• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

उत्तराखंड की वैजानिक प्रतिभाये : FAMOUS SCIENTIST FROM UTTARAKHAND ORIGIN !

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, May 27, 2009, 07:00:36 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


उत्तराखंड की वैजानिक प्रतिभाये :  FAMOUS SCIENTIST FROM UTTARAKHAND ORIGIN !
============================================================


Dosto,

उत्तराखंड के इस देव भूमि संतो एव महा तपसीयो की तपो भूमि तो रही ही है! जगह जगह पर देवी देवताओ के मंदिर है! इस भूमि मे कई वीर पैगम्बर ने भी जन्म लिया है ! उत्तराखंड के इस देव भूमि के नव जवान देश की रक्षा के लिए भी सबसे आगे रहे है ! 

लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के उन वैज्ञानिको की बारे में इस थ्रेड के अर्न्तगत जानकारी दे रहे है जिन्होंने ना के अपनी प्रतिभाओ से देश नाम रोशन किया बल्कि उत्तराखंड के लिए भी ये गौरव में प्रेणा क्ष्रोत है !

हमारे वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर मनोज उप्रेती की धर्म पत्नी श्रीमती मेघा उप्रेती जी ने इन वैज्ञानिको के बारे में यह बहुत exclusive जानकारी इक्कठा की है जो हम आपके बीच शेयर कर रहे है !

आप सभी मित्रो से भी गुजारिश है कि यदि आपके आप भी संभंधित जानकारी है तो इस थ्रेड में जरुर शेयर कीजियेगा ताकि इन वैज्ञानिको कि उपलब्धिया आनी वाली पीड़ी ले लिए एक प्रेणा क्ष्रोत बन सके !

REGARDS,

एम् एस मेहता

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



श्री नैन सिह रावत (मौलिक पंडित )   
-----------------------------------------

श्री रावत का जन्म १८३० में पिथोरागढ़ जिले के मुनसियारि जिले के सिलम गाव में हुवा था! श्री रावत तिब्बत कि राजधानी ल्हासा का सटीक भौगौलिक विवरण, वायुमंडल, उबाल बिंदु, तापक्रम के साथ -२ हिमालयः तथा मध्य एशिया के भौगौलिक, सामाजिक एवं सर्वेक्षण करने वाले विश्व के प्रथम व्यक्ति है ! श्री नैन सिह रावत जी का यह कार्य सेक्सतेट कदमो कि दूरी व् अपने अनुभव अंदाज से किया ! आपके महतवपूर्ण सर्वेक्षण के लिए आपको ब्रिटिश शाशन ने " कम्पनियन आप इंडियन एम्पायर" रायल जियोग्राफिकल सोसाइटी ने अति विशिष्ठ पटरेनस गोल्ड मैडल प्रदान किया !  संन १८९२ में श्री रावत उर्फ मौलिक पंडित का देहांत हो गया !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



श्री किशन सिह रावत
================

राय बदहुर किशन सिह रावत का जनम पिथोरागढ़ जिले के मुन्सियारी तहसील, ग्राम मिलम में हुवा ! ये श्री नैन सिह रावत जी के चचरे भाई थे ! आप भी एक विशिष्ट सर्वेक्षक  थे ! इन्होने भी अति सामान्य उपकरणों यहाँ विशिष्ठ अनुभव से लद्दाख, लेह, तिब्बत, दार्जिलिग, मंगोलिया का सर्वेक्षण किया !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


श्री कृषण जोशी ( अनुमानित जीवन काल 1860 1924 ) :

======================================

श्री कृषण जोशी का जन्म अल्मोडा स्थित त्युनरा मोहल्ले में हुवा ! उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोडा में हुयी थी ! सौर उर्जा का सफलतम प्रयोग करने वाले आप पहले वैज्ञानिक थे ! आपने भानुताप (HOLIOTHERM)  का अविष्कार कर, इससे वाष्प इंजन चलाकर दिखाया ! इनके द्वारा बनाया गया चरखा तथा लैंप भी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोज है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



डाक्टर नीलाम्बर जोशी (1947 - 1988)
=============================

आपने सामान्य उपकरणों जैसे चाकू / कैची के बिना सुई के बड़े बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया ! इन्होने गले कि सर्जरी, पील्पाव रोग, वक्ष कैंसर पर महत्वपूर्ण कार्य किये ! आप को अमेरिकन कॉलेज आप सर्जन के फैलो के लिए चुना गया ! आज दिल्ली के करोलबाग में डाक्टर जोशी के नाम पर एक सड़क मार्ग है ! डाक्टर नीलाम्बर जोशी ने दिल्ली में एक चिकित्सालय की भी शुरुवात की थी जो आज दिल्ली प्रशाशन के अर्न्तगत है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



डॉक्टर चन्द्र शेखर लोहमी ( 1904 - 1984)
==============================

आपका जन्म ग्राम सतराली ( ताकुला) अल्मोडा में हुआ ! संन 1967 में इन्होने लेनताना (कुरी) को नष्ट करने वाले कीट की खोजकर तहलका मचा दिया ! मूल रूप से शिक्षक श्री लोहमी ने वह कर दिखाया जो साधन सम्पन्न वैज्ञानिक के लिए चुनौती थी ! इन्होने तिपतिया, मक्के के डंडल के उपयोग पर भी कार्य किया है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


प्रोफेसर देवी दत्त पन्त
===============

संन 1919 को प्रो.  पन्त का जन्म पिथोरागढ़ जिले के दयोराडी ग्राम में हुवा था ! ये उच् कोटि के भौतिक वैज्ञानिक, प्रशाशक, शिक्षाविद और विद्वान अद्यापक थे ! ये कुमाओं विश्वविधालय के संथापक उपकुलपति रहे ! इन्होने ही नैनीताल में फोटोफिजिक्स प्रयोगशाला की सथापना की तथा अल्प उपकरणों की मदद से प्रकाशमिति के संभंधित उच् कोटि का शोध कार्य किया ! उनके सम्मानों के समानित श्री पन्त जी का 2008 में स्वर्गवास हो गया !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



डॉक्टर जगदीश्वरी प्रसाद थपलियाल
======================

जन्म ५ नवम्बर 1922, जिला टेहरी, अंतराष्टीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध जीव विज्ञानी डॉक्टर थपलियाल कीट, मत्स्य तथा आर्धिक जीव विज्ञान के विशेषज्ञ है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


डॉक्टर कृषणा चन्द्र जोशी
=================

जन्म 18 अप्रैल 1926,  नैनीताल के सुप्रसिद्ध रसायन शास्त्री प्रोफ़ेसर जोशी ने कार्बोनिक रसायन, कार्बोनिक फोलोरिन, एवं प्राकृतिक उत्पाद पर व्यापक शोदा कार्य किया है ! प्रोफ़ेसर जोशी कई अंतर्राष्टीय एव राष्टीय साइंस के सम्मानित सदस्य है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



पदम् श्री खडग सिह वाल्दिया

========================

जन्म 25 जुलाई १९३७, मूल निवास पिथोरागढ़, अंतराष्टीय ख्याति प्राप्त भू - विज्ञानी, देश व् विदेश की ख्याति प्राप्त अनेक Scientific Societies के सदस्य है !