• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

श्रद्धांजलि सभा Dr विद्यासागर नौटियाल on 19 Feb 2012, गढ़वाल सदन, कडकडडूमा कोर्ट

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, February 16, 2012, 11:48:36 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Dosto,

विद्यासागर नौटियाल का निधन हिन्दी साहित्य और पर्वतीय जनांदोलन के लिए बड़ा आघात है। नौटियाल जी को यह याद करते हुए उनके दो रूपों को शिद्दत से जाना जाता है। एक साहित्यकार का रूप और दूसरा जनान्दोलनों का सजग अग्रणी रूप। नौटियाल जी ने प्रतिबद्धता के साथ अपने साहित्यिक और आंदोलनकारी जीवन को जिया। बाल्याकाल से टिहरी रियासत के खिलाफ हुये आंदोलन से उनकी चेतना विकसित हुयी। मात्र चौदह वर्ष की उम्र में वे जेल चले गये। लंबे समय तक वह इस क्षेत्र के आंदोलनों से जुड़े रहे। बाद में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से उन्होंने अपने जनसरोकारों के अभियान को आगे बढाय़ा। देश में जब भी बदलाव की कोई आवाज उठी, नौटियालजी उसमें खड़े दिखाई दिये। अपनी कहानियों के माध्यम से न केवल उन्होंने टिहरी के तमाम पहलुओं से लोगों का अवगत कराया, बल्कि स्थानीय सवालों को राष्टीय स्तर पर मजबूती से उठाने का काम भी किया। टिहरी और उसके आसपास के जनजीवन और दिक्कतों को उन्होंने अपनी कहानियों में जिस तरह पिरोया, वे देश और उससे बाहर के आम आदमी को अपनी लगने लगीं। 'भैंस का कटिया', 'फट जा पंचधार' और 'नथ' जैसी कहानियों में जहां उन्होंने आम आदमी का चित्रण
किया, वहीं सामन्तवाद के खिलाफ एक आवाज भी दी। 'भीम अकेला', 'बागी टिहरी
गाये जा', 'मोहन गाता जा', 'यमुना के बागी बेटे' और उ'त्तर बायाँ' जैसे उपन्यासों ने उन्हें साहित्य में विशेष सम्मान दिलाया।

साथियो, पिछले दिनों नौटियाल जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुये विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी है जिसमें उपस्थित होकर हम सब उन्हें याद करेंगे। कार्यक्रमानुसार पहुंचकर नौटियाल जी को अपनी श्रद्धांजलि देंगे।



कार्यक्रम

दिनांक- 19 फरवरी, रविवार
समय- सांय 4 बजे से
स्थान- गढ़वाल सदन, कडकडडूमा कोर्ट के सामने, पूर्वी दिल्ली
निवेदक : क्रियेटिव उत्तराखण्ड, म्यर पहाड़, सार्थक प्रयास, बुरांश
साहित्यिक संस्था, म्यर उत्तराखण्ड, अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा,
पर्वतीय लोकविचार समिति, उत्तराखण्ड कौतिक युवा संगठन
संपर्क :चारु तिवारी   09717368053, शिवचरण मुन्ड़ेपी : 09810879342

M S Mehta

इस महान व्यक्तित्व को श्रधान्जली! 

मै जरुर कोशिश करूँगा इस प्रोग्राम में आने के लिए!