• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

म्यर उत्तराखण्ड ग्रुप के स्थापना दिवस पर आमंत्रण

Started by Mohan Bisht -Thet Pahadi/मोहन बिष्ट-ठेठ पहाडी, November 25, 2010, 03:44:39 AM



       
आमंत्रण पत्र
       
विषय- 'म्यर उत्तराखण्ड' के स्थापना दिवस का आमंत्रण पत्र

महोदय,
      'म्यर उत्तराखण्ड' पहाड़ के उन युवाओं की सामाजिक संस्था है जो पिछले चार वर्षों से अपनी विरासत को अक्षुण्ण रखने के लिये प्रयासरत है। अपनी अब तक की सफल यात्रा में संस्था जहां एक ओर उत्तराखण्ड के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रही है, वहीं संस्था ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए विचार-गोष्ठियों का एक मंच भी तैयार किया है।
'म्यर उत्तराखण्ड' संस्था अपने स्थापना दिवस पर हमेशा से रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करती रही है। इस वर्ष संस्था की चौथी वर्षगांठ पर एक वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति पर केन्द्रित स्मारिका 'बुरांश' का लोकार्पण भी किया जा रहा है। इस स्मारिका में विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण लेखों का समावेश किया गया है।
'म्यर उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्मारिका लोकार्पण के अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं। इस समारोह में आपकी उपस्थिति उत्तराखण्ड की विरासत को सहेजने और संवारने में सहयोग प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि आपका सहयोग संस्था के नौजवान युवकों सदस्यों को उत्तराखण्ड के विकास में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम
दिनांकः- 1 जनवरी 2011 ;शनिवार,
स्थानः-    श्री सत्य सांई इंटरनेशनल सेन्टर इंस्टीट्यूशनल एरिया
प्रगति विहार, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003
समय-    दोपहर 2 बजे से आरम्भ

निवेदकः-  'म्यर उत्तराखण्ड' ;पहाड़ के जनसरोकारों को समर्पित सामाजिक संस्था                                 
सादर सहयोगाकांक्षी 

मोहन सिंह बिष्ट  सुदर्शन रावत  हरीश रावत  कैलाश बेलवाल    मनोज पाण्डे    शेखर शर्मा     धीरेन्द्र अधिकारी   
    9310999960    8010798843    9968971270     9868941211    9811514688    9968454437    9582891331
       


संयोजक मंडल


Devbhoomi,Uttarakhand

म्यर नुत्ताराखंड ग्रुप के स्थापना दिवस के उपलक्ष मैं आप सभी सदस्यों को हार्दिक बधाइयां


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मोहन दा एव टीम ,

बहुत-२ शुभकामनाये म्यार उत्तराखंड ग्रुप के स्थापना दिवस पर!

आशा है सभी सदस्य इस कार्यक्रम में सक्रियता करने और कार्यकर्म को सफल बनायंगे!

जय उत्तराखंड ! 

Rajen

म्यर उत्तराखण्ड ग्रुप के  मोहन बिष्ट जी और उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनायें.



आप सभी को नववर्ष २०११ की हार्दिक शुभकामनाएं....!!!
`म्यर उत्तराखंड' ग्रुप प्रवास में रह रहे युवा एवं युवतियों सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और साहित्यिक मंच है ! जो कि विभिन्न कार्यकर्मों के माध्यम से समय समय पर पहाड़ कि सांस्कृतिक विरासत को संजोने में लगी है! यह पुरानी पीढ़ी की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुचाने और सहेजने का आयोजन है, पहाड़ से बाहर रह रहे युवाओं को अपनी जड़ो से जुड़े रहने और विभिन्न गतिविधियों से पहाड़ को जानने-समझने का प्रयास भी हम कर रहे हैं! हम इस छोटी सी कोशिश से उत्तराखंड कि सम्पूर्ण धरोहर, सांस्कृतिक एकता, सामाजिक मूल्यों को अक्षुण रखने में सहभागी बनना चाहते हैं! संस्था विभिन्न मंचो के माध्यम से हमेशा उत्तराखंड की जनसमस्याओं, वहां के विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रशासन के सामने रखती आई है! `म्यर उत्तराखंड' संस्था ऐसे युवा, युवतियां का मंच हैं जो कि रोजगार के खातिर पहाड़ छोड़ चुके हैं! और प्रवास में रह रहे हैं, कहीं न कहीं हम लोगों को अपने पहाड़, अपनी मिटटी से दूर होने गम सालता रहा, और दिल से एक ही आवाज निकली....`म्यर उत्तराखंड'.....! संस्था भूमंडलीयकरण के दौर में भी पहाड़ के नवनिर्माण की सोच रखती है, इन्टरनेट की वेबसाईट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े यह नौजवान अब अपने सपनो को जमीनी हकीकत में बदलने की कोशिश में जुटे हैं.!
`म्यर उत्तराखंड' संस्था अपनी चतुर्थ वर्षगाँठ मनाने जा रहा है और पांचवे वर्ष मे प्रवेश कर चुकी है ! इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकर्म और वार्षिक स्मारिका `बुरांश' का लोकार्पण किया जायेगा! इस अवसर पर आप सभी कार्यक्रमानुसार सादर आमंत्रित हैं! आशा है की आपकी उपस्थिति युवाओं का उत्साहवर्धन करेगी!
स्थान : श्री सत्यसाईं इंटरनेशनल सेंटर (ऑडिटोरियम) लोधी रोड, नई दिल्ली
तिथि : 01 जनवरी 2011 (शनिवार)
समय : 1:00 बजे दोपहर
निवेदक :
सुदर्शन सिंह रावत
महासचिव
`म्यर उत्तराखंड' ग्रुप सोसाइटी (पंजी.)
www.myoruttrakhand.com

संपर्क सूत्र :
सुदर्शन रावत : +91 8010798843
मोहन सिंह बिष्ट : +91 9310999960
दयाल पांडे : +91 9968534993
धीरेन्द्र अधिकारी : +91 9582891331
मनोज पांडे : +91 9811514688
शेखर शर्मा : 91 9868454437
हरीश रावत : +91 9968971270
संदीप नैथानी : +91 9971960282
गुंजन नैथानी : +91 9971129416
कैलाश बेलवाल : +91 9868941211
मनोज नेगी : +91 9015455725


dayal pandey/ दयाल पाण्डे

Dear Members, there are many rocking folk performances by our own members, we are practicing from last 3 month so the performances are fully entertaining, must come & enjoy.