• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Increasing Road Accidents In Uttarakhand - उत्तराखंड मे बढ़ती सड़क दुर्घटनायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 11, 2007, 09:02:40 PM

Do you think traveling in hill buses are safe & comfort ?

Yes
3 (12%)
No
17 (68%)
Not at all
3 (12%)
Can't say
2 (8%)

Total Members Voted: 25

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बस पहाड़ी से टकराई, नौ घायलNov 23, 02:22 am

पुरोला (उत्तरकाशी)। पुरोला के समीप अंगोड़ा के पास सुबह नौ बजे त्यूणी से पुरोला आ रही एक बस पहाड़ी से टकरा गई जिसमें एक बारह वर्षीय बालिका सहित नौ लोग घायल हो गए। जबकि एक की हालत को गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह लगभग 9 बजे त्यूणी से पुरोला आ रही बस संख्या यूपी 07-5925 पंट्टे टूटने के कारण सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। बस के पहाड़ी के टकराते ही उसमें सवार आरती, सुतारू, कृष्णा, दिनेश, रमेश चंद, रोशन लाल, मीना, मारकंडेय तथा विजय सिंह बस से बाहर छिटक गए। जिससे उन्हें काफी चोटें आई। सभी घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनाली निवासी सुतारू की नाजुक हालत को देख देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप निरीक्षक सीएम काला, रघुवीर सिंह चौहान, बिक्रम सिंह राणा तथा बिरेंद्र सिंह नेगी घटना स्थल पर पहुंचे।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

खिर्सू के समीप जीप खाई में गिरी एक की मौत छह घायलNov 24, 02:20 am

पौड़ी गढ़वाल। खिर्सू से श्रीनगर-बुघाणी मार्ग की ओर जाते हुए एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी व श्रीकोट संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूपी-06- 5405 सुबह करीब नौ बजे खिर्सू से श्रीनगर-बुघाणी मार्ग की ओर जा रही थी। तभी खिर्सू से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देते हुए वह सड़क के पुश्ते को तोड़ती हुई गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुश्ता कमजोर होने के कारण जीप सड़क से नीचे उतर गई। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बेस चिकित्सालय श्रीकोट व जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया। हादसे में सुरेंद्र सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी कठूली(कुसली) ने उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय पौड़ी में दम तोड़ दिया। जबकि दुर्घटना में ग्राम प्रधान सिंगोरी दिनेश सिंह, जूपा देवी निवासी सिंगोरी, इसी गांव के मनोज सिंह, रवींद्र सिंह व चालक सुमन सिंह सहित भाजपा के खिर्सू मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह घायल हो गए। अर्जुन सिंह को बेस चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है, जबकि हादसे के अन्य घायलों में जूपा देवी, दिनेश सिंह व रवींद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय से बेस चिकित्सालय श्रीकोट के लिए रेफर किया गया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जीप खाई में गिरने से एक की मौत, आठ घायलNov 27, 02:09 am

कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर रविवार की रात में जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात में लगभग दस बजे कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग के धनसारी गांव के समीप असंतुलित होकर एक बुलेरो जीप 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। परिणामस्वरुप उसमें सवार मोहन लाल पुत्र संग्रामुलाल निवासी चौंडी मैखुरा की मृत्यु हो गयी। जबकि कु.शकुंतला (23) व कु.रजनी (15) पुत्री रणजीत लाल, कु.चंद्रकला (16)पुत्री मदन लाल, कु.शांति (12) पुत्री रमेश लाल, कु.रेखा (10) पुत्री श्याम लाल, शिशुपाल लाल (42) पुत्र प्रेम लाल, मनोज (25) पुत्र रज्जी लाल व चालक भरत भूषण (30) घायल हो गये। सभी जस्यारा कपीरी के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इर्द-गिर्द गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गहरी खाई से निकालकर रात्रि में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


I don't think that Govt has taken it seriously to implement some stiff traffic rules after having so many fatal accidents taken place.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टलीNov 28, 02:11 am

घनसाली (टिहरी गढ़वाल)। अखोड़ी से घनसाली आ रही बस संख्या यूए07-8065 का ब्रेक फेल हो गया लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ से टकराकर सड़क पर ही पलट दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

करीब दो बजे अखोड़ी से घनसाली आ रही बस के दूबड़ी के पास ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ से टकरा दिया, जिससे बस सड़क में ही पलट गयी तथा बस में सवार बीस सवारियां सुरक्षित बच गई। बस के सड़क पर पलटने से यातायात भी बाधित हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप डोभाल ने बताया कि बस में सवार किसी भी सवारी को चोटे नहीं आई और चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।




एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मैक्स खाई में गिरी, तीन की मौतDec 05, 02:21 am

नौगांव (उत्तरकाशी)। बड़कोट से डख्याटगांव जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब नौ बजे एक मैक्स यूए07एम 3816 बड़कोट से डख्याटगांव जा रही थी। टटावा नामक तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे चालक भुपेंद्र सिंह जयाड़ा पुत्र अवतार सिंह जयाड़ा तथा सोबन सिंह (35) पुत्र फकीर सिंह निवासी डख्याटगांव की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि कीर्तिमल शाह पूत्र सूरतमल शाह गंभीर रूप से घायल को हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कीर्तिमल शाह आईटीबीपी का जवान था, जो कल ही अवकाश लेकर घर लौट रहा था।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

कार खाई में एक की मौत, चार घायलDec 22, 02:20 am

कर्णप्रयाग (चमोली)। उमट्टा के पास कार दुर्घटना में एक की मौत तथा चार लोग घायल हो गये। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्णप्रयाग में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रात: लगभग आठ बजे गोपेश्वर से कर्णप्रयाग की ओर आ रही कार संख्या यूए 07 ई-9411 उमट्टाधार में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी जिसमें रणजीत सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम छिनका की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उसमें सवार प्रलव 6 वर्ष व टीनू 4 वर्ष पुत्र जे.के.एस. बंपाल तथा श्रीमती प्रेमा बंपाल उम्र 35 पत्‍‌नी जे.के.एस. बंपाल तथा स्टेट बैंक गोपेश्वर में सेवारत रविन्द्र कुमार पाहूजा पुत्र लाल चंद्र पाहूजा बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दरोगा कैलाश सिंह व नायब तहसीलदार किशन गिरी मय फोर्स के साथ तथा क्षेत्रीय गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया। घायलों का हाल-चाल जानने के लिए सीएमओ धनंजय पुंडीर भी तत्काल अस्पताल पहुंचे।



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जीप खड्ड में गिरी, पिता व पुत्र समेत चार की मौतJan 17, 02:22 am

कोटद्वार (पौड़ी)। दुगड्डा ब्लाक अंतर्गत महाबगढ़-नाथूखाल मार्ग पर जीप के गहरे खड्ड में गिरने से पिता व पुत्र समेत चार ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती दो घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया, जबकि एक का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बीती रात करीब साढे़ आठ बजे पट्टी अजमीर वल्ला के अंतर्गत भवाली मंदिर के निकट हुई। बताया जाता है कि प्रदीप पुत्र कमलेश कुकरेती निवासी जौरासी के पेट में बीती रात अचानक तेज दर्द होने लगा। प्रदीप को लेकर परिजन व कुछ ग्रामीणों गांव के ही एक व्यक्ति की जीप संख्या में सवार होकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार आ रहे थे। जीप में चालक समेत सात लोग सवार थे। भवाली मंदिर के निकट जीप अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड से होते हुए नाली-बडोली गांव के खेतों में जा पलटी। चीख पुकार सुनकर नाली-बडोली के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में कमलेश कुकरेती (50), उसके पुत्र प्रदीप (25), चालक राजकुमार (30) पुत्र पंचम सिंह की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मवीर (30) पुत्र राजेंद्र ने कोटद्वार लाते वक्त दम तोड़ दिया। घायलों में अनिल सिंह (27) पुत्र गोपाल सिंह, देवी प्रसाद (34) पुत्र सुरेशानंद, संजय (21) पुत्र कमलेश कुकरेती शामिल हैं। अनिल व गोपाल की चिंताजनक हालत देखते हुए उन्हें जौलीग्रांट रेफर किया गया है। सूचना पर आज पट्टी पटवारी धीरेंद्र मोहन गुसांई मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवाए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बगोली के पास खाई में गिरी बस, तीन की मौतJan 20, 02:40 am

कर्णप्रयाग/सिमली (चमोली)। ग्वालदम से लैंसडौन जा रही एक बस के बगोली के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आज तड़के रूपकुंड ट्रेवल्स की बस बगोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार वाहन स्वामी वीर सिंह गुसाई (55) पुत्र किशोर सिंह, निवासी नत्थनपुर(देहरादून), दीपेंद्र शर्मा पुत्र गौरीशंकर शर्मा (60) निवासी बीएचईएल हरिद्वार, रमेश चंद्र पाठक पुत्र राधाबल्लभ पाठक निवासी ओगला, थाना असकोट (पिथौरागढ)़ की मृत्यु हो गई। इस हादसे में धीरेंद्र सिंह नेगी (32) पुत्र कनक सिंह नेगी, निवासी सिरण ग्वालदम, सुरेश गिरी (51) पुत्र बचन गिरी निवासी रंगचौड़ा, गोपाल सिंह भंडारी (60) पुत्र आलम सिंह, निवासी नलगांव, दिनेश नैनवाल (42) पुत्र गोपालदत्त,आशा नैनवाल (38)पत्नी दिनेश नैनवाल, ज्योति नैनवाल (7) पुत्री दिनेश नैनवाल, शुभम नैनवाल (4) सभी निवासी नरसिंह मंदिर जोशीमठ, विपिन चंद्र जोशी (41) पुत्र स्व.टीकाराम जोशी, गोदांबरी जोशी (36) पत्नी विपिनचंद्र जोशी निवासी कुलसारी, अनिता चमोली (26) पत्नी मनोहर चमोली देहरादून, सुरेंद्र सिंह (29) पुत्र गोपाल सिंह नलगांव, आरके सिंह (40) पुत्र मान सिंह खत्री, मोहल्ला सहारनपुर चौक, देहरादून बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को बाहर निकालने में स्थानीय निवासियों के साथ राकेश रतूड़ी, पूर्व प्रधान महिपाल सिंह सूरज, विनोद, राजेन्द्र सिंह, हरीश कठैत, सोहन लाल आदि ने सहयोग किया। सूचना पर तहसीलदार एबी वाजपेई, नायब तहसीलदार किशन गिरी, थाना प्रभारी सीएल तितलियाल भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सालय के प्रभारी निर्भय कुमार यादव ने बताया कि घायलों में चार की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घायलों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी डीएस गब्र्याल, एसपी पीएस शैलाल, पुलिस उपाधीक्षक डीएल चित्राण समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे।