रांसी गांव में बग्डवाल नृत्य देखने उमड़ी भीड़
==================================
गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग), निज प्रतिनिधि : मदद्महेश्वर घाटी के सुदूरवर्ती गांव रांसी में विगत सात नंवबर से बग्ड़वाल नृत्य का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
पौराणिक रीति-रिवाजों को सहेजे हुए रांसी गांव वर्षो से समय-समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। क्षेत्र के सभी पंच एवं क्षेत्रीय जनता सुख, समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण के लिए पौराणिक संस्कृति से जुड़े बग्डवाल नृत्य का आयोजन करते हैं। बग्डवाल के पश्वा गबर सिंह खोयाल, सोबनू के पश्वा मंगल सिंह व नन्हा बग्डवाल के पश्वा गुलाब सिंह खोयाल सहित 21 लोग मुख्य रूप से नृत्य में भाग ले रहे हैं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर बग्डवाल नृत्य होता है, जिसमें बग्डवाल के पश्वा के शरीर में देवता अवतरित होते हैं और नृत्य करते हैं। इसे देखने के लिए रोजना सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों का तांता लग रहा है। रांसी की प्रधान संग्रामी देवी ने बताया कि बग्डवाल नृत्य का आयोजन 23 नवंबर तक किया जाएगा। आयोजन में भादू लाल, विजय सिंह रावत, देवेन्द्र पंवार, जानकी प्रसाद, इश्वरी प्रसाद, मानेंद्र भट्ट, राजेन्द्र भट्ट, महिला मंगल अध्यक्ष कुंती देवी, अशोक भट्ट, धीरु भट्ट, वीरेन्द्र व उम्मेद सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
source dainikjagran news