• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Our Representatives - हमारे जनप्रतिनिधि

Started by पंकज सिंह महर, November 14, 2008, 03:41:04 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

MAHAR JI BAHUT HI BADIYA INFORMATION HAI YE GRATE WORK MAHAR JI BAHUT BAHUT DHANYWAAD APKA

Lalit Mohan Pandey

Satish Sharma Representing the Congress Party in Upper house, is from Secunderabad, a city in Andhra Pradesh. Unka pahad se itna hi rista hia ki he studed at the Doon School with Rajiv Gandhi.

"Satyavrat Chaturvedi" Representing the Congress Party in Upper house, is from Chhatarpur, Madhya Pradesh, Has no links with Uttarakhand.

For both of them I Preferred to wrote "Representing Congress party in Upper house" in place of "Representing Uttarakhand in Upper house on Congress Seat". You all know the reason?
Quote from: Mukul on December 29, 2008, 02:45:14 PM
Satish Sharma aur Satyavarta uk kai raya sabha mai kya ker rahe hai................

rajaya sabh mai to rajaya ka pratinidhitava hona chaiya..........
yeh kya mazak hai............

पंकज सिंह महर

दिनांक १६ मई को घोषित हुये पन्द्रहवीं लोकसभा हेतु निम्नलिखित सांसद निर्वाचित हुये हैं।


  संसदीय क्षेत्र                    सांसद                        पार्टी

१- अल्मोड़ा                   श्री प्रदीप टम्टा                  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
२- नैनीताल                  श्री के०सी० सिंह "बाबा"      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
३- गढ़वाल                    श्री सतपाल महाराज           भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
४- टिहरी                     श्री विजय बहुगुणा             भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
५- हरिद्वार                    श्री हरीश रावत               भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

Lalit Mohan Pandey

Pankaj Da kyon kitne votes se jeeta, and Agar sabhi condidates ke votes ki koe jankri ho to please uplabdh karane ka kast kare.... i am keen to know how many votes UKD condidates got.
Quote from: पंकज सिंह महर on May 18, 2009, 10:57:49 AM
दिनांक १६ मई को घोषित हुये पन्द्रहवीं लोकसभा हेतु निम्नलिखित सांसद निर्वाचित हुये हैं।


  संसदीय क्षेत्र                    सांसद                        पार्टी

१- अल्मोड़ा                   श्री प्रदीप टम्टा                  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
२- नैनीताल                  श्री के०सी० सिंह "बाबा"      भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
३- गढ़वाल                    श्री सतपाल महाराज           भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
४- टिहरी                     श्री विजय बहुगुणा             भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
५- हरिद्वार                    श्री हरीश रावत               भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस


पंकज सिंह महर



हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सांसद श्री हरीश रावत ने दिनांक 28-05-2009 को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री के रुप में शपथ ली।
      श्री रावत श्रम एवं रोजगार मंत्री के रुप में लेबर पालिसी, श्रमिक सुरक्षा, श्रमिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल श्रमिकों के लिये विशेष नीति , औद्यौगिक संबंध, श्रमिक शिक्षा, रोजगार सेवायें एवं वोकेशनल ट्रेनिंग, श्रमिकों का पलायन, श्रमिक विवाद से संबंधित मामलों को देखेंगे।


        मेरा पहाड़ परिवार श्री रावत को अपनी शुभकामनायें प्रेषित करता है और आशा करता है कि उत्तराखण्ड से पलायन पर रोक लगाने के लिये वह पूर्ण प्रयास करेंगे तथा भारत सरकार में राज्य मंत्री रहते हुये उत्तराखण्ड के समग्र, समेकित और नियोजित विकास हेतु प्रयास करेंगे।

umeshbani

चलो कैबिनेट नहीं तो कम से कम राज्य मंत्री पद तो मिला उत्तराखंड को
आशा करता हूँ कि रावत जी उत्तरांचल में ठेकेदारी प्रथा बंद करवाने का प्रयास करेंगे .

पंकज सिंह महर

42-कपकोट विधान सभा के लिये २८ मई को हुये मध्यावधि चुनाव में श्री शेर सिंह गडि़या विधायक निर्वाचित हुये हैं।
     पहले इस सीट से श्री भगत सिंह कोश्यारी विधायक चुने गये थे, जो वर्तमान में राज्य सभा सांसद हैं।

पंकज सिंह महर

दिनांक २७ जून, २००९ को नेतृत्व परिवर्तन के चलते डा० रमेश पोखरियाल "निशंक" को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। श्री निशंक ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, इसके बाद उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल का स्वरुप निम्नवत है-

१- डा० रमेश पोखरियाल "निशंक", माननीय मुख्यमंत्री।

कैबिनेट मंत्री

१- श्री मातबर सिंह कण्डारी
२- श्री बिशन सिंह चुफाल
३- श्री मदन कौशिक
४- श्री प्रकाश पंत
५- श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत
६- श्री दिवाकर भट्ट
७- श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

१- श्रीमती विजय बड़थ्वाल
२- श्री गोबिन्द सिंह बिष्ट

राज्य मंत्री

१- श्री खजान दास
२- श्री बलवंत सिंह भौर्यांल

पंकज सिंह महर

दिनांक ५ जुलाई, २००९ को उत्तराखण्ड की नई सरकार में विभागों का बंटवारा निम्नवत किया गया है।

डा. रमेश पोखरियाल-मुख्यमंत्री, गोपन, कार्मिक, गृह एवं सतर्कता, ऊर्जा, लोक निर्माण एवं राज्य संपत्ति, सचिवालय प्रशासन, वित्त, आवास, नागरिक उड्डयन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा, आपदा प्रबंधन, खेलकूद, उच्च व तकनीकी शिक्षा, संस्कृति शिक्षा, सूचना एवं सूचना प्रौद्योगिकी।

कैबिनेट मंत्री

श्री मातबर सिंह कंडारी- सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, खादी एवं ग्रामोद्योग, समाज कल्याण एवं विकलांग कल्याण।
श्री बिशन सिंह चुफाल- वन एवं वन्य जंतु पर्यावरण, जलागम प्रबंधन, परिवहन, सहकारिता, प्रोटोकाल एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।
श्री प्रकाश पंत- संसदीय कार्य, विधायी, पेयजल, श्रम, नियोजन, पुनर्गठन, बाह्य सहायतित परियोजनाएं, निर्वाचन एवं भारत-नेपाल से संबधित उत्तराखंड की नदी परियोजनाएं।
श्री दिवाकर भट्ट- राजस्व, भूप्रबंधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं सैनिक कल्याण।
श्री मदन कौशिक- आबकारी, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, नगर विकास एवं पर्यटन।
श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान, फलोद्योग, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन।
श्री राजेंद्र सिंह भंडारी- पंचायती राज, वैकल्पिक ऊर्जा, जनगणना, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड व कारागार।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

श्रीमती विजया बड़थ्वाल-ग्राम्य विकास, महिला कल्याण एवं बाल विकास।
श्री गोविंद सिंह बिष्ट- विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा)।

राज्य मंत्री

श्री खजान दास- आपदा प्रबंधन एवं समाज कल्याण।
श्री बलवंत सिंह भौर्याल- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी।

हेम पन्त

मुख्यमंत्री महोदय ने विकास से सम्बन्धित मुख्य विभाग अपने पास ही रखे हैं. इससे विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धिता जाहिर होती है. लेकिन कभी-२ ज्यादा जिम्मेदारी अपने पास रखने से, सभी विभागों को समय न दे पाने के कारण विकास कार्यों की गति धीमी भी हो जाती है.