• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Increasing Road Accidents In Uttarakhand - उत्तराखंड मे बढ़ती सड़क दुर्घटनायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 11, 2007, 09:02:40 PM

Do you think traveling in hill buses are safe & comfort ?

Yes
3 (12%)
No
17 (68%)
Not at all
3 (12%)
Can't say
2 (8%)

Total Members Voted: 25

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बस खाई में गिरी, 10 की मौत 27 घायलJan 21, 02:36 am

नैनबाग (टिहरी गढ़वाल)। बारातियों से खचाखच भरी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तेरह लोगों को दून व जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार देर रात्रि बिच्छु गांव से बारात लेकर खसोसी लौट रही बस संख्या यूपी06-5400 ऐंदी खसोसी के समीप सड़क पर गिरे मलबे के कारण अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें मौके पर ही दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ग्राम प्रधान सीताराम सिंह पंवार पुत्र श्याम सिंह, शैलेन्द्र (22) पुत्र जनानंद, अनिल सिंह (21) पुत्र जायचू, पिताम्बर (20)पुत्र अवतार सिंह, महिमानंद (45) पुत्र बैजराम, मन बहादुर (33) पुत्र नाम बहादुर सभी निवासी ग्राम खसौसी, रणवीर सिंह्र (25) पुत्र बलदेव, ग्राम ऐंदी, दीपक (16) पुत्र जगेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह(12) पुत्र गजेन्द्र सिंह ग्राम बिच्छू, देवेन्द्र सिंह बिष्ट (27) पुत्र भाग सिंह ग्राम श्रीकोट शामिल हैं,जबकि गंभीर रूप से घायलों में प्यारे सिंह पुत्र कुंवर सिंह, भरत सिंह पुत्र गुलाब सिंह, शूरवीर सिंह पुत्र जगदीश, जयेन्द्र सिंह पुत्र माधो सिंह, सरदार सिंह पुत्र माधो सिंह, मुकेश पुत्र देवेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह पुत्र बादर सिंह, प्यारेलाल पुत्र सत्य प्रसाद, कमलदास पुत्र दिलदास, दिलदास पुत्र गैणादास, गुरुदास पुत्र दिलदास सभी निवासी खसौरी, बचनदार पुत्र दिलदास ग्राम बसांण गांव, रमेश पुत्र कबूलचंद ग्राम बिष्टोसी शामिल है, जिन्हे दूर चिकित्सालय व जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों में जगमोहन सिंह पुत्र लाखी सिंह, शैलेन्द्र पुत्र प्रेम सिंह ग्राम भटवाड़ी, मनोज सिंह पुत्र हुकम सिंह, बलवीर सिंह पुत्र बचन सिंह, लुदर सिंह पुत्र भगत सिंह, महावीर सिंह पुत्र माधो सिंह, रायसिंह पुत्र माधो सिंह, जयवीर सिंह पुत्र चन्द्रमणी, रणवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह, सोबत सिंह पुत्र दिवान सिंह सभी ग्राम खसोसी, गुड्डू पुत्र सीताराम ग्राम बिच्छू, मनवीर सिंह पत्र मदी निवासी बसांण गांव, सूरत सिंह पुत्र हरी सिंह ग्राम गंसी लालूर, राजवीर पुत्र चन्द्रमणी, अरविंद पुत्र तारासिंह, बलवीर पुत्र सूरत सिंह निवासी खसौसी, आशीष पुत्र बलवीर बिष्टोगी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनबाग में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी ने मृतकों को 50 हजार रुपये, गंभीर रूप से घायलों को बीस-बीस व आंशिक घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की घोषणा की।



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Govt should discourage such kinds of overcrowding so that any mishapping can be avoided.

Generally, it is seen the drivers also adjust a lot passegers just to make money without caring the lives of people and flouting the safety rules.

Quote from: M S Mehta on March 03, 2008, 04:55:28 PM

Such ovecrowding could the reasons of accidents in hill areas.



Risky Pathak

Dainik jagran 3 March 2008.

बस पलटी, एक की मौत
ऋषिकेश/रायवाला: ऋषिकेश-हरिद्वार राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस के पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में सवार 45 यात्रियों में से अन्य मामूली रूप से घायल हुए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला यात्री का हाथ व एक पुरुष का पांव कट गया। उन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रायवाला थाना क्षेत्रांतर्गत मोतीचूर जंगल में खांड गांव के निकट हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही यात्री बस डीएल 1 पी. 4444 का चालक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा। बस करीब 50 मीटर तक रगड़ते हुए गई और सड़क पर पलट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष भास्कर लाल शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. किरण लाल शाह, अग्निशमन अधिकारी मधुसूदन शर्मा मौके पर पहुंचे। सेना के जवानों व घायलों को बाहर निकाल कर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सालय में 50 वर्षीय विगिता पत्नी वीडीवी राव निवासी मलकाजगीर हैदराबाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नवनीत कुमार (47) पुत्र मनसुख लाल निवासी लक्ष्मीबाड़ी राजकोट का पांव व ज्योत्सना पाल (53) पत्नी एमवी पाल निवासी सोसाइटी कालोनी बड़ोदरा गुजरात का हाथ बस के नीचे कुचलने से कट गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में हल्द्वानी निवासी ओम प्रकाश (33) पुत्र आईडी जोशी के अलावा अधिकांश पश्चिमी बंगाल व दिल्ली के यात्री हैं।

Risky Pathak

Is Samasya Ki Aur Khanduri jee ka 1 sarahniya karya.

Pehle Jeep, Sumo and Mahindra ke driver aage ki seat par(Driver wali row me) jitni marji aaye utne passenger bitha lete the.. Isse logo ko pareshani hoti thi. and Vehicle bhi overcrowded hota tha.., But Khanduri Jee ke Order ke Badd, Driver Ki seat ke sath me 1 rod lga dia gya hai. jisse ab aage maximum 2 ya 3 person beth sakte hai including Driver.....
Thanks To Khanduri Jee
Quote from: M S Mehta on March 03, 2008, 05:04:04 PM

Govt should discourage such kinds of overcrowding so that any mishapping can be avoided.

Generally, it is seen the drivers also adjust a lot passegers just to make money without caring the lives of people and flouting the safety rules.

Quote from: M S Mehta on March 03, 2008, 04:55:28 PM

Such ovecrowding could the reasons of accidents in hill areas.



पंकज सिंह महर

सरकार को एक छोटा सा काम करना है, सभी कामर्शियल वाहनों में एक स्पीड जनरल लगवाना जरुरी कर दे जो वाहन की स्पीड को ४० कि०मी० प्रति घंटा पर सीमित कर देगा। बस समस्या का समाधान हो जायेगा.........।

Risky Pathak

जीप खाई में गिरी एक की मौत
धारचूला: मंगलवार की रात सवारी छोड़ कर वापस तहसील मुख्यालय लौट रही जीप नारायण आश्रम-तवाघाट मोटर मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जीप में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक का शव गहरी खाई से बाहर निकाला। तवाघाट-नारायण आश्रम मोटर मार्ग पर स्थित हिमखोला गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने तहसील मुख्यालय से एक जीप बुक की। जीप संख्या यूपी-03-4213 देर सायं यात्रियों को हिमखोला छोड़कर वापस लौट रही थी। रात लगभग आठ बजे तहसील मुख्यालय से लगभग तीस किलोमीटर दूर बलमियाधार के पास जीप चालक ने संतुलन खो दिया और जीप करीब एक हजार फिट गहरी खाई में जा गिरी। जीप में सवार गोपाल सिंह धामी पुत्र दलीप सिंह धामी उम्र 28 वर्ष निवासी रांथी की मौके पर ही मौत हो गयी। जीप के खाई में गिरने से पहले ही चालक(अज्ञात)कूद मारकर फरार हो गया। आस-पास के गांव वालों ने घटना की सूचना पांगला पुलिस चौकी को दी। अंधेरा होने के कारण रात में मृतक के शव को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका। बुधवार की सुबह पांगला चौकी के प्रभारी खजान सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

पंकज सिंह महर

बस दुघर्टनाग्रस्त, 40 लोग गम्भीर रूप से घायलApr 21, 02:24 am

रानीखेतं/ भतरौजखान(अल्मोड़ा)। रामनगर से मासी जा रही केमू बस रविवार की तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में बस में सवार 40 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल यात्रियों को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर से मांसी जा रही केमू बस संख्या यूपी07-4188 तड़के पांच बजे मछोड़ के पास वुनाखान नामक स्थान पर 50 फीट गहरी खाई में गिर गयी। दुघर्टना में बस पर सवार 40 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भतरौजखान ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को नागरिक चिकित्सालय रेफर कर दिया। दुघर्टना में घायल यात्री खुशाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक का रामनगर में दूसरे वाहन चालक से सवारियों के कारण झड़प हुई। उसने बताया कि एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में दुघर्टना हुई। ड्राइवर बस इतनी तेज चला रहा था सामने से आ रही कार को पास देने में उसने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गयी। यात्रियों ने कहा कि अगर बस अगले मोड़ पर गिरती तो मंजर बहुत भयानक होता। दुघर्टना के बाद से चालक, परिचालक फरार है।

दुघर्टना में पप्पू निवासी स्यालकोट, बसंती देवी (उम्र 35 वर्ष) निवासी तिमालनौला, उदयानंद (उम्र 52 वर्ष) निवासी मौना, सरस्वती देवी(उम्र 60 वर्ष) निवासी बसेड़ी, नीतू (उम्र 17 वर्ष) निवासी द्यौली, अमर सिंह(उम्र 58 वर्ष), हर सिंह(उम्र 51 वर्ष), खुशाल सिंह(उम्र 21 वर्ष), देवकी देवी(उम्र 70 वर्ष), राधा देवी(उम्र 35 वर्ष), निवासी बौली, गणेश चन्द्र (उम्र 32 वर्ष), जयंती देवी(उम्र 58 वर्ष), मौना निवासी गम्भीर रूप से घायल हो गए। तिमलानौला निवासी बसंती देवी व मोहड़ा निवासी उदयानंद की हालत गम्भीर होने पर उन्हे नागरिक चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। बाकि यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।

हेम पन्त

गढ़वाल। पोखरी प्रखंड म़ुख्यालय के पास पोखरी-विसालखाल मोटर मार्ग पर एक दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और तेरह लोग घायल हो गए। घायलों को पोखरी में प्राथमिक उपचार के बाद कर्णप्रयाग व श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

विसालखाल से पोखरी आ रही सवारियों से भरी टाटा सूमो यूपी 05-0631 सोमवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे डिग्री कालेज के पास अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे विसालखाल-वामनाथ मार्ग पर गिर गई। गाड़ी में चालक सहित अठ्ठारह लोग सवार थे। दुर्घटना में अनितादेवी पत्‍‌नी शिवलाल ग्राम रसोड़ा, मदनसिंह(40) पुत्र नारायणसिंह, ग्राम गुगली, हर्षब‌र्द्धनसिंह (23) पुत्र आनन्दसिंह ग्राम सारी-रूद्रप्रयाग की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रघुबीरसिंह रावत (45) पुत्र बचनसिंह ग्राम गुगली ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में कनकसिंह रावत्र (62) ग्राम गुगली, कमलसिंह (46) ग्राम वीणा-तल्ला, पिंकी (20) ग्राम गुगली, पूजा (18) ग्राम गुगली, प्रमिला्र (21) ग्राम गुगली, विजयादेवी (26) ग्राम रसोड़ा, रितिक (2) ग्राम रसोड़ा, बृजलाल (38) ग्राम रसोड़ा महेन्द्र लाल (60) ग्राम रसोड़ा, जसपालसिंह (50) ग्राम गुगली कुसुम (14) ग्राम रसोड़ा, रिंकी (9) ग्राम रसोड़ा, कुसुम (14) ग्राम गुगली शामिल हैं। गंभीर घायलों को सामुदाइक स्वास्थ्य केन्द्र पोखरी में प्रथम उपचार देने के बाद कर्णप्रयाग व श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

14 killed in Uttarakhand accidents

Posted at Saturday, 26 April 2008 11:04 IST 
Dehra Dun, April 26: At least 14 people were killed and nine others injured in two separate accidents in Uttarakhand today.

Eight people were killed and nine others injured when a bus carrying a marriage party from Dehra Dun fell into a gorge at Totaghati area in Tehri district, police said.

The bus was coming to Dehra Dun from Devprayag area when the accident occurred.

The exact cause of the accident was not known. All the injured have been taken to nearby hospitals where condition of three persons was stated to be serious.

In a separate mishap, six people were killed when a jeep fell into a gorge at Bageshwar district this evening, police said. All the victims were from Bageshwar district.