• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

MYOR PAHAD ANNUAL FUNCTION & BOOK RELEASE PROGRAMME HELD- 21 DEC 08

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, December 15, 2008, 01:07:51 PM

sanjupahari

Rawat ji....arey aap aise hi tareef naa karein,,,per haan garv se hamesa kahata hu ki main ek sachche dil ka pahari aadmi hu,,,aur her pahari main wohi paa leta hu....apne paharoon se pahut prem hai,,,aur wohi aapmain bhi hai tabhi hum loog naa mile huwe bhi ek dusre se mile huwe se hote hain,,,,bahut bahut dhanyawaad aapke sabdhon ke liye,,,,asha hai jald hi sabhi se mulakaat hogi....Namaskar,,,apan dagaru ...sanjupahari

sachidanand_semwal

Congrats for this great event........ Unfortunately i couldn't join on that day ...  It seems so nice event by pics ...





हेम पन्त

सभी शुभचिन्तकों और सहयोगियों के आशीर्वाद से "क्रिएटिव उत्तराखण्ड - मेरा पहाङ" अभावों से गुजरते हुए भी एक बार पुनः एक सफल आयोजन सम्पन्न कराने में सफल रहा. हमारी नयी पुस्तक "आंण-काथ" भी सभी लोगों के द्वारा काफी पसन्द की जा रही है.

3-4 घन्टे तक चला कार्यक्रम सभी मायनों में बेहद उद्देश्यपूर्ण रहा. दीपप्रज्वलन व सरस्वती वन्दना के बाद "आंण-काथ" पुस्तक, बिपिन त्रिपाठी जी व श्रीदेव सुमन जी के पोस्टरों का विमोचन सभी अतिथियों के द्वारा किया गया. कार्यक्रम को द्वाराहाट के लोकप्रिय युवा विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अग्रणी नेता काशी सिंह ऐरी, पूर्व सांसद व उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरीश रावत व प्रसिद्ध टी.वी. व फिल्म कलाकार हेमन्त पाण्डे ने सम्बोधित किया. सभी वक्ताओं ने अपनी पार्टी की सोच से हटकर, एकजुट होकर उत्तराखण्ड की प्रगति के लिये काम करने की बात की और "म्यर पहाङ" के द्वारा किये जा रहे कार्यकलापों की मुक्तकन्ठ से सराहना की.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड संगीत के दिग्गज हीरा सिंह राणा जी द्वारा शुरुआत में ही "त्यर पहाङ- म्यर पहाङ" व "लस्का कमर बांध" गा कर कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध कर दी. उसके बाद गढवाली-कुमांऊनी भाषा में नवोदित कलाकारों ने कई गीत व नृत्य प्रस्तुत किये गये. अल्प जलपान के साथ लगभग ६ बजे कार्यक्रम सम्पन्न हो गया. सभी लोगों के द्वारा दिये जा रहे आशीर्वचनों व सकारात्मक टिप्पणियों से "क्रिएटिव उत्तराखण्ड - मेरा पहाङ" के सदस्यों में नये जोश का संचार हुआ है.

खीमसिंह रावत

हेम भाई आपकी मेहनत का फल है / मेरा एक अनुरोध है फॉरम के सदस्यों से कि लोगो द्वारा कि जा रही प्रसंशा में बहें नही किंतु उसको आत्मबल माने /

Quote from: H.Pant on December 25, 2008, 12:35:58 PM
सभी शुभचिन्तकों और सहयोगियों के आशीर्वाद से "क्रिएटिव उत्तराखण्ड - मेरा पहाङ" अभावों से गुजरते हुए भी एक बार पुनः एक सफल आयोजन सम्पन्न कराने में सफल रहा. हमारी नयी पुस्तक "आंण-काथ" भी सभी लोगों के द्वारा काफी पसन्द की जा रही है.
.



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720