• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Apna Uttarakhand: Uttarakhand Encyclopedia - अपना उत्तराखण्ड

Started by पंकज सिंह महर, April 30, 2009, 05:25:55 PM

पंकज सिंह महर

साथियो,
     http://apnauttarakhand.com उत्तराखण्ड का एक ग्यानकोश (Encyclopedia) है। इस वेबसाईट में पूरे उत्तराखण्ड को समेटने की कोशिश की गई है। इस वेबसाईट में आप लोगों को उत्तराखण्ड के बारे में मौलिक, पौराणिक, प्रमाणिक और ऎतिहासिक जानकारी मिलेगी।
    मेरा सभी से अनुरोध है कि आप लोग इस साईट को अवश्य देखें और अपनी प्रतिक्रिया यहां पर दें।

sanjupahari

Bahut achcha prayaas hai....commendable ....cheers

tumar dagaru
sanjupahari

Pawan Pahari/पवन पहाडी

achchi koshish hai Mahar ji . hame milkar iska or vistaar karna hai, jisse kisi ko hi pahaar ke bare main purn jankaari mil jaye

पंकज सिंह महर

साथियो,
    यदि आपको अपने पहाड़ से प्यार है तो आप जरुर उत्तराखण्डी गीतों को गुनगुनाते होंगे और कभी-कभी आपके सामने यह समस्या आती होगी कि आपको किसी गीत के पूरे बोल मालूम नहीं होते या कुछ गीतों का मुखड़ा ही आपको याद होता है, पूरा गीत नहीं।
   आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आई है आपकी अपनी वेबसाईट www.apnauttarakhand.com इस साईट पर जाते ही आप उत्तराखण्ड के कई पुराने, नये और लोकप्रिय गीतो से रुबरु होंगे। हमारी टीम ने बहुत मेहनत से इन गीतों को सुनकर इसके बोल हिन्दी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में लिखे है तथा इन गीतों का भावर्थ हिन्दी में भी दिया है, ताकि जो पीढी पहाड़ी बोली न समझ पाये उसे मदद मिल सके और जो गाने youtube में उपलब्ध हैं, उन्हें भी प्रदर्शित किया है। you tube से आप इन गीतों को download भी कर सकते हैं।

नरेन्द्र सिंह नेगी जी के गीत तू दिख्यांदि जनि जुन्यालि
 http://apnauttarakhand.com/tu-dikhyandi-jani-junyali-narendra-singh-negi
गाने को यहां सुनिये और पढिये...... इसके अलावा कई गीत गोपाल बाबू गोस्वामी तथा अन्य लोक गायको की आवाज में.......

पंकज सिंह महर

साथियो,
     आप लोग अपनी मातृभूमि से दूर परदेश में रहते हैं तो शहरी जीवन की भागमभाग में उत्तराखण्ड के लोक संस्कृति से त्यौहारों की सूचना आपको समय से नहीं हो पाती है। इसी परेशानी को दूर करने का प्रयास हमारी टीम ने किया है। उत्तराखण्ड में प्रचलित पं० राम दत्त, महिधर तथा वाणी भूषण पंचांगों के अनुसार इन सभी लोक त्यौहारो, संक्रान्ति ग्रहण आदि की जानकारी निम्न लिंक पर दी जा रही है।

http://apnauttarakhand.com/panchangevents/

इन त्यौहारों को आप फोरम के calender बटन पर जाकर भी देख सकते हैं तथा इसके अतिरिक्त इन त्यौहारों को मनाने की विधि, ऐतिहासिक महात्म्य को हम अपने फोरम के माध्यम से भी देने का प्रयास करते है, निम्न लिंक पर-

http://www.merapahad.com/forum/culture-of-uttarakhand/

तो आइये इन दोनों माध्यमों से घर से दूर रहकर भी हम सब मनायेंगे बिरुड़ पंचमी, हरेला, घ्यू त्यार............बड़े, पुये.....



bahut sundar aur sarahani prayaas hai .. hame ise pura samrthan ke saath aage badhna hoga.. jo ho aapki maharaz

bahut sundar...


hem

इस सुंदर प्रयास के लिए धन्यवाद.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


This is the prime site of ours. You will get a lot informations here which is exclusive and in more systematic manner.

पंकज सिंह महर

इस साईट पर जाकर आप अब तक उत्तराखण्ड के अब तक के सभी पद्म पुरस्कारों से अलंकृत व्यक्तियो की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हेम पन्त

उत्तराखण्डी मूल के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, लेखक और अनुवादक श्री देवेन्द्र मेवाड़ी जी नियमित रूप से "अपना उत्तराखण्ड" के लिये लेख लिखते हैं. 

पहाड़ में दिखने वाले विभिन्न प्रकार के चिड़ियों से जुड़ी अपनी बचपन की यादों को बांटते मेवाड़ी जी 

घुघुती बासेंछी मेरा देश - http://apnauttarakhand.com/ghughuti-ghinodi-and-other-birds-of-uttarakhand/


सामान्य से कीट दीमक के बारे में एक रोचक लेख

दीमक - http://apnauttarakhand.com/termite-deemak-and-its-world/