Hem bhai kuch replies aati hain to posting ka man bhi karta hai warna sab kuch 1 saath post kar de to kya faayda fir page ka size bhi bahut badh jaata hai.
Raju Da material to itna hai ki abhi 1 hafta chalega tab tak yeh padhiye:हम २३ मार्च २००८ की सुबह ५:३० बजे घर (दिल्ली से) निकले १० बजे हल्द्वानी - काठगोदाम रोड पर हमने वाटिका रेस्टौरेंट में नाश्ता किया, भीमताल, भवाली होते हुए हम अल्मोड़ा की तरफ़ रवाना हुए २:३० बजे दोपहर में हम अपने गंतव्य कटारमल में जीबी पन्त इन्स्टीच्युट ऑफ़ हिमालयन एनवायरनमेंट एंड डेवेलपेमेंट के गेस्ट हाउस पहुँच गए. कोसी नदी के ऊपर स्थित इस गेस्ट हाउस से अल्मोड़ा का बहुत ही मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है.