• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Baijnath Temple kausani Uttarakhand,बैजनाथ मंदिर कौसानी उत्तराखंड

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, July 31, 2011, 11:44:37 AM

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

बैजनाथ उत्तराखंड का काफी महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। कौसानी से महज 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बैजनाथ गोमती नदी के तट पर स्थित है। पर्यटकों के लिए यहां का सर्वाधिक आकर्षण के केन्द्र 12वीं सदी में निर्मित शिव, गणेश, पार्वती, चंडिका, कुबेर, सूर्य मंदिर हैं।


बागेश्वर कौसानी से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। सरयू और गोमती के संगम पर स्थित बागेश्वर भगवान शिव के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। चौकोड़ी कौसानी से 87 किलोमीटर दूर है, जहां से हिमालय की चोटी का नजारा देखने के लिए पर्यटक खिंचे चले आते हैं।

लखुड़ियार की गुफाएं और पेंटिंग पर्यटकों में खासी लोकप्रिय हैं। कौसानी से 71 किलोमीटर की दूरी तय कर आप यहां पहुंच सकते हैं। इस रास्ते पर अल्मोड़ा है, जो उत्तराखंड के कुछ प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है। कोट ब्रह्ररी मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है, जो यहां से 21 किलोमीटर की दूरी पर तेहलीहाट में स्थित है।


कौसानी और आसपास के क्षेत्र में चाय के बागान भी ऐसी हरियाली का आनन्द देते हैं, मानो ईश्वर ने हरा कालीन बिछा दिया हो। चाय बागानों में घूमने के साथ-साथ फैक्ट्रियों में चाय को तैयार होते देख सकते हैं।




Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand