• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Mahakumbh-2010, Haridwar : महाकुम्भ-२०१०, हरिद्वार

Started by हेम पन्त, November 21, 2009, 10:27:04 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

                 होली का रंग  होली का रंग विदेशियों के सिर चढ़कर बोला। कुछ इस अंदाज में नजर आए विदेशी युगल।

                   

Devbhoomi,Uttarakhand

                                     रिक्शा ही सही हरिद्वार में रिक्शे पर विचरण करते साधु।

                                   

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

महाकुंभ- खींचती है सनातन को जानने की चाह


कुछ तो ऐसा है सनातन धर्म में जो इसे जानने, समझने और महसूस करने के लिए सारी दुनिया लालायित है। भौतिक सुखों को छोड़कर लोग अभौतिक आत्मा की तलाश में क्यों भटक रहे हैं। आखिर वह आत्मा कहां निवास करती है और उसका रहस्य क्या है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब तलाशने देश-दुनिया से लोग कुंभ में पहुंच रहे हैं और धर्मग्रंथों का अध्ययन कर रहे हैं।

सनातन धर्म कहता है कि हर जीव में एक अभौतिक आत्मा का निवास है, जो सनातन और अमर है। इसमें पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, यानि हर जीव शामिल है। कहते हैं कि मानव जन्म में अपनी आजादी से किए गए कर्मो के मुताबिक आत्मा अगला शरीर धारण करती है।

अच्छे कर्म करने पर आत्मा कुछ समय के लिए स्वर्ग जा सकती है या गंधर्व का रूप धारण कर सकती है अथवा नव योनि में अच्छे कुलीन घर में जन्म ले सकती है। ऐसी भी मान्यता है कि बुरे कर्म करने पर आत्मा को कुछ समय के लिए नरक जाना पड़ता है और इसके बाद वह निकृष्ट पशु योनि में जन्म लेती है। व्याकरणाचार्य स्वामी दिव्येश्वरानंद कहते हैं कि जन्म-मरण का सांसारिक चक्र तभी खत्म होता है, जब व्यक्ति को मोक्ष मिलता है।

उसके बाद आत्मा अपने वास्तविक सत-चित-आनंद यानि सच्चिदानंद स्वरूप को सदा के लिए पा लेती है। मानव योनि ही अकेला ऐसा जन्म है, जिसमें मानव के पाप और पुण्य, दोनों कर्म अपने फल देते हैं और जिसमें मोक्ष की प्राप्ति मुमकिन है। आत्मा के इसी अविनाशी स्वरूप को जानने का रहस्य हिंदू धर्मग्रंथों में उजागर हुआ है।


Quote from: devbhoomi on March 06, 2010, 04:38:32 PM


Devbhoomi,Uttarakhand

                   शंखनाद वैरागी कैंप में ध्वजारोहण से पूर्व शंखनाद करते वैरागी संत।

                     

Devbhoomi,Uttarakhand

खुशी के पल जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की नीलधारा स्थित शंकराचार्य शिविर में पुन: वापसी हुई। इस दौरान उनके शिष्यों ने मानव श्रृंखला बनाकर खुशी जताई।


Devbhoomi,Uttarakhand

आस्था की डुबकी हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित और गंगा सभा की ओर से आयोजित धर्म ध्वजा संकल्प यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी पर हेमाद्रि स्नान करते समाज के लोग।

                           

Devbhoomi,Uttarakhand

भ्रमणशील जमात बग्घियों में विराजमान श्री पंच दिगंबर अणी अखाड़ा की भ्रमणशील जमात के महंत-श्रीमहंत।

         

Devbhoomi,Uttarakhand

कब होगा मेरा सशक्तीकरण धर्मनगरी में महिला दिवस पर सड़क के किनारे बनी दीवार के पत्थरों को रंगने में मशगूल ये महिलाएं नारी सशक्तीकरण का अर्थ नहीं जानती, इनकी चिंता सिर्फ यह है कि काम नहीं मिला तो चूल्हा कैसे जलेगा।