपं सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम सदस्य के 1290 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। इसमें हल्द्वानी में 778 तथा भीमताल ब्लाक में 512 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों ब्लाकों में दोपहर बाद एक बजे करीब 45 फीसदी, 3 बजे तक 61 प्रतिशत तक मतदान हुआ। 3 से 5 बजे तक अंतिम दो घंटों में मतदाताओं की खासी भीड़ उमड़ने से 16 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। कुल मिलाकर दोनों ब्लाकों में करीब 76 फीसदी मतदान हुआ। जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में सर्वाधिक करीब 75.7 व भीमताल में 76 फीसदी मतदान हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ एमएस कुंण्डरा ने बताया कि दोनों ब्लाकों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न रही। हल्द्वानी ब्लाक के देवलचौड़ बूथ पर एमबी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष व अन्य छात्र नेता बूथ के अंदर घुस गये। इसपर वहां हंगामा खड़ा हो गया। आपस में हाथापाई तक की नौबत आ गयी है। छात्र नेताओं के मतदान केंद्र से बाहर जाने के बाद मामला शांत हुआ। आरोप था कि ग्राम प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी ने दहशत फैलाने के लिए उन्हें बुलाया था। इसके अलावा देवलचौड़ स्थित विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं में किसी बात पर आपस में झगड़ा हो गया। सामने खड़ी एक महिला कांस्टेबल बीच बचाव करने के बजाय पीछे की ओर चली गयी। वहीं कठघरिया स्थित पोलिंग बूथ में वोट देने आ रहे एक व्यक्ति के राशन कार्ड में क्रमांक नहीं होने से एजेंट आपस में ही भिड़ गये। पुलिस को इन्हें बाहर करना पड़ रहा था। आईटीआई में एडीएम डीएस गब्र्याल ने तीन लोगों को फर्जी मतदान करते पकड़ा। गौजाजाली में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। लालकुआं/हल्दूचौड़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को क्षेत्र में कुल 80 फीसदी मतदान हुआ। मतदान केन्द्र जग्गीबंगर एवं हल्दूचौड़ दीना में सायं सात बजे तक मतदान हुआ। क्षेत्र के हरीपुर बच्ची मतदान केन्द्र पर कुछ मतदाताओं द्वारा निर्धारित पहचान पत्रों से हटकर पहचान पत्र प्रयोग करने पर प्रत्याशियों ने आपत्ति की। बाद में पीठासीन अधिकारी ने ऐसे पहचान पत्रों का प्रयोग नहीं होने दिया। इस दौरान तकरीबन आधा घण्टे तक केन्द्र पर गहमा गहमी का भी माहौल रहा। सेक्टर 13 के मजिस्ट्रेट एम डी जोशी ने बताया कि क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर औसतन 70 फीसदी मतदान हुआ है। सेक्टर 14 के मजिस्ट्रेट बीबी कर्नाटक के अनुसार यहां 82 फीसदी, जबकि सेक्टर 15 के मजिस्ट्रेट संजय राज ने बताया कि उनके क्षेत्र में 85 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान एसडीएम धारी रवनीत चीमा, तहसीलदार बीसी कफल्टिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमेन्द्र डोभाल, कोतवाल भूपेन्द्र सिंह धौनी समेत तमाम पुलिस बल एवं चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मी मुस्तैद रहे। ज्योलीकोट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में समीपवर्ती ग्राम सभा चोपड़ा में 70, गेठिया में 80, ज्योलीकोट में 80, ज्योली में 70, बेलुवाखान में 75 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत चुनावों में अपनी भागीदारी की। (संबंधित खबरें पेज 4 पर भी)

पंकज सिंह महर

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

सुरेन्द्र नेगी नैनीताल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार कई प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें पूर्व पालिका चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा कई पूर्व ब्लाक प्रमुख भी शामिल हैं। इन सभी का भाग्य तीन चरणों के मतदान के बाद अब मतपेटियों में बंद हो गया है। 13 सितम्बर को मतगणना के दिन इनके भाग्य का फैसला होगा। पंचायत चुनावों में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था करने से चारों ओर महिला प्रत्याशियों का ही बोलबाला है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार जिन प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें नैनीताल पालिका की पूर्व चेयरमैन सरिता आर्या व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा बीना आर्या शामिल हैं। यह दोनों जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि यह दोनों अलग-अलग सीटों से अपना भाग्य आजमा रही हैं। सरिता आर्या कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर मेहरागांव जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी हैं तो बीना आर्या जंगलियागांव सीट से भाजपा प्रत्याशी के बतौर चुनावी समर में कूदी हैं। अगर इन्हें चुनाव में सफलता मिली तो इसके बाद इनकी नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर होगी। ज्ञात हो नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेनू जोशी हल्द्वानी की पनियाली सीट से जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी के लिए चुनाव मैदान में कूदीं हैं। हल्द्वानी की पनियाली सीट से कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा की पत्‍‌नी कमलेश शर्मा भी अपना भाग्य आजमा रही हैं। इसी तरह ज्यालीकोट क्षेत्र से भीमताल की पूर्व प्रमुख गीता बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के लिए सभी को खुली चुनौती पेश की है। इसके अलावा ओखलकांडा के पूर्व प्रमुख एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव शेर सिंह नौलिया तथा भाजपा नेता एवं पूर्व प्रमुख प्रकाश बोरा की पत्‍ि‌नयों के बीच घमासान है। पंचायत चुनावों में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था से राजनीति में सक्रिय पुरुषों का एक बहुत बड़ा वर्ग पंचायत चुनावों में आरक्षण की इस नई व्यवस्था का खामियाजा भुगत रहा है। कई दलों के वरिष्ठ पार्टी नेता चाहकर भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रत्याशी के बतौर भागीदारी नहीं कर सके। ऐसे में कई लोगों ने तो अपनी पत्नियों को चुनावी समर में उतारकर किसी तरह अपना राजनैतिक वर्चस्व बरकरार रखने का नया तरीका अपनाया है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

13 Sept ???????????

Quote from: धौंसिया.....! on September 11, 2008, 03:18:25 PM

जनपद --> अल्‍मोडा उधमसिंह नगर चम्‍पावत नैनीताल पिथौरागढ बागेश्‍वर  उत्‍तरकाशी चमोली टिहरी गढवाल  देहरादून  पौडी गढवाल रूद्रप्रयाग योग
प्रधान (ग्राम पंचायत)  घोषित परिणाम  99  0  17  11  70  22  11  61  26  0  82  19  418 
कुल  1007  304  275  429  611  368  351  555  751  331  1088  302  6372 
रिक्‍त पद  2  0  1  0  0  2  1  6  4  0  2  0  18 
निर्विरोध निर्वाचित  137  5  14  31  58  27  102  40  224  72  118  21  849 
कुल प्रधान पद 1146  309  290  460  669  397  454  601  979  403  1208  323  7239 
सदस्‍य (क्षेत्र पंचायत)  घोषित परिणाम  13  0  0  4  9  3  2  2  0  0  6  7  46 
कुल  388  267  125  246  286  118  185  246  326  225  422  109  2943 
रिक्‍त पद  2  0  0  0  0  0  0  1  1  0  0  0  4 
निर्विरोध निर्वाचित  15  6  5  11  13  2  19  2  23  15  10  7  128 
कुल सदस्‍य पद  405  273  130  257  299  120  204  249  350  240  432  116  3075 
सदस्‍य (जिला पंचायत)  घोषित परिणाम  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0 
रिक्‍त पद  0  0  0  0  1  0  0  0  0  0  0  0  1 
निर्विरोध निर्वाचित  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0 
कुल सदस्‍य पद  48  32  15  26  35  19  23  27  45  33  49  19  371 

Hits :-2775  नोटः परिणामों के सम्‍पूर्ण विवरण देखने के लिये सम्‍बन्धित संख्‍या पर क्लिक करें 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  उत्तराखंड मे पंचायत चुनाव : LOCAL ELECTION IN UK 2008

view the result.

http://gov.ua.nic.in/panchayatresult/

Result by 1530 hrs......

जनपद --> अल्‍मोडा उधमसिंह नगर चम्‍पावत नैनीताल पिथौरागढ बागेश्‍वर  उत्‍तरकाशी चमोली टिहरी गढवाल  देहरादून  पौडी गढवाल रूद्रप्रयाग योग
प्रधान (ग्राम पंचायत)  घोषित परिणाम  197  3  63  74  141  56  38  111  42  3  187  52  967 
कुल  1007  304  275  429  611  368  351  555  751  331  1088  302  6372 
रिक्‍त पद  2  0  1  0  0  2  1  6  4  0  2  0  18 
निर्विरोध निर्वाचित  137  5  14  31  58  27  102  40  224  72  118  21  849 
कुल प्रधान पद 1146  309  290  460  669  397  454  601  979  403  1208  323  7239 
सदस्‍य (क्षेत्र पंचायत)  घोषित परिणाम  26  0  0  14  21  16  3  16  7  1  16  15  135 
कुल  388  267  125  246  286  118  185  246  326  225  422  109  2943 
रिक्‍त पद  2  0  0  0  0  0  0  1  1  0  0  0  4 
निर्विरोध निर्वाचित  15  6  5  11  13  2  19  2  23  15  10  7  128 
कुल सदस्‍य पद  405  273  130  257  299  120  204  249  350  240  432  116  3075 
सदस्‍य (जिला पंचायत)  घोषित परिणाम  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  1  1 
रिक्‍त पद  0  0  0  0  1  0  0  0  0  0  0  0  1 
निर्विरोध निर्वाचित  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0  0 
कुल सदस्‍य पद  48  32  15  26  35  19  23  27  45  33  49  19