• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand Snacks - उत्तराखंडी खान पान

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, December 17, 2008, 01:20:55 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


उत्तराखंडी SNACKS ( खान पान) - UTTARAKHANDI DISHES SNACKS


दोस्तों,

भारतवर्ष विभिनान्ताओ का देश है यहाँ हर प्रदेश का अपना culture है ! इसी प्रकार उत्तराखंड जो की देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है यहाँ की cultural भी काफ़ी पुराना है !  जैसे की हर राज्य में कुछ खान पान प्रसिद्ध है उसी प्रकार से उत्तराखंड के व्यंजन भी प्रसिद्ध है ! इस बारे मे हमारा under टोपिक का लिंक देखिये !


http://www.merapahad.com/forum/culture-of-uttarakhand/delicious-recipes-of-utttarakhand/


परन्तु यहाँ पर हम उत्तराखंड के snacks के बारे जानकारी देंगे जो की किसी विशेष त्योहारों पर बनाये जाते है !

आशा है आप इससे सम्भंदित जानकारी यहाँ पर देंगे !

एम् एस मेहता
 [/color] [/color]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


च्यूड़ ( एक प्रकार का snakcs )

यह धान का बनाया जाता है !

इसे उत्तराखंड में दिवाली के दुसरे दिन होने वाले त्यौहार चियुदी के दिन बनाया जाता है!

विधि

१) बिना कूट धान को एक या दो दिन पहले भिगो देते है

२) दुसरे दिन इसे तवे में भूनकर ओखली मे कूटा जाता है

३) फिर से सूपे मे फिल्टर कर अलग किया जाता है

४)  ये बना चियोड़ (इसमे लोग मीठा मिलाकर भी खाते है )

यह एक प्रकार का स्नैक है

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बिरुड


उत्तराखंड की ईष्ट देवी के त्यौहार  नंदा अष्टमी (आठो) के दिन बिरुड बनाया जाता है ! यह पंच अनाज को भिगो कर तैयार किया जाता है !

अ)  पाच अनाज मे गेहू, सोयाबीन आदि होता है
२) इसे तेल मे fry  किया था थाई

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


घुघुत   

यह मकर संग्राती से दिन (उत्तरायनी) को बनाया जाता है !छोटे बच्चे घुगुत का माला बना कर कवे को बुलाते है और उसे घुघुत ही खिलाते है !

विधि :

आटे को जरा मोटा पीस के और गुड से शरबत में मिक्स क्या जाता है फिर घुगुत बनाये जाते है जिसे दिन दूप मे सुखाया जाता है और फिर सूखने के बाद उसे तेल तला जाता है !

लोग इसे एक दुसरे को आदान प्रदान भी करते है !

KAILASH PANDEY/THET PAHADI


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


छुवाई रवाट

छुवाई रवाट ( यानी चावल की रोटी) !

छुवाई रवाट बनाने के लिए सबसे पहले चावल को कूटे हुए चावल को भिगोया जाता है और उसके बाद इसे पीसा जाता है ! पीसने के बाद इसे मसाले के घोल में मिलाया जाता है और फिर तवे मे तला जाता है जो कि रोटी का आकार का होता है !



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


साई

( हमारे उत्तराखंड में wife की छोटी बहन को साई कहते है लेकिन यह साई एक प्रकार sancks है)

यह चावल का बनाया जाता है

विधि -

१) चावल को भिगो कर उसे पीसा जाता है !
२)  पीसने के बाद से पानी के घोल करे एक प्रकार पेस्ट बानाया जाता है
३)  इस पेस्ट में कुछ मीठा मिलाया जाता है
४)  इसके बाद इसे तेल मे fry किया जाता है

इसे नमकीन और मीठा बनाया जाता है


पंकज सिंह महर


स्वांटे के पकौड़े-उत्तर भारत में लोबिया के नाम से पहचानी जानेवाली स्वांटे की दाल के इन पकौड़ों को तिल चिपका कर बनाया जाता है. सर्दियों में बनाए जानेवाले इन पकौड़ों की तासीर गर्म होती है.