• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
Marriage Wishes to Mahenra Singh Dhoni & Sakshi Rawat !!

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 04, 2010, 02:23:17 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

Devbhoomi,Uttarakhand

                          धोनी अपनी पत्नी के साथ रांची पहुंचे
                   ================================
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को देहरादून में अपने बचपन की मित्र साक्षी सिंह रावत से विवाह करने के बाद बुधवार को अपने 29वें जन्मदिन के मौके पर सैकड़ों समर्थकों के स्वागत के बीच सपत्नीक अपने घर पहुंच गए। धोनी और उनकी पत्नी का उनकी मां और बहन ने आरती के साथ स्वागत किया।

धोनी ने गुलाबी टीशर्ट और काली जींस पहनी थी जबकि साक्षी ने सफेद सलवार सूट और धानी रंग की चुनरी पहन रखी थी। वे हवाई अड्डे से भारी सुरक्षा के बीच लालबत्ती लगी अपनी क्वालिस गाड़ी में सीधे घर पहुंचे। मां देवकी देवी और बहन जयंती ने घर में आई नई दुल्हन साक्षी और धोनी की आरती उतारी और उत्तराखंड की परंपरा के अनुसार दुल्हा दुल्हन को घर के भीतर ले गया।

हरमू रोड स्थिति धोनी के आवास के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े सैकड़ों प्रशंसकों और दर्जनों मीडियाकर्मियों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा। भारतीय कप्तान ने हवाई अड्डे पर भी किसी को अपनी झलक नहीं दिखाई। धोनी की गाड़ी उनकी सुरक्षा में लगी पायलट गाड़ी के पीछे पीछे चलते हुए सीधे घर के अंदर प्रवेश करने के बाद ही रूकी।

मीडियाकर्मी इस बीच धोनी और उनके परिवार की तस्वीरें खींचने के लिए आसपास के घरों की छत पर चढ़ गए लेकिन उनके परिजनों ने इसकी परवाह किए बगैर दूल्हे और दुल्हन के स्वागत से जुड़ी सारी रस्में पूरी की। धोनी जिस क्वालिस गाड़ी में अपनी पत्नी साक्षी के साथ बैठे थे उसमें उनका साला अक्षय रावत भी मौजूद था।

धोनी और साक्षी की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग उनके घर के बाहर जुटने लगे थे जिसे देखते हुए सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम किए गए थे और किसी को भी उनके घर के आसपास फटकने की इजाजत नहीं थी।

घर के भीतर नवदंपति के स्वागत की रस्म विधि विधान से पूरी होने के बाद लगभग ढाई बजे धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ छत पर पहुंचे और वहां से उन्होंने घर के बाहर खड़े प्रशंसकों और मीडिया कर्मियों को विवाह के बाद पहली बार अपनी झलक दिखाई।

छत से धोनी और सिर पर दुपट्टा डाले साक्षी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। अपनी पत्नी के साथ पहली बार रांची में अपने घर पहुंचे धोनी लोगों के सामने आने में शर्माते दिखे। जैसे ही उनकी पत्नी ने लोगों को अपना दुपट्टा ठीक करते हुए दीदार कराया, धोनी उसे लेकर पीछे मुड़े और घर में चले गए।

विनोद सिंह गढ़िया

Raje Singh Karakoti

[BURI BAAT , NAVBHARAT TIMES MAIN SAY KHABAB CUT-COPY-PASTE KI HAI]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Dhoni Marriage Photo released by Vishranti Resort.

Raje Singh Karakoti

OO AAMA TU KO GAON CHA.ये बुढिको ले तुम नानतिनाकें आसिर्वाद भ्यो इजा -  माही नाति और साक्षी नातिनी तुम खूब फल्या-फूल्या, भगवान तुमरि जोड़ि बचै राखो...

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

माही संगिनी साक्षी की ताई का मायका है बनियाणी

                नई टिहरी गढ़वाल। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी   संग साक्षी रावत के विवाह बंधन में बंध जाने के बाद साक्षी के पिता व मां   बेहद खुश हैं वहीं साक्षी की ताई श्रीमती विमला रावत जिनका मायका टिहरी   जिले के प्रतापनगर ब्लाक के बनियाणी गांव में है वह भी इस रिश्ते से बेहद   प्रसन्न हैं।
पौड़ी जिले के बछेलीगांव पौखाल निवासी साक्षी के दादा मनोहर सिंह रावत   कई दशकों पूर्व गांव से देहरादून बस गए थे। प्रतापनगर ब्लाक के बनियाणी   गांव निवासी वचन सिंह चौहान की सुपुत्री विमला रावत का विवाह साक्षी के ताऊ   डीकेएस रावत से हुआ। साक्षी के माता पिता व अन्य परिजन वर्तमान में   देहरादून के निम्मी रोड़ स्थित आवास में रह रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कप्तान   की धर्मपत्‍‌नी साक्षी की ताई का यहां मायका होने से माही का भी यहां से   नाता जुड़ गया है। प्रतापनगर के बनियाणी के ग्रामीणों के मुताबिक साक्षी   रावत कभी ताई के साथ यहां नहीं आई, लेकिन उसके इस रिश्ते से वह भी बेहद   प्रफुल्लित हैं। भारतीय कप्तान की बड़ी सास का टिहरी से रिश्ता जुड़ा होने के   चलते अब यह गांव भी चर्चा में शुमार हो गया।
   
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6556525.html

हेम पन्त

पिथौरागढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की जीवन संगिनी साक्षी रावत की नानी का मायका पिथौरागढ़ में है। विवाह के बाद इस परिवार में खुशी का माहौल है।

तीन दिन पूर्व देहरादून में महेन्द्र सिंह धौनी की जीवन संगिनी बनीं साक्षी की नानी हीरा रावत पिथौरागढ़ के जाखनी की हैं। उनकी शादी भी देहरादून में हुई थी। अब उनकी नातिन की शादी देश के महान क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी के साथ होने से धौनी का पिथौरागढ़ से भी रिश्ता जुड़ गया है। रावत परिवार के एक सदस्य स्व. नरेन्द्र सिंह रावत पत्रकार थे। उनके छोटे भाई राजेन्द्र सिंह रावत की यहां गांधी चौक पर दुकान है। रिश्तेदार का संबंध देश के अग्रणी क्रिकेटर से होने से इस परिवार में खुशी का माहौल है। साक्षी और महेन्द्र सिंह धौनी के विवाह के बाद परिजनों ने मिष्ठान वितरण किया।

राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उन्हें शादी के बारे में पहले से ही पता था, परन्तु इसे जाहिर नहीं किया था। विवाह सम्पन्न होने के बाद ही उन्होंने यह बात सबको बतायी।

"दैनिक जागरण" की खबर

Raje Singh Karakoti

In my personal opinion, we should not waste anymore time in this topic.
What was happened is happned. Let them enjoy there life peacefully.