• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Flora Of Uttarakhand - उत्तराखंड के फल, फूल एव वनस्पति

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, November 02, 2007, 10:20:14 AM

विनोद सिंह गढ़िया



रामदाना का पौधा, जिसे स्थानीय भाषा में 'चुआ' भी बोलते हैं।


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


विनोद सिंह गढ़िया

यहां पतझड़ में भी खिलते हैं फूल

पतझड़ में फूल खिलने की बात पहले ही कल्पना से परे लगती है। इस पर अगर कोई एक ही टहनी पर फूलों का गुच्छा आने की बात कहे तो भरोसा करना और भी कठिन है। मगर यह सच है, मुक्तेश्र्वर के शीतला में चैरी का एक ऐसा ही पेड़ है। इस पर पतझड़ के मौसम में गुच्छों के रूप में फूल आ रहे हैं। इससे फूलों की जानकारी रखने वाले भी चकित हैं, उनकी मानें तो विश्र्व में इस तरह का यह पहला पेड़ है। हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला हिमालयी चैरी (पाइयां या पदम)का पेड़ पहले ही फूल विशेषज्ञों के लिए शोध का विषय रहा है। इसकी वजह यह है कि विश्र्व भर में इस जाति के पौधों में जहां बसंत ऋतु में फूल खिलते हैं, वहीं भारत के हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले इन पौधों पर पतझड़ में फूल आते हैं। वहीं मुक्तेश्र्वर क्षेत्र के शीतला में चैरी का एक ऐसा भी पेड़ है। जिस पर पतझड़ के मौसम में गुच्छों के रूप में फूल आ रहे हैं। जो वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय है। फूलों का कारोबार करने वाले देश के सबसे बड़े संगठन इंडियन नर्सरी मैन एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश त्यागी बताते हैं विश्र्व में इस तरह का यह पहला पेड़ है। उन्होंने बताया कि आडू, खुमानी और अन्य प्रकार की चैरी के वृक्ष इसी कुल में आते हैं, लेकिन इनमें हेमंत ऋतु में पतझड़ हो जाता है। पाइयां वृक्ष भारत में हिमालयी क्षेत्र में (4000 फिट से 9000 फिट) की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान , बर्मा आदि देशों में भी यह पेड़ पाया जाता है।

श्रोत : दैनिक जागरण