• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Meaning Of Title - एल्बम/फिल्म के नामों का अर्थ

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, February 08, 2009, 06:59:41 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


दोस्तों,

उत्तराखंड के फ़िल्म जगत एव म्यूजिक एल्बम के क्षेत्र मे आए दिनों नए नए फ़िल्म एव एल्बम बाजार में आ रहे है जिनके टाइटल किसी खास विषय पर आधारित होते है !

इस टाइटल के वास्तविक अर्थ किसी विशेष सामाजिक मुदो पर भी आधारित होते है! उत्तराखंडी नयी पीड़ी को शायद इन शब्दों के बहुत अच्छे दंग से ज्ञान न हो !

हमारा प्रयास रहेगा की हम इस पोर्टल के माध्यम से ये जानकारी यहाँ पर देंगे !

आशा है अन्य सदस्य भी यहाँ पर सहयोग देंगे !

एम् एस मेहता



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जैसे की नरेन्द्र सिह नेगी जी एक मुजिक एल्बम " नौचामी नारायणा" बहुत प्रसिद्ध हुयी थी !

आमतौर से नौचामी नारायणा का मतलब है :  जो समय समय अपना रंग बदलता रहता है :

It means the man keep changing his stands.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



तेरा सौ :

उत्तराखंड राज्य संगर्ष पर बनी फ़िल्म :

तेरा सौ का मतलब होता है : तेरे खातिर (यानी वतन / राज्य के खातिर)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


नेगी जी एक एल्बम का नाम " रुमुक"

गाने :

डंडा धारो मा हाल पड़ी रो
का छो को जानी छे दूर मुलुक
पड़ी रुमुक ..

रुमुक का मतलब है : शाम का समय यानी संध्या का समय

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जग्वाल :

उत्तराखंड की पहली फ़िल्म जग्वाल जिसे कि हमारे वरिष्ठ सदस्य श्री परासर गौर जी ने १९८३ में बनाई थी !

जग्वाल का शाब्दिक अर्थ है :   इंतेजार,  (Wait).


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



उत्तराखंड की एक और फ़िल्म

जिसका नाम है "रैबार"

रैबार = का अर्थ है संदेश है message

अगर कोई आदमी किसी के द्वारा अपने घर और किसी के लिए कोई संदेश भिजवा रहा है उसे उसे रैबार कहते है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



उत्तराखंड की एक और बहुचार्हित फ़िल्म " बलि बेदना" जो की साधना धार्मिक चैनल पर भी प्रसारित चुकी है !

बलि बेदना : यानि बलि देने की पीड

(बलि देने की पीड़ा को कहते है बलि बेदना)

Mukesh Joshi

तेरा सौ
तेरा सौ :

उत्तराखंड राज्य संगर्ष पर बनी फ़िल्म :

तेरा सौ का मतलब होता है : तेरी कसम

Mukesh Joshi

कुछ एल्बम के नाम
ख़ुद = याद
छिबडाट = आहट (विशेष कर जैसे किसी झाड़ी या सूखे पत्तो से कोई चिडिया उड़ने या चलने  की आवाज)