• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Adventure Tourism in Uttarakhand - उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन

Started by हेम पन्त, June 16, 2009, 11:40:19 AM

हेम पन्त

साहसिक पर्यटन उत्तराखण्ड के पर्यटन उद्योग का महत्वपूर्ण हिस्सा है. भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखण्ड का अधिकतर हिस्सा साहसिक खेलों/ गतिविधियों - ट्रैकिंग (Trekking), रिवर राफ़्टिंग (River Rafting), रोक क्लाइम्बिंग (Rock Climbing ), पैरा ग्लाइडिंग (Para Gliding), हैंग ग्लाइडिंग (Hang Gliding), कयाकिंग व कैनोइंग(Kyaking and Canoing) तथा पर्वतारोहण (Mountaineering) के लिये अत्यन्त उपयुक्त है.


इस टापिक के अन्तर्गत हम उत्तराखण्ड में साहसिक गतिविधियों (adventurous activities) के प्रमुख स्थलों व इससे जुङी अन्य जानकारियां उपलब्ध करायेंगे. सौभाग्य से हमारे फोरम के कई सदस्यों को उत्तराखण्ड में साहसिक गतिविधियों (Adventurous Activities) का अनुभव भी है.
   

हेम पन्त

वर्तमान में उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में बहुत मजबूत स्थिति बना ली है. कुछ उदाहरण निम्नवत हैं.

रिवर राफ़्टिंग (River Rafting) - रिषिकेश (Rishikesh), घाट (Ghat), पंचेश्वर (Pancheshwar) आदि.

ट्रैकिंग (Trekking) - मिलम ग्लेशियर (Milam Glacier), नामिक ग्लेशियर (नामिक ग्लेशियर ), रूपकुण्ड (रुपकुण्ड), बेदनी बुग्याल (Bedani Bugyal), हर की दून (Har ki Doon) आदि.

स्कीइंग (Skiing) - औली (Auli), मुनस्यारी (Munasyari) आदि.

पंकज सिंह महर

गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा वर्ष 1993-94 से ऋषिकेश - बद्रीनाथ मार्ग पर, ऋषिकेश से 38 कि0 मी0 पर टूरिस्ट एवं राफ्टिंग कैम्प कौडियाला के माध्यम से व्हाइट वाइट रिवर राफ्टिंग गतिविधियों का संचालन गंगा नदी में किया जा रहा है। कौडियाला कैम्प के माध्यम से निगम द्वारा 3 एवं 5 दिनों के राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अर्न्तगत आवास, उपकरण, परिवहन एवं दक्ष रिवर गाईडस की सुविधायें प्रदान करवायी जाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अतिरिक्त डे टूरिस्ट को कौडियाला से ऋषिकेश के मध्य विभिन्न रिवर स्ट्रैचेज में राफ्टिंग करवाई जाती है। गंगा नदी के अतिरिक्त अलकनन्दा, मन्दाकिनी एवं भागीरथी नदियों से ऋषिकेश तक पर्यटकों की मांग के अनुरूप राफ्टिंग एक्सपीडीषन का संचालन भी किया जाता है।
वर्तमान में निगम के राफ्टिंग केन्द्र कौडियाला में 4 राफ्टस्, सम्बन्धित सम्पूर्ण उपकरण तथा 2 दक्ष रिवर गाईडस उपलब्ध हैं।
गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा संचालित उपरोक्त वर्णित समस्त साहसिक गतिविधियों के द्वारा उत्तराखण्ड साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में काफी लोकप्रियता अर्जित कर रहा है। उक्त गतिविधियों के संचालन से बेरोजगार नवयुवकों-नव युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान हुए हैं। साथ ही राफ्टिंग, ट्रैकिंग, स्कीइंग प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवकों द्वारा अपना स्वयं का कार्य प्रारम्भ करने की प्रेरणा प्राप्त करने में निसंदेह निगम ने अहम भूमिका निभाई है।


साभार- http://www.uttara.in/hindi/gmvn/tourist/adv_sports/rafting.html

पंकज सिंह महर


पर्यटन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा निम्नलिखित राफ़टिंग क्षेत्रों की राफ़टिंग गतिविधियों के संचालन हेतु  चिन्हित किया गया है-

कौडियाला से ॠषिकेश- गंगा नदी 
कलियासौड से श्रीनगर - अलकनंदा नदी 
श्रीनगर से बगवान - अलकनंदा नदी
हर्षिल से उत्तरकाशी - भागीरथी नदी ।
मातली से डुंडा - भागीरथी नदी ।
धरासू से छाम - भागीरथी नदी ।
जांगला से झाला - भागीरथी नदी ।
भल्डियाना से टिहरी - भागीरथी नदी ।
घनसाली से गडोलिया - भिलंगना नदी 
बडकोट से लाखामंडल  - यमुना नदी 
डामटा से यमुना पुल - यमुना नदी 
मोरी से त्यूनी -  टोंस नदी 
जौलजीवी से टनकपुर - काली नदी 
 


हेम पन्त

River Rafting in Garhwal Himalaya

River Yamuna
Barkot to Bernigad - Both professional and tourist stretch.
Damta to Yamuna Bridge - Both professional and tourist stretch.
Mori to Tuni - (Khoonigad) 30 km tourist stretch.

River Alaknanda 
Kaliasaur to Srinagar - 16 km, tourist stretch.
Srinagar to Bagwan - 20 km, tourist stretch.
Kaliasaur to Rishikesh.

River Bhagirathi 
Matli to Dunda - 12 km. Both professional and tourist stretch.
Harsil to Uttarkashi
Dharasu to Chham - 12 km. Both professional and tourist stretch.
Jangla to Jhala - 20 km. Both professional and tourist stretch.
Bhaldyana to Tehri - Both professional and tourist stretch.

Bhilangana River
Ghansali to Gadolia 32 km. Professional stretch.

River Mandakani
Chandrapuri to Rudraprayag 26 km. Professional stretch.


Source :  www.gmvn.com

हेम पन्त


हेम पन्त


हेम पन्त

Hill Biking is a new Adventurous trend in city youngesters. People from Delhi and other parts of northern India visit different parts of Uttarakhand in Bikes.


हेम पन्त

Read a full Travelogue of Hill Bikers Here

http://www.bcmtouring.com/forum/travelogues-north-india-f61/3-riders-2-rides-4-days-bike-road-trip-harsil-uttrakhand-t11436/

3 riders, 2 rides, 4 days.....Bike Road trip to Harsil, Uttrakhand Noida - Dehradun - Dhanaulti - Uttrakashi - Harsil - Gangotri 1100Kms 

पंकज सिंह महर

साहसिक पर्यटन में कयाकिंग भी आता है, उत्तराखण्ड में झीलों और बहती नदियॊं की कमी नहीं है, यहां पर यह काफी सफल हो सकता है।



ज्यादा जानकारी के लिये निम्न लिंक पर जायें।
http://www.ukcra.org.in/index.html