• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand Feature Films Since 1983 - 1983 से अभी तक बनी उत्तराखंडी फीचर फिल्मे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, April 09, 2009, 11:41:11 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१९९३ - " पियोली"
==========

१९९३ में मुंबई से गड़वाल की वादियों में लौटी अभिनेत्री उर्मी नेगी ने बतौर निर्मेत्री व नायिका " पियोली" फिल्म बनाई ! चरण सिह चौहान के निर्देशन में यह फिल्म बनी लेकिन बहुत ज्यादे व्यसाय नहीं कर पायी !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१९९४ और १९९५
============

इन दो सालो में किसे ने भी कोई फिल्म बनाने का प्रयास नहीं किया !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१९९६  - " बेटी"
===============

१९९६ में ग्वाल दम्पति ने निर्देशक चन्द्र ठाकुर को लेकर एक पारवारिक फिल्म बनाई जिसका नाम था " बेटी" ! निर्माता गीत ग्वाल की इस फिल्म को इक्का दुक्का स्थानों पर ही दर्शको ने सराहा !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१९९७ चक्रचाल"
============

१९९७ में निर्दशक नरेन्द्र गुसाई ने निर्देशक  नरेन्द्र खन्ना को साथ लेकर फिल्म "चक्रचाल" बनाई ! तमाम कयासों को कई स्थानों पर घता बताते हुए चक्रचाल  को कई स्थानों पर लोगो ने पसंद की !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१९९८
===========

१९९८ में सिधिबलि पिक्चर के बैनर तले सूर्य प्रकाश शर्मा ने " ब्वारी हो तो इनी"  का निर्माण किया ! महाबीर नेगी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी अंततः फ्लाप हुयी !

मगर इस फिल्म के निर्देशक ने एक बार फिर से अगली फिल्म बनाई जिसका नाम था " सत मंगलिया"  बनाई लेकिन यह फिल्म भी नहीं चल पायी !



" सत मंगलिया"


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१९९९ और २००० का समय
==================

इन दोनों वर्षो में कोई भी फिल्म नहीं बनी !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

२००१  -  " गड़रामी बौराणी
=========

निमात्री सरोज रावत ने सुशील बब्बर के निर्देशन में एतिहासिक कथानक फिल्म " गड़रामी बौराणी" दर्शको के समक्ष पेश की ! पहाड़ की बहु चर्चित कहानी पर आधारित यह फिल्म चंद स्थानों पर ही चली पर हित फिल्मो की लिस्ट में आ गयी !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

२००२
==========

सन २००२ में दिल्ली के निर्माता अविनाश पोखिरियल ने मंहगे बजट की फिल्म "किस्मत " बनाई" ! लेकिन फिल्म बहुत ज्यादा नहीं चली.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

२००३ - " तेरी सौ" &  " जीतू बगड़वाल
========

२००३ में जबरदस्त प्रचार व दावों के साथ " रामपुर तिराहा कांड" की धटना पर आधारित फिल्म " तेरी सौ" पर्दर्शित की गयी पर खास बजट के बाबजूद फिल्म सामान्य प्रदर्शन कर पायी !

http://www.youtube.com/watch?v=4bhv6Og0DaA


२००३ में ही अर्श इंटरनेशनल (चंडीगड़) के निर्माता बलबिन्दर बसंत ने " जीतू बगड़वाल " फिल्म का निर्माण किया ! लेकिन समुचित प्रदर्शन व्यवस्था ने कर पाने के कारण फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी दर्शको तक नहीं पहुच पाई !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

२००४ -  " चल कखी दूर जौला"  &  " मेरी गंगा होली तो मेमु आली"
=================

२००४ में आर्श मालिक फिल्म प्रोडक्शन की " चल कखी दूर जौला" और महेश्वरी फिल्म्स की " औशी की रात" प्रर्दशित हुयी ! परंतु सफलता के झंडे ये फिल्म भी नहीं गाड़ पाई !

इसी वर्ष उत्तराँचल फिल्म प्रोडक्शन की " मेरी गंगा होली तो मेमु आली"  और उत्तरा कम्युनिकेशन की " मेरी प्यारी बोई" भी रिलीज़ हुयी लेकिन बहुत ज्यादे सफल नहीं हुयी !
=============================================================

http://www.youtube.com/watch?v=gSAy8nCSKRA


==================================================================

२००४ में ही एक हिंदी फिल्म "हिमालय की आँचल से "  को गड़वाली भाषा में डब कर " छोटी ब्वारी" के नाम के छाभिग्रहो में प्रर्दशित किया गया किन्तु फिल्म डब होने के कारण गड़वाली दर्शको के गले नहीं उतर सकी !