• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Fish Fair (Maun Mela)Jaunsar Uttarkashi-मौण मेला` मत्स्य आखेट

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 01, 2011, 03:13:38 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




Parsuram S Lekhwarउत्तराखंड आनोखी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हैं, ऐसा ही एक अनोखी परंपरा हैं "मौण मेला" टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड में देखा जा सकता हैं! जौनपुर सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग (मैणाई) कच्ची शराब और ढोल नगाणों के साथ हाथ में टिमरू का डंडा लेकर मछली पकड़ने के लिए भिंडा नामक स्थान पर अगलाड़ नदी पहुचते हैं।

बताया जाता है कि इस मेले में शामिल लोग नदी के पास टिमरू से जलदेवता की पूजा कर नृत्य करते हैं। लोगों का मानना है कि टिहरी रियासत के राजा नरेंद्र शाह स्वयं अगलाड़ नदी पहुंचकर मेले का आयोजन किया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है