• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कवितायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 03, 2011, 12:06:15 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


चकबंदी चकबंदी चकबंदी

एक मार्च १ मार्च २०१६ को
मेरे पहाड़ों के लिए मेरे खेत खलिहानों के लिए
चलो गैरसैण हिटो भाई.......... है चकबंदी
मेरे उत्तराखंड के लिए मेरे सपने अपनों के लिए ....चकबंदी
चकबंदी चकबंदी चकबंदी

गाँव गाँव जुड़ेगा एक दूजे से जुड़ेगा
भूमि में सुधार होगा सजेगी मेरी ये सुंदर धरती
अपने को पहले स्वीकारना समझना होगा
खुद को पहले जानना पहचानना होगा
मेरे उत्तराखंड के लिए मेरे सपने अपनों के लिए ....चकबंदी
चकबंदी चकबंदी चकबंदी

खाली खाली हो रहे मेरे गाँव क्यों खाली हो रहे हैं
बिन हल के चलने से मेरे खेत ये बंजर हो रहे हैं
कौन इनकी सूद लेगा कोई ना बाहर का यहां आयेगा
अपने अपनों को अब सोचना और मनाना होगा घर से बाहर आना होगा
मेरे उत्तराखंड के लिए मेरे सपने अपनों के लिए ....चकबंदी
चकबंदी चकबंदी चकबंदी

एक मार्च १ मार्च २०१६ को
मेरे पहाड़ों के लिए मेरे खेत खलिहानों के लिए
चलो गैरसैण हिटो भाई.......... है चकबंदी
मेरे उत्तराखंड के लिए मेरे सपने अपनों के लिए ....चकबंदी
चकबंदी चकबंदी चकबंदी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पू

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
February 14 at 10:03am ·
टूटी हुई लकड़ी का वो छोर है प्यार
टूटी हुई लकड़ी का वो छोर है प्यार
उम्र के हर पड़ाव का बस मोड़ है प्यार
महसूस करो उसे बस मन से वो है प्यार
सुख दुःख के सागर का निचोड़ है प्यार
हर आँसूं का गीत है प्यार
हर बिछोह का मीत है प्यार
उस मिलन का संगीत है प्यार
अधूरी कहानी का दर्द है प्यार
अपनापन जगाता है प्यार
हर एक से मिलता है प्यार
गैरों को भी अपना बनाता है प्यार
दुश्मन को भी दोस्त बनाता है प्यार
जिसमे छुपा जीवन का सार वो है प्यार
जिसकी परतें हैं कई हजार वो है प्यार
अपने भावों का इजहार वो है प्यार
सच्चाई निष्ठ झलकें बार बार वो है प्यार
प्रभु गुरु से हमे मिलता है प्यार
माता पिता के पैरों में फैला है प्यार
संगनी के संग खिलता है प्यार
बच्चों को सही दिशा दिखता है प्यार
टूटी हुई लकड़ी का वो छोर है प्यार ..........
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
February 13 at 11:28am ·
कहना है बस उनसे इतना
कहना है बस उनसे इतना
जो भूल गये हैं वो अपना रास्ता
अपना रस्ता याद रखना तुम
वरना खो दोगे जो भी बचा है वो अपना
कहना है बस उनसे इतना ...............
धर्म और कर्म का भाव यही
मूल है जो तेरा बस तेरा वो वही है
उस मूल को तो अपने में पकडे रखना
उस मार्ग से तो सदा अपने को जकड़े रहना
कहना है बस उनसे इतना ...............
कुछ भी नहीं तब रह जायेगा तेरा
अंत समय जब करीब आयेगा वो तेरा
भटकता फिरेगा तू उस मूल को ढूढ़ने
जो रास्ता अपना तूने भुला दिया था
कहना है बस उनसे इतना ...............
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
9 hrs ·
आज तो मैं अपनी ही मौत को देख घबरा गया
फिर सोचा एक दिन ना एक दिन तो तू आनी है ..
फिर कहा चल अब ही ले चल
फिर वो सहम गई फिर उसने कहा आज तू नहीं कोई और है ........ ध्यानी

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

हे शब्दों की देवी
हे शब्दों की देवी
विद्या की देवी माँ सरस्वती
तू स्वर की देवी
तू संगीत की देवी माँ सरस्वती
ब्रह्मा की मानसपुत्री
अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती
शतरूपा,वाणी तू वाग्देवी,
भारती, शारदा तू वागेश्वरी माँ सरस्वती
प्रकृति के सौंदर्य की देवी
अनुपम छटा की देवी माँ सरस्वती
पेड़ों के पुराने पत्तों की देवी
नयी कोपलों की देवी माँ सरस्वती
शुक्लवर्ण तू श्वेत वस्त्रधारिणी
वीणावादनतत्परा तू श्वेतपद्मासनी माँ सरस्वती
भय हरन अज्ञान मिटनेवाली
भगवती शारदा माँ तू सदा वंदनी माँ सरस्वती
हे कलम की देवी
नये सोच नये भाव की देवी माँ सरस्वती
तेरे ही शब्दों को तुझसे ही मैं चुनता हूँ
तुझको ही ये शब्दों की माला मैं अर्पिता करता हूँ
माँ सरस्वती
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
February 11 at 4:23pm ·
सब लूट रहे हैं ....
कहते हैं मिला ये मौका
सब लूट रहे हैं ....
किस पर करें हम भरोसा
सब लूट रहे हैं ....
लगते सब वो एक जैसे
दर्पण के टुकड़े वो हों जैसे
कुछ गम के अल्फाज़ बोल के
कुछ हस्य के संवाद जोड़ के
बस लूट रहे हैं
हम ने दिया ये मौक
सब लूट रहे हैं ....
खाया है ये हमने धोखा
सब लूट रहे हैं ....
सुख दुख कुछ नहीं उनको
बस भूलने की उनको आदत
बड़े वादे हम से करके वो
बस उन्हें वो तोड़ रहे है
हमारा ही कर्म है इसलिए वो
सब लूट रहे हैं ....
संभल लो अब भी गया ना वक्त है
सब लूट रहे हैं ....
नेता तो हमे बनाएंगे
हम क्यों पर बने हुए हैं
उस एक वोट की ताकत से
हम क्यों अब भी बांटे हुए हैं
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

दबा हुआ है बहुत कुछ यंहा
दबा हुआ है बहुत कुछ यंहा
आज कल और आज में
कमी रह गयी है हम में
बस इतनी सी ही बात है
भूल अपनी मानते नहीं
बस बात पर बात अपनी बढ़ाते हैं
चलना जहाँ नहीं था हमे
बस उस राह पर हम चलते जाते हैं
बुजुर्गों ने जो कभी कहा था हमे
तब ठीक से ना उन्हें सुन पाते हैं
उम्र गुजरी और वो बुजुर्ग गुजरा
तब उनकी बात पर हम पछताते हैं
कहने की किसी में हिम्मत नहीं
मन ही मन उस बात में हम रह जाते हैं
दिन गुजरा शाम गुजरी समय बीता
तब हम बस सिर्फ अफ़सोस जताते हैं
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
February 9 at 6:19am ·
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी
दिल थामे बैठा है ये मन का जोगी
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी .................. हो अ अ
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी
मेरी दुनिया, तेरे जज़्बात ...
मेरे अकेले में कब थी ये सारी बात
देखा तुझको जब से मैंने
होने लगे अब उन में भी शुरुवात
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी .................. हो अ अ
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी
मन पे छाये ये प्रेम के बादल
कब से ये बैठा ये दिल बनके पागल
कर दे अब तो कोई तू हल चल
बरस जाये बादल ना अकेले जाये वो निकल
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी .................. हो अ अ
तेरे प्यार की बरखा कभी तो होगी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

खो गये हैं सब कहीं
खो गये हैं सब कहीं
अपने अपने राग में
है वही है ये जमीं है वही ये आसमान
खो गये हैं सब कहीं .....
खोजते हैं क्या वो अब
अपने इस आस पास में
मिल जायेगा उसको वो इस झूठे एतबार में
खो गये हैं सब कहीं .....
खोज ना सका खुद को वो
भ्रम से भरे इस झूठे कारोबार में
खो गया ऐसा वो उबरना वो दूजी बार में
खो गये हैं सब कहीं .....
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बस जिंदगी है ....इतनी
अभी थी और अभी नहीं
फिर क्या तू और क्या मैं
सब एक ही धुएँ की लड़ी
ध्यानी