• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

9 November - उत्तराखंड स्थापना दिवस: आएये उत्तराखंड के विकास का भी आकलन करे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 24, 2007, 10:56:55 AM

आपके अनुसार विकास की दृष्टि से उत्तराखंड ने १०० % मैं से कितना विकास किया है ?

below 25 %
46 (74.2%)
50 %
11 (17.7%)
75 %
5 (8.1%)
100 %
2 (3.2%)
Can't say
2 (3.2%)

Total Members Voted: 62

Voting closes: February 07, 2106, 11:58:15 AM

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Waise khaali sarkaar ko kosne se kya faayda hai hum log jo Pahad se visthapit ho kar bahar naukri karne nikal aae hum logon ne kaunsa palat ke Pahad ko dekha hai. Hum logon ki bhi zimmedaari banti hai ki apni janmabhumi ke liye kuch karen.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Quote from: Anubhav / अनुभव उपाध्याय on August 14, 2008, 02:25:55 PM
Waise khaali sarkaar ko kosne se kya faayda hai hum log jo Pahad se visthapit ho kar bahar naukri karne nikal aae hum logon ne kaunsa palat ke Pahad ko dekha hai. Hum logon ki bhi zimmedaari banti hai ki apni janmabhumi ke liye kuch karen.

It is unfortunate that people who have migrated from Uttarakhand are in good position in various high profile post, never think to come back and do something towards upliftment of their village area.





एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



आखिर क्या बदला :  उत्तराखंड होगा ८ साल का ९ नवम्बर को .

दोस्तों,

हमारा राज्य उत्तराखंड आने वाले ९ नवम्बर को अपना स्थापना दिवस मनायेगा और इसके साथ की राज्य को बने पूर आठ साल भी हो जायंगे :

लेकिन प्रशन : क्या बदला इन आठ सालो मे उत्तराखंड में!  कुछ प्रशन निम्न लिखित है :-

इस साल पर मेरे आठ प्रशन :

१)    क्या उत्तराखंड के स्थायी राजधानी बन पायी ?
  २)    क्या उत्तराखंड से विस्थापन की दर कम हुयी
३)   क्या उत्तराखंड में रोजगार के साधन जगे !
  ४)   क्या उत्तराखंड के गावो तक सड़क मार्ग का विस्तार हुवा ?
  ५)   क्या उत्तराखंड के पर्यटन का विकास हुवा ?
  ६)   क्या उत्तराखंड के स्वाथ्य सुविधा मे सुधार हुवा ?
  ७)  क्या उत्तराखंड के शिक्षा के स्थर मे सुधर हुवा ?
  ८)  आखिर प्रशन, आखिर क्या बदला उत्तराखंड में ???


पंकज सिंह महर

१)    क्या उत्तराखंड के स्थायी राजधानी बन पायी ?
  २)    क्या उत्तराखंड से विस्थापन की दर कम हुयी
३)   क्या उत्तराखंड में रोजगार के साधन जगे !
  ४)   क्या उत्तराखंड के गावो तक सड़क मार्ग का विस्तार हुवा ?
  ५)   क्या उत्तराखंड के पर्यटन का विकास हुवा ?
  ६)   क्या उत्तराखंड के स्वाथ्य सुविधा मे सुधार हुवा ?
  ७)  क्या उत्तराखंड के शिक्षा के स्थर मे सुधर हुवा ?
  ८)  आखिर प्रशन, आखिर क्या बदला उत्तराखंड में

मेहता जी,
    इन सातों सवालों का जबाब है नहीं, कुछ भी नहीं हुआ...हालत पहले से भी बदतर हो गई है। आठवें प्रश्न में मेरी ओर से यह जोड़ दीजिये कि आखिर क्या होगा उत्तराखण्ड का? विकास की आस लिये बच्चे बूढे़ सड़कों पर उतरे, कर्मचारियों ने नौकरी दांव पर लगा दी ४२ लोग शहीद हुये, मुजफ्फरनगर में अस्मत तक तार-तार हुई, अपने भविष्य की परवाह किये बिना छात्र शक्ति ने आंदोलन किया.....परिणिति....पहली सरकार ने कहा, हम नये हैं, पहली निर्वाचित सरकार राजनीतिक अस्थिरता और सत्तारुढ़ दल की आपसी कलह में उलझी रही...अब सत्तारुढ़ दल बदला तो पुरानी सरकार की ही विरासत को ढो रही है। ऎसे में उत्तराखण्ड का आम आदमी जो दो हली जमीन पर दिन भर हाड़-तोड़ मेहनत कर रहा है, उसका क्या होगा? बेरोजगारी बढ़ रही है, आम आदमी आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मर रहा है...आठ सालों में तीन सरकारों के राज में हम अपनी राजधानी निर्धारित नहीं कर पाये.....।
       शिक्षा का स्तर, बेरोजगारी की दर, मूलभूत सुविधायें.....सब जस की तस हैं।

खीमसिंह रावत

Q-आखिर प्रशन, आखिर क्या बदला उत्तराखंड में?
Ans: परिसीमन से विधानसभा क्षेत्र

Quote from: एम् एस मेहता /M S Mehta on November 04, 2008, 03:11:35 PM


( ८)  आखिर प्रशन, आखिर क्या बदला उत्तराखंड में ???


हेम पन्त

इन सवालो का उत्तर देने की कोशिश में एक तुकबन्दी बन पङी है...

परिसीमन के मुद्दे पर कुछ न कर पाने का मलाल है..
बेरोजगारी, विस्थापन का सवाल अब भी सिर्फ सवाल है..

यातायात को कौन सुधारे, भ्रष्टाचार को रोके कौन? 
गैरसैण राजधानी बनाने के सवाल पर, राजनेता मौन...

आठ साल में दो पार्टियों की, तीन सरकारें नाकाम रहीं,
जनता को 'अपनों' ने लूटा, ये खबर आम रहीं.