• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Fauji Lalit Mohan- Gajendra Rana- Pritam Bhartwan- उत्तराखंड के नए प्रसिद्ध गायक

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 08, 2007, 12:58:43 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




From : Ved Bhadola

उत्तराखंडी ढोल की झेंतुझेंता उन्हें रूहानी दुनिया में ले जाती है, हुड़के की धैं-धैं तन-मन को नचाने लगती है और कांस की थाली की छनछनाहट से शरीर के चक्र झनझना जाते हैं। इन वाद्य यंत्रों और प्रीतम के जागरों का समवेत संगीत अमेरिका के विद्वानों और विद्यार्थियों को दिव्य लोक में ले जाता है। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण करीब तीन हफ्ते से अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों और विद्वानों को उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों, जागरों, लोकगीतों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।