• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Heroes Of Wars From Uttarakhand - देश की रक्षा में शहीद उत्तराखंड रणबाकुरे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, June 02, 2009, 11:57:14 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ किया अंति संस्कार
=====================================

ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में 18 गढ़वाल राइफल के सैनिक की मौत हो गई थी। बुधवार को शव को उसके पेतृक गांव लाया गया है, जहां सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विकासखंड ऊखीमठ के कैला मक्कुमठ निवासी सैनिक भगत सिंह नेगी (30 वर्ष) पुत्र स्व रघुवीर सिंह नेगी 18 गढ़वाल राइफल में तैनात था। नायब सुबेदार नत्था सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को फादलका पंजाब में ट्रेनिंग के दौरान सैनिक भगत सिहं नहर के पानी में धंस गया। बचाव दल के काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे सैनिक के शव को सेना के वाहन से उनके पेतृक गावं कैला मक्कुमठ लाया गया। यहां शव को देख उसके परिवार के लोग बिलख-बिलख कर रो पड़े। बाद में शीला बगड घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के छोटे भाई राजेश नेगी ने चिता को मुखाग्नि दी। यहां मौजूद दो मद्रास रेजीमेंट के 12 जवानों ने मातमी धुनों के साथ तीन चक्र गोलिया दागीं। इस दौरान यहां कई लोग मौजूद थे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7237858.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

चमोली जिले के गैरसैंण प्रखंड में मैखोली ग्राम
निवासी कर्नल दिनेश सिंह बिष्ट को 62वें गणतंत्र
दिवस पर विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया
है। इससे पहले वे सेना मेडल प्राप्त कर चुके हैं।
पेशावर कांड सेनानी सूबेदार जयसिंह बिष्ट के
पौत्र और सूबेदार अवतार सिंह बिष्ट के पुत्र कर्नल
दिनेश सिंह 8, मराठा लाइट इन्फैन्ट्री पूना में कमांडिंग
ऑफिसर पद पर तैनात हैं।
कर्नल बिष्ट के इस सम्मान पर क्षेत्र प्रमुख जानकी
रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश
महामंत्री सुरेश बिष्ट व जिला पंचायत सदस्य जगमोहन
कठैत सहित अनेक सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ताओं
ने प्रसन्नता वयक्त की है।

Anil Arya / अनिल आर्य

शहीद राजेंद्र की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि
खटीमा/टनकपुर। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल के जवान राजेंद्र चंद का रविवार को टनकपुर के शारदा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 'जब तक सूरज चांद रहेगा, राजेंद्र तेरा नाम रहेगा' नारों के बीच 11 बिहार रेजीमेंट के जवानों ने पांच राउंड गोलियां दागकर शहीद को सलामी दी।
26 आरआर का जवान सुजिया महोलिया निवासी राजेंद्र चंद (28 वर्ष) पुत्र मानी चंद जम्मू-कश्मीर के बुद्धार (ठाठरी) में तैनात था। नौ अपै्रल को लगभग ढाई बजे पेट्रोलिंग से वापसी के समय पत्थर से पैर फिसलने के कारण 70 फीट नीचे गधेरे में गिरने से घायल हुए राजेंद्र की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। रविवार को सुबह करीब छह बजे शहीद का पार्थिव शरीर लेकर सूबेदार हयात सिंह अपने दो साथियों के साथ सुजिया महोलिया पहुंचे। जवान का शव घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। सात बजे शव यात्रा टनकपुर शारदा घाट के लिए रवाना हो गई।
जम्मू-कश्मीर में तैनात था जवान
http://epaper.amarujala.com/svww_index.php

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  राजकीय सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि       Apr 18, 07:27 pm    बताएं              चम्बा, जागरण कार्यालय : छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में नक्सली हमले में शहीद ओम प्रकाश सकलानी की उनके पैतृक घाट पुजारगांव सत्यों में गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। इस अवसर पर सूबे के काबिना मंत्री खजानदास सहित भारी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विकासखंड जौनपुर सकलाना पट्टी के पुजारगांव निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान ओम प्रकाश सकलानी (38) विगत शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके गांव लाया गया जहां गांव के पैतृक घाट सत्यों में राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतेष्टि की गई। शहीद की चिता को मुखाग्नि उनके तीनों भाइयों हरिप्रकाश, जय प्रकाश व सतीश प्रकाश ने दी। इस मौके पर आइटीबीपी की 38वीं वाहिनी सीमाद्वार देहरादून के जवानों ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इस अवसर पर काबिना मंत्री व क्षेत्रीय विधायक खजानदास ने राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिजनों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। दाह संस्कार के मौके पर शासन-प्रशासन के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सीडीओ आशीष जोशी, एडीएम जीएस रावत, खेल परिषद के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, मनमोहन सिंह मल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, जोत सिंह बिष्ट, संजय नेगी, कुंवर सिंह पंवार, सोंभारी लाल सकलानी, गणेश सकलानी, नर्मदा नेगी, नायब तहसीलदार बीएस नख्चवाल, थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भंडारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7600124.html

   

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


NAYAK HARENDRA SINGH NEGI.NO-4073558 10
PARA SF KARGIL SAHEED 10TH JUNE
1999.ADREES-VILLAGE-GUTHERTA,P.O-DABRI.DIST
-POURIGARWAL.STATE-UTTARAKHAND.

This is the photo of Late Nayak Harendra Singh Negi





एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

शहीद देवेन्द्र चंद्र को दी श्रद्घांजलि
  Aug 22, 07:05 pm    बताएं           पिथौरागढ़: सोमालिया में शहीद हुए देवेन्द्र चंद्र को सोमवार को आयोजित  कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गयी।
टकाना स्थित चंद्र तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. एमसी जोशी, सेना के अधिकारियों और नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद देवेन्द्र चन्द्र युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। मालूम हो 22 अगस्त 22 अगस्त 1994 को सोमालिया में देवेन्द्र चन्द्र शहीद हुए थे। वे भारतीय शांति सेना में तैनात थे। हर वर्ष उनकी याद में 22 अगस्त को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होता है।



(Source - Dainik Jagran)

   

Devbhoomi,Uttarakhand

कारगिल शहीद हेमंत को दी श्रद्धांजलि
=============================


पिथौरागढ़: कारगिल में शहीद हुए लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह महर को जिले के युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि शहीद हेमंत जिले के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

एनएसयूआई के तत्वावधान में जाखनी शहीद तिराहे पर युवाओं ने शहीद हेमंत के स्मारक पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हेमंत की शहादत को सीमांत जिले के युवा हमेशा याद रखेंगे। उनकी शहादत हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणादायी रहेगी। श्रद्धांजलि देने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, राकेश जोशी, बसंत जोशी, पवन महरा, विजेन्द्र महर, अभिषेक अधिकारी, सचिन पाटनी, प्रकाश भट्ट, आशीष हावर्ड, सतीश जोशी आदि मौजूद थे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6327557.html

Devbhoomi,Uttarakhand

स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह व टीका सिंह का भावपूर्ण स्मरण
======================================


जैंती (अल्मोड़ा): 1942 की क्रांति में शहीद हुए नर सिंह धानक व टीका सिंह कन्याल की शहादत दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर सालम के दूरदराज क्षेत्र से आए लोगों ने गाजे-बाजे के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सालम क्षेत्र ने सर्वाधिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पैदाकर सालम का नाम आजादी के इतिहास में दर्ज किया है। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लोगों से शहीदों के सपनों को साकार करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में अध्यापकों व चिकित्सकों की कमी पर चिंता जताई। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, ब्लाक प्रमुख महेंद्र मेर, दीवान भैसोड़ा, श्याम नारायण पांडे, प्रताप सिंह सत्याल, रमेश बहुगुणा, किशन सिंह कन्याल, दीवान बोरा, पीतांबर पांडे, प्रशांत भैसोड़ा, नरेंद्र बिष्ट, तारा पांडे, बची सिंह नेगी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय जैंती, पावनेश्वर बाल विद्या मंदिर, कल्याणिका पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय कांडे, मां जयंती बाल विद्या मंदिर, कन्या इंटर कालेज जयंती के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व शहीद टीका सिंह के गांव कांडे व नर सिंह के चौकुना के ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शहीद स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम एनएस डांगी, तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। समारोह में रमेश मेलकानी, गणेश जंतवाल, सुरेश उप्रेती, देवेंद्र धौनी, हयात रावत, किशोरी लाल वर्मा, माया बर्गली आदि थे। अध्यक्षता सरस्वती देवी व संचालन प्रताप राम ने किया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6340463.html