• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Nain Nath Rawal - नैन नाथ रावल: उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक गायक: न्योली सम्राट

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 01, 2008, 03:23:32 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

दोस्तों,

उत्तराखंड के लोक संगीत मे के गायक एव गायिका अक्सर आते रहते है परन्तु एक लंबे समय तक अपना योगदान नही दे पाते!  उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक स्वर्गीय गोपाल बाबु गोस्वामी, श्री नरेन्द्र सिह नेगी जी, श्री हीरा सिह राणा जी की तरह नैन नाथ रावल भी एक लंबे समय से उत्तराखंड के लोक संगीत मे अपना योगदान दे रहे है !

नैन नाथ रावल खासतौर से न्योली बहुत ही अच्छा गाते है !  इस थ्रेड मे हम नैन नाथ रावल के गानों और झोडा, चाचरी, जागर आदि के बारे मे चर्चा करगे .

एम् एस मेहता

 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मैंने बचपन मे नैन नाथ रावल की " बागेश्वर लाइन " एल्बम सुनी थे जिसमे न्योली बहुत अच्छे दंग से गया गया है


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



नैन नाथ रावल जी के कम से कम ३० एल्बम अभी तक बाज़ार मे आ चुके है ! 

बागेश्वर लाइन के एल्बम से कुछ गाने

१)  मेरी साली हिम साली, मेरी संग हिट्ली
२)  हाई हिरदा गाड़ी चला ले तुवी चला ले, बागेश्वर की लाइन मे
३)  न्योली
४)  छोड़ साली, मेरो हाथ

इसके आलवा, नैन नाथ रावल ने " गंग नाथ" का जागर की एक एल्बम भी निकली है!

Risky Pathak

Nain Naath Rawal Jee ki Gagnaath Jaagri bhi maarket me aayi thi...

Or wo Bhot Bhot Bhot Badiya Thi.... Nain naath Jee sach me Jaagri ke bhi Ustaad Hai...

Us Jagar ki Kuch Line....

Paalyuli Junglaa, Nyoli Baasi re...
Ko chhe tu ghsyaara, Daathuli baaji re...

पंकज सिंह महर

नैननाथ रावल जी दन्या के पास के रहने वाले है, उन्के झोडे़ की बानगी

http://www.youtube.com/watch?v=n2-wo1Q6urQ


पंकज सिंह महर

नैननाथ रावल जी की आवाज में मुझे अपनापन लगता है, जो हमारे पुराने गायक हैं, क्लासिकल, उन्हीं की तरह वे गाते हैं, वे स्वयं भी एक जगरिया परिवार से हैं। इन्हें ठेठ पहाड़ी गायक अगर कहा जाय तो उचित होगा। एक और खास बात इन्होने कभी भी बाजारु भेड़चाल में अपने ठेठ कुमाउंनी अंदाज और लोक वाद्यों को नहीं छोड़ा, उनके झोड़ों या गीतों में आज भी हुड़का और मशकबीन का प्रयोग होता है।