• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Baijnath Temple kausani Uttarakhand,बैजनाथ मंदिर कौसानी उत्तराखंड

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, July 31, 2011, 11:44:37 AM









Devbhoomi,Uttarakhand


विनोद सिंह गढ़िया

कुमाऊं में भी है केदारनाथ का धाम

बैजनाथ मंदिर समूह परिसर में है केदारनाथ मंदिर

गरुड़। अधिकांश लोगों को गढ़वाल मंडल में स्थित केदारनाथ मंदिर के बारे में ही जानकारी है, पर कुमाऊं में भी केदारनाथ का धाम है । मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
बैजनाथ मंदिर परिसर स्थित केदारनाथ मंदिर है। पुरातत्व विभाग के अनुसार बैजनाथ धाम में स्थित केदारनाथ मंदिर का निर्माण नौवीं सदी में हुआ। पुरातत्वविदों के अनुसार कत्यूरी राजाओं ने जब बैजनाथ मंदिर समूह का निर्माण किया था।
तभी उन्होंने केदारनाथ मंदिर की निर्माण किया होगा। बैजनाथ मंदिर समूह में स्थित 17 मंदिरों में केदानाथ का मंदिर मुख्य है। मंदिर सिस्ट पत्थर से बना है। जिसका एक हिस्सा कुछ झुक गया है।
बैजनाथ स्थित शिव पार्वती मंदिर के दर्शन करने से पहले केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने की परंपरा अति प्राचीन है। बैजनाथ निवासी नारायण गिरी गोस्वामी ने बताया कि बेैजनाथ का केदारनाथ मंदिर बद्रीनाथ मंदिर पड़ाव मार्ग में है।
उन्होंने कहा कि जो भक्त किन्हीं कारणों से केदारनाथ जाने में अक्षम हैं। वह यहीं पूजा अर्चना करते हैं। पुजारी प्रकाश गिरी ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में गणेश, गंगा की मूर्ति तथा शिव लिंग हैं। प्रसिध्द साहित्यकार गोपाल दत्त पाठक ने बताया कि बैजनाथ का केदारनाथ और गढ़सेर गांव में स्थित बद्रीनाथ मंदिर का गर्भ गृह गढ़वाल मंडल स्थित बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की तरह बना है।