• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Karthik Swami Temple : कार्तिक स्वामी मन्दिर

Started by Kiran Rawat, November 13, 2009, 10:49:11 AM

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand




विनोद सिंह गढ़िया


Devbhoomi,Uttarakhand

पड़ा (रुद्रप्रयाग): जनपद के क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 13 जून को जल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तथा 14 को महायज्ञ का समापन किया जाएगा।

रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग व समुद्रतल से 8530 फीट की ऊंचाई पर स्थित क्रौंच पर्वत पर भगवान कार्तिकेय के मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

वर्ष 1940 से चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत 8 जून से चलने वाला यह महायज्ञ 14 जून तक चलेगा। वहीं 13 जून को मंदिर की पूर्व दिशा की ओर से बीहड़ चट्टानों के मध्य अवस्थित जल कुंड से मंदिर परिसर तक 51 जल कलशों के साथ जल यात्रा निकाली जाएगी।

कार्तिकेय सेवा समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया 14 जून को समापन अवसर पर गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार अमृता रावत, बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत भी उपस्थित होंगे।

Devbhoomi,Uttarakhand