• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Haida Khan Baba Temple Ranikhet, Uttarakhand- हैडाखान बाबा मंदिर रानीखेत

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 17, 2010, 11:28:45 PM


विनोद सिंह गढ़िया

हमारी संस्कृति और परंपराओं में सात समंदर पार के लोगों की गहरी आस्था है। इसी विश्वास के चलते सैकड़ों विदेशी सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाने और विवाह करने के लिए हैड़ाखान पहुंचते हैं। यही नहीं विवाह के बाद दूल्हा-दुल्हन का नामकरण भी                 किया जाता है।

हर साल शारदीय नवरात्र में विजया दशमी के दिन चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में होने वाले जगदंबा महायज्ञ में विदेशी श्रद्धालु अग्नि को साक्षी मानकर हिंदू परंपरा के अनुसार दांपत्य जीवन में बंधतेे हैं। खास बात यह है कि शादी के बाद नवदंपति का हिंदू रस्म के साथ नामकरण भी किया जाता है। 1974 से अब तक यहां एक हजार से अधिक विदेशियों ने विवाह किया है। चिलियानौला में हैड़ाखान मंदिर की स्थापना 1973 में हुई थी। पहले बाबा की कुटिया बनाई गई, उसके बाद मंदिर का निर्माण हुआ। बाबा हैड़ाखान के प्रति देश ही नहीं विदेशी लोगों में भी श्रद्धा है। आश्विन नवरात्र में हर वर्ष यहां जगदंबा महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा कनाडा, जापान, अमेरिका, स्पेन, बुल्गारिया, जर्मनी, इटली, फ्रांस, रसिया से भी बाबा के श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र की दशमी के दिन बाबा की श्रद्धा के कारण ही विदेशी भक्तजन भारतीय संस्कृति के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर विवाह रचाते हैं। यज्ञशाला में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह की रश्म अदायगी होती है। स्थानीय महिलाएं मंगलगीत गाती हैं। सैकड़ों भक्तजन इस रश्म के गवाह बनते हैं। विवाह के बाद ब्राह्मणों द्वारा नव दंपति को भारतीय नाम दिया जाता है।  हैड़ाखंडी समाज के महासचिव और प्रशासनिक अध्यक्ष आलोक बनर्जी ने बताया कि यहां अभी तक एक हजार से अधिक शादियां हो चुकी हैं।


साभार : अमर उजाला


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बाबा हैड़ाखान की कृपा से ही प्रियंका सिने जगत में छाई : मधु

सोमवार, 7 अक्टूबर 2013

रानीखेत। प्रख्यात सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि बाबा हैड़ाखान की उनके परिवार पर असीम कृपा रही है। उन्हीं के आशीर्वाद से प्रियंका सिने जगत में मुकाम हासिल कर सकी। उनका परिवार पिछले 24 सालों से यहां चिलियानौला स्थित हैड़ाखान बाबा मंदिर में आकर जगदंबा महायज्ञ में भाग लेता है।
चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में पिछले दो दिनों से हैड़ाखान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक बनर्जी, विजय गुप्ता, दीवान सिंह कुवार्बी, वीरेंद्र सिंह, विजय मटियानी, संजीव सरन, प्रेम सिंह कुवार्बी की देखरेख में जगदंबा महायज्ञ चल रहा है। महायज्ञ में बाबा के देशी विदेशी भक्त शिरकत कर रहे हैं। रविवार को सिने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की माता मधु चोपड़ा और उनके अनुज सिद्धार्थ चोपड़ा पहुंचे। साथ में प्रियंका की ताई सरिता सिंह भी पहुंची हैं। मधु चोपड़ा ने बताया कि बाबा में उनकी अगाध श्रद्धा है, इसी के चलते वह 24 सालों से यहां आ रही हैं। अत्यधिक व्यस्तता के चलते इस बार प्रियंका चोपड़ा नहीं आ पाईं। दूसरी तरफ केंद्र में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री लाल चंद्र कटारिया भी महायज्ञ में भाग लेने तीसरी बार यहां पहुंचे हैं। वह भी बाबा के भक्त हैं। मंदिर में सुबह शाम पूूजा अर्चना, कीर्तन भजन भी चल रहे हैं।
(Amar ujala)
Actress Priyanka Chopra Performing Arti At haida khan baba temple Ranikhet.



[/quote]