• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Mahakumbh-2010, Haridwar : महाकुम्भ-२०१०, हरिद्वार

Started by हेम पन्त, November 21, 2009, 10:27:04 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

कमाल की प्रस्तुति पेशवाई के दौरान करतब दिखाते पंजाब के कलाकार।

Devbhoomi,Uttarakhand

जय हो पेशवाई के दौरान यह रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

Devbhoomi,Uttarakhand

करतब पेशवाई के दौरान करतब दिखाते नागा साधु।

Devbhoomi,Uttarakhand

मन भायी झांकी पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के रमता पंचों की पेशवाई में महाभारत युद्ध की यह झांकी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी।

Devbhoomi,Uttarakhand

महाकुंभ: जूना के सात संन्यासी बने महामंडलेश्वर

वेद मंत्रोच्चारण के बीच श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सात संन्यासियों के महामंडलेश्वर पद सुशोभित करते ही धर्मनगरी सनातन धर्म के जयकारों से गूंज उठी। इंद्रदेव ने भी रिमझिम फुहारों से इस पावन घड़ी का स्वागत किया। सभी नवनियुक्त महामंडलेश्वरों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और परंपराओं को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

धर्मनगरी के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। इस मौके पर भगवान आशुतोष की ससुराल कनखल स्थित श्री हरिहर आश्रम में सात संतों का श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक हुआ। ईष्टदेव की पूजा-अर्चना और हवन के उपरांत श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने सातों संन्यासियों के विधिवत रूप से महामंडलेश्वर बनने की घोषणा की। इसके पश्चात उन्होंने रशियन मूल के स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टराई की दत्ताक पुत्री स्वामी अमिता गिरि, पांडुकेश्वर बदरीनाथ धाम की स्वामी दुर्गागिरि, गंगोत्री धाम के योगेश्वरानंद अवधूत, महाराष्ट्र के कृष्णदेवानंद गिरि, रामकृष्ण गिरि व रमेशानंद गिरि का महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास व महासचिव हरि गिरि महाराज ने भी महामंडलेश्वरों का अभिनंदन किया।

Devbhoomi,Uttarakhand

बम-बम भोले हर की पैड़ी पर उमड़े कांवडि़ये।

Devbhoomi,Uttarakhand

बज गई घंटी धर्मनगरी में घंटी बजाता साधु।


Devbhoomi,Uttarakhand

जयघोष बैरागी कैंप के अखाड़ा परिषद की बैठक में तीस मार्च के स्नान पर्व को शाही घोषित करने के बाद जयकार लगाते संत।

Devbhoomi,Uttarakhand

चल दिए कांवडि़ये कुंभनगरी में महामंडलेश्वरों के बने आकर्षक द्वार से गुजरते कांवडि़ये।

Devbhoomi,Uttarakhand

अंदाज धर्मनगरी में अनोखे अंदाज में बैठा साधु।