• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand Snacks - उत्तराखंडी खान पान

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, December 17, 2008, 01:20:55 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



एक और snacks है उसका नाम है उत्रौड़

यह भी चावल होता है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



गुड पपडी

यह भी एक प्रकार का उत्तराखंडी snacks है ! जो की आटे मे गुड मिला कर बनाया जाता है ! इसे तेल में भुन कर बनाया जाता है !

बनने के बाद इसे २-३ दिन तक इतेमाल कर सकते है !


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

नमक :

भांग का नमक
अल्छी का नमक
तिल का नमक

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

रैमड

तिमुल को कूट कर उसमे मसाले मिलकर एक प्रकार का snacks बनते है जिसे  रैमड  कहते है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


उम् 

यह क्या है!

मुझे याद है बचपन मे हम उम् भूना करते थे ! उम् - जब गेहू की फसल पकने लगती है तो नए गेहू को बालियों को भून कर उसमे कुछ मीठा तैयार किया जाता है !

लोग अपने देवी देवताओ को भी उम् चडाते है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

तिलकुट

यह तिल का बनाया जाता है ! तिल को कूट कर उसमे घी और घुड़ मिलाया जाता है जिसे तिलकुट कहते है!

मन जाता है की तिलकुट बहुत ही ताकतवार चीज है !

मैंने भी कभी khaya था !!.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


स्वार

कहा जा सकता है की यह पहाड़ मे एक प्रकार का पापड़ है ! विशेष कर शादी और जनेवू संस्कार पर यह बनाया जाता है !

बनाने की विधि

आटे की पतली रोटी बनाकर उसे धूप में सुखाते है और सूखने के बाद उसे तेल मे तला जाता है !

हेम पन्त

एक जंगली मूल तौङ (तरुङ), जिसे उबाल कर खाया जाता है, विशेषकर व्रत आहार में इसका काफी प्रयोग होता है.