• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Sameshwar Temples in Uttarkashi- समेश्वर देवता के मंदिर, उत्तरकाशी, उत्तराखंड

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 25, 2011, 01:32:06 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

News related to Sameshwar Devta

  फूलों से सजाई देवी देवताओं की सेज       Aug 04, 06:01 pm    बताएं              उत्तरकाशी, जागरण कार्यालय : फूलों का पारंपरिक त्यौहार हारुणी रैथल गांव में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। खेती के काम से निपटने के बाद ग्रामीणों ने देवी देवताओं के लिये बुग्याल से चुनकर लाए गये फूलों की सेज सजाई और अच्छी फसल की कामना की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने दयारा बुग्याल में अंडूढ़ी यानी बटर फेस्टिवल की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
खेतों में रोपाई के बाद बुधवार की शाम से ही रैथल गांव के लोग उल्लास में डूब गये थे। गुरुवार की दोपहर तक ग्रामीणों ने मां जगदंबा व सोमेश्वर देवता के मंदिर परिसर को बुग्याल से चुनकर लाए गये विभिन्न फूलों से सजाया। इस बार रानागीठ से सोमेश्वर देवता की डोली व पुजारी भी उत्सव में शामिल हुए। विशेष पूजा अर्चना के बाद गांव के पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने ढोल की थाप पर रांसो व तांदी नृत्य किये। उल्लास बढ़ने के साथ ही अनुष्ठान में बदला और गांव की खुशहाली के लिये देवी देवताओं का अह्वान किया गया। इस दौरान देवी देवताओं के पश्वा ने नंगे पांव फरसे पर चलने जैसे करतब भी दिखाए। उत्सव में नटीण, बार्सू, क्यार्क व भटवाड़ी आदि गांवों के ग्रामीण भी बड़ी तादाद में शामिल हुए। ग्राम प्रधान मनोज राणा ने बताया कि हारुणी पर्व पर अच्छी फसल की कामना की जाती है। इसके साथ ही दयारा बुग्याल में मनाए जाने वाले अंडूढ़ी (बटर फेस्टीवल) की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पशुधन की बेहतरी की कामना वाले इस पर्व को इस बार भव्य रूप दिया जा रहा है।