• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Neellkanth Parvat Uttarakhand,नीलकंठ पर्वत पर विराजते हैं शिव !

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, January 02, 2010, 12:10:53 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

'नीलकंठ पहाड़ी' उत्तराखंड में है। यह नाम इसके स्वरूप के आधार पर पड़ा। दरअसल ऊंचे शिखर का एक हिस्सा ऐसा है, जिस पर बर्फ नहीं ठहरती।

पर्वत के शेष भाग पर फैली बर्फ के मध्य वह हिस्सा कुछ ऐसा नजर आता है, जैसे भगवान शिव के कंठ पर व्याप्त नीला रंग हो। भगवान शिव के नीले कंठ के संदर्भ में प्रचलित कथा शायद तुम्हें न पता हो। आओ, हम तुम्हें बताते हैं।

पौराणिक काल में देवताओं और राक्षसों ने मिल कर समुद्र मंथन किया। मंथन से समुद्र के अंदर से बहुमूल्य चीजों के साथ अमृत भी निकला था। मंथन से समुद्र के अंदर से विष निकला, जिससे चारों तरफ हाहाकार मच गया। देवता-राक्षस सभी परेशान हो गए कि इससे मुक्ति कैसे मिले।

विश्व को इस विष से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान शिव ने विष पी लिया। उन्होंने अपनी यौगिक शक्तियों के आधार पर उसे अपने कंठ में ही रोक लिया। इसके फलस्वरूप उनका कंठ नीला पड़ गया। तब से भगवान शंकर को नीलकंठ भी कहा जाता है। ऐसी ही छवि के कारण इस शिखर का नाम भी नीलकंठ पड़ गया।


Devbhoomi,Uttarakhand

समुद्र तल से 6,597 मीटर ऊंची नीलकंठ पीक एक पिरामिड के समान नजर आती है। इस पहाड़ी पर चढ़ना काफी कठिन है। यही कारण है कि पिछले 50 साल में इस पहाड़ी परबहुत कम अन्वेषण हुए हैं।

पता है, इस पीक पर फतह पाने के पहले 9 अन्वेषण असफल रहे थे। पहला प्रयास 1937 में फ्रैंक स्मिथ द्वारा किया गया था। उनका अभियान असफल रहा, लेकिन वह नीलकंठ के सौन्दर्य से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे हिमालय की दूसरी सुंदरतम पहाड़ी कहा था। पहली बार जून 1974 में इस पर फतह पायी गयी।

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सोनम पुल्जर, कन्हैया लाल, दिलीप सिंह तथा नीमा दोरजी उत्तरी दिशा से नीलकंठ शिखर तक पहुंचे थे। उस अभियान का नेतृत्व एसपी चमोली द्वारा किया गया था। उसके उपरांत दूसरा सफल अभियान 1993 में संभव हुआ।

जून 2000 में ब्रिटेन के मार्टिन मोरेन ने पश्चिमी रिज से पहली बार नीलकंठ शिखर को स्पर्श किया। उन्होंने आखिर के दो सौ मीटर की चढ़ाई रस्से की सहायता से की थी। 2001 और 2007 में भी इस शिखर पर सफल अभियान हुए। 2007 के अभियान में कुल 11 पर्वतारोही शिखर तक पहुंचने में सफल हुए। इस अन्वेषण का नेतृत्व अपूर्व कुमार भट्टाचार्य द्वारा किया गया था।

Devbhoomi,Uttarakhand

नीलकंठ शिखर के आसपास प्रकृति की अनोखी छटा है। इसके उत्तर-पश्चिम में सतोपंथ ग्लेशियर, दक्षिण-पश्चिम में पनपटिया ग्लेशियर तथा पश्चिम दिशा में विशाल गंगोत्री ग्लेशियर एवं अन्य हिम शिखर हैं। इसके निकट ही गौरी पर्वत एवं हाथी पर्वत नामक शिखर स्थित हैं।

नीलकंठ को देखना हो तो तुम बद्रीनाथ जा सकते हो। वहां से इसका सुंदरतम रूप नजर आता है। जानते हो कुछ लोग इसके सौन्दर्य को करीब से देखने के लिए इसके बेस कैम्प तक ट्रैकिंग करते हुए पहुंचते हैं।

इसके लिए बद्रीनाथ से चरण पादुका होकर करीब 10 कि.मी. पैदल चलना पड़ता है। यह बेस कैम्प 4,270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह रास्ता किसी अनुभवी गाइड की मदद से तय करना पड़ता है।

नीलकंठ शिखर बद्रीनाथ मंदिर की पृष्ठभूमि में दिखाई पड़ता है। सुबह के समय सूर्य की किरणें सबसे पहले इस शिखर पर पड़ती हैं। उस समय शिखर की दुग्ध धवल छवि वास्तव में अपूर्व लगती है।

दिन में सूर्य की दिशा बदलने के साथ इसकी छवि भी कई रूप बदलती है। यह जान कर तुम्हें आश्चर्य होगा कि इतने मनोहारी स्वरूप के कारण नीलकंठ पीक को 'गढ़वाल क्वीन' भी कहते हैं। जानते हो गढ़वाल की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन करते समय इस हिम शिखर का वर्णन अवश्य किया जाता है।



Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

यह  गढ़वाल  हिमालय  में सबसे  सुंदर  चोटियों  में से  एक है।  यह बद्रीनाथ  के काफी  पास हैं।  बहरहाल, पर्वतारोहियों  के लिए  कठिन परिस्थितियों  जैसे लंबी, शिखरिका  पर्वतश्रेणियों  और हिमस्खलन  संभाव्य  अग्रभागों  का अर्थ  है कि  नीलकंठ  की चढ़ाई  केवल दो  ही बार  हो पाई  है।


Devbhoomi,Uttarakhand

नीलकंठ पर्वत श्रृंखला के बारे में,भारतीय भू-गर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बदरीनाथ के पीछे स्थित नीलकंठ पर्वत के शीर्ष पर दरार की पुष्टि की है। लेकिन विभाग

ने हिंदुओं के इस जाने-माने तीर्थस्थल को खतरे से बाहर बताया है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के डायरेक्टर डॉ. पी. सी. नवानी ने बताया कि हमारे विशेषज्ञों ने बदरीनाथ मंदिर को गोद में धारण करने वाले नीलकंठ पर्वत का अध्ययन कर इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है।

उन्होंने बताया कि नीलकंठ पर्वत पर दरार जरूर आ गई है, मगर बदरीनाथ तीर्थ पूरी तरह सुरक्षित है। विभाग ने स्थल निरीक्षण के अलावा सैटलाइट तस्वीरों के जरिए नीलकंठ का अध्ययन किया है, जिसमें इस पर्वत के शीर्ष पर दरार की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूर संवेदन संस्थान द्वारा इस क्षेत्र के 5 साल पुराने सैटलाइट चित्र भी उपलब्ध कराए गए। उन चित्रों में भी यह दरार मौजूद थी।

उन्होंने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की हलचलें सामान्य है। प्राय: बर्फ पिघलकर चट्टानों के जोड़ों में पहुंच जाती है जिससे शिलाखंड गतिमान हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस दरार को मापने की कोशिश की गई, मगर मौसम की खराबी के कारण हेलिकॉप्टर से वहां गए भूवैज्ञानिकों को सफलता नहीं मिली।

Devbhoomi,Uttarakhand

डॉ. नवानी ने बताया कि अगर इस दरार के कारण नीलकंठ पर्वत पर भूस्खलन भी हुआ तो भी बदरीनाथ मंदिर सुरक्षित रहेगा, क्योंकि इस स्थान से मंदिर की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए खतरे के आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने विभाग की मदद मांगी थी, जो दे दी गई।

इधर चिपको आंदोलन से जुड़े भूवैज्ञानिक एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह कुंवर ने भी डॉ. नवानी के तर्क से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि जिस चट्टान पर बदरीनाथ स्थित है, उसका नीलकंठ वाली चट्टान से सीधा संबंध नहीं है। इसलिए नीलकंठ के शीर्ष की दरार से बर्फ का पिघला हुआ पानी बदरीनाथ को खतरा पैदा नहीं कर सकता।





Devbhoomi,Uttarakhand

उत्तराखंड के नीलकंठ पर्वत पर स्‍वयं भगवान शिव विराजते हैं. ऐसी मान्‍यता है कि यहां पर महादेव आज भी तपस्‍यालीन है. भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए भक्‍त हजारों फीट की चढ़ाई कर स्‍वयं को धन्‍य मानते हैं.