• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
UPCOMING CUTURAL AND OTHER EVENTS OF UTTARAKHAND AT DIFFERENT PLACES ?

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 06, 2007, 10:14:39 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Dosto,

Under this thread, we will give you the news of upcoming cultural and other events of Uttarakhand.

M S Mehta

For Latest Information Please go to the LAST PAGE of this Topic

इस विषय पर अद्यतन जानकारी के लिये कृपया टापिक के अन्तिम पृष्ट पर जायें..

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

नैनीताल में दुर्गा महोत्सव 17 से
नैनीताल में दुर्गा महोत्सव 17 से

नैनीताल: सरोवर नगरी में इस वर्ष दुर्गा महोत्सव पश्चिम बंगाल की तर्ज पर मनाया जाएगा। नवरात्र की अष्टमी से भक्तजनों को महिसासुर मर्दिनी मां दुर्गा के भव्य रूप के दर्शन होंगे। सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में 51वें दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत मां दुर्गा समेत प्रथम पूज्य गणेश, सरस्वती, महालक्ष्मी, नवग्रह, कार्तिक व महिषासुर की मूर्तियों को आकार देने का कार्य मां नयना देवी मंदिर में चल रहा है। मीडिया प्रभारी शीतल साह ने बताया कि मूर्ति निर्माण नवरात्र की पंचमी को पूर्ण कर लिया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत षष्टी-17 अक्टूबर से मूर्तियों को पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रख दिया जाएगा। सुबह महिलाओं की कलश यात्रा मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिए निकालेगी। 18 अक्टूबर महासप्तमी को पूजा अर्चना, देवी स्थापना, आमंत्रण व आदिवास के साथ महोत्सव शुरू होगा। 19 अक्टूबर महाष्टमी व 20 अक्टूबर-महानवमी को रोज महापूजा, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण, संध्या आरती, संधि पूजा व अ‌र्द्धरात्रि पूजा के कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 को हवन यज्ञ भी आयोजित होगा। विजय दशमी-21 को सुबह दशमी पूजा, दर्पण विर्सजन व देवी वरण के उपरांत मां दुर्गा व अन्य मूर्तियों की भव्य झांकी नगर में भ्रमण हेतु निकाली जाएगी। देर सायं तल्लीताल नाव स्टैड के पास मूर्तियों को नौकाओं से नैनी झील में विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।

[Friday, October 05, 2007 2:35:11 AM (IST) ]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जैंती में लगेगा 9 अक्टूबर को बहुउद्देशीय तहसील दिवस

अल्मोड़ा। सर्वोदय राजकीय इंटर कालेज जैंती में 9 अक्टूबर को बहुउद्देशीय तहसील दिवस लगाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निधिमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर वृद्धावस्था, विधवा व विकलांगता पेंशन के मामलों का निस्तारण किया जायेगा।
   इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये जायेंगे। स्टालों में संबंधित विभाग की उपलब्धियां तथा ग्रामीणों के लिए बहुउपयोगी विषयों को भी प्रदर्शित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा विकलांगता के प्रमाण पत्र स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वितरित किये जायेंगे। इस मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जायेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बहुउद्देशीय तहसील दिवस में समाज कल्याण विभाग द्वारा विकलांगता पेंशन, भरण-पोषण, जनश्री बीमा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, कन्या धन जैसी विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि दुग्ध संघ, शिक्षा विभाग, बाल विकास, मत्स्य, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, वन, सेवायोजन विभाग अपने-अपने स्टाल लगाकर तहसील दिवस में आये लोगों को भरपूर जानकारी देंगे।
   
[Sunday, October 07, 2007 2:16:47 AM (IST) ]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

रामलीला 12 अक्टूबर से

डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर मुख्यालय में इस वर्ष रामलीला का आयोजन 12 अक्टूबर से किया जाएगा। रामलीला मंचन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई है। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष बुजुर्ग कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Kam se kam Pahadon main to humari sanskriti bachi hui hai.

Quote from: M S Mehta on October 09, 2007, 10:41:16 AM
रामलीला 12 अक्टूबर से

डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर मुख्यालय में इस वर्ष रामलीला का आयोजन 12 अक्टूबर से किया जाएगा। रामलीला मंचन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई है। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष बुजुर्ग कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Rajneesh

very good updates bhai ji lagta hai vapas ghar bhijwa kar hi rahoge, yaar mea aaj bhi Raamleela bahut miss karta hun..

Quote from: Rajneesh on October 09, 2007, 12:39:51 PM
very good updates bhai ji lagta hai vapas ghar bhijwa kar hi rahoge, yaar mea aaj bhi Raamleela bahut miss karta hun..
Quote from: M S Mehta on October 09, 2007, 10:41:16 AM
रामलीला 12 अक्टूबर से

डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर मुख्यालय में इस वर्ष रामलीला का आयोजन 12 अक्टूबर से किया जाएगा। रामलीला मंचन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई है। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष बुजुर्ग कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Rajneesh JI,

Mujhe bhi gaon ki yaad aa rahi hai. Really, Ramleela of hill areas are worth to watch and the excitement of pepole also.

हेम पन्त

रामलीला की उत़्सुकता तो टी.वी. की भेंट चढ गयी है..... अब कुछ मुख्य जगहों को छोड दें तो रामलीला का स्वरूप बदल गया है.....

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पुस्तक मेले का शुभारंभ कल से

अल्मोड़ा। नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के तत्वावधान में यहां पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। 12 अक्टूबर को सरमूल में आयोजित पुस्तक मेले का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक मनोज तिवारी करेगे। यह जानकारी देते हुए पुस्तक मेले के संयोजक कुंदन सिंह मर्तोलिया ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। पुस्तक मेले में देश के नामचीन लेखकों की पुस्तकें प्रदर्शनी में शामिल की जा रही है।