• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Rudraprayag: Gateway Of Mahadev - रुद्रप्रयाग: रुद्र (शिव) क्षेत्र का द्वार

Started by पंकज सिंह महर, June 25, 2008, 11:29:15 AM

Devbhoomi,Uttarakhand



Devbhoomi,Uttarakhand

चंडिका देवी का किया भव्य स्वागत
=================

शिव शक्ति मंदिर समिति दशज्यूला महड़ की ओर से आयोजित चंड़िका देवी की लघु यात्रा व गंगा स्नान के धार्मिक अनुष्ठान के तहत देवी हरिद्वार स्थित हरि की पेड़ी में गंगा स्थान के बाद अपने मायके आगर पहुंच गई है। ग्रामीणों द्वारा चंडिका देवी का भव्य स्वागत किया गया।

तल्लानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत महड़ की चंडिका देवी अपने लघु यात्रा एवं गंगा स्नान के लिए निकली थी। जहां देवी का 21 जून को हर की पेड़ी हरिद्वार में गंगा किया गया। स्नान करने के पश्चात चंडिका देवी अपने मायके आगर पहुंची।

इस दौरान देवी को पूरे गांव में भ्रमण करने के पश्चात नए वस्त्र, आभूषण, श्रंगार सामग्री के साथ शनिवार को महड़ के लिए विदा किया जाएगा। इसके बाद देवी दशज्यूला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी।

मंदिर समिति के रणवीर सिंह वाचकंडी, धीर सिंह बिष्ट ने बताया कि दो जुलाई को यज्ञ तथा तीन जुलाई को विशाल जल कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।


Dainik jagran