• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Flora Of Uttarakhand - उत्तराखंड के फल, फूल एव वनस्पति

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, November 02, 2007, 10:20:14 AM



विनोद सिंह गढ़िया


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

बाजार में छाने लगी जंगली सब्जियां






  उत्तरकाशी : पोषक तत्वों से भरपूर जंगली सब्जियां आजकल मैदानी इलाकों से आयातित सब्जियों को कड़ी टक्कर दे रही है। पोषक गुणों के चलते लोग इन सब्जियों को हाथों हाथ ले रहे है जिसके चलते यह ग्रामीणों के लिए बेहतर कमाई का जरिया भी बना हुआ है।


समुद्र तल से पंद्रह सौ से तीन हजार मीटर की ऊंचाई और पानी की अधिकता वाले क्षेत्रों में उगने वाले यह जंगली सब्जियां बेहतरीन स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर हैं। इन दिनों जिला मुख्यालय समेत ही अन्य छोटे बड़े बाजारों में लेंगड़ा, जंगली मशरूम, डिंडालु, पिंडालु, जरगू समेत ही अन्य जंगली सब्जियां मैदानी इलाकों से आने वाली सब्जियों को टक्कर दे रही है।

गाड़ गधेरों और नम जगह उगने वाले लेंगड़ा (डिप्लीजियम स्पुलेंटम) की मांग सर्वाधिक है। ढेरों औषणीय गुणों वाली यह सब्जी ग्रामीणों को मोटा मुनाफा दे रहरी है।

अस्सी गंगा घाटी से ही हर रोज अकेले जिला मुख्यालय पर दस से पंद्रह हजार रुपये का लेंगड़ा ग्रामीण बेच रहे हैं। प्राकृतिक रूप से उगने के चलते इस पर ग्रामीणों को कोई खास मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।
खतरनाक भी हैं यह सब्जियां



http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_9411404.html