• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

MeraPahad.com Supports Anna Hajare - मेरा पहाड का अन्ना हजारे को समर्थन

Started by पंकज सिंह महर, April 07, 2011, 08:05:16 AM

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा


The way Anna hazare is getting public support and many social workers are joining this campaign, i am sure victory is there for Anna & his supporters.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


जहाँ अन्ना जी के इस आन्दोलन में सारा देश खड़ा है.. हिंदी फिल्म जगत से कोई खास सर्मथन नहीं दिख रहा है! केवल.. अनुपम खेर, हेमंत पाण्डेय और कुछ कलाकारों को छोड़ कर कोई भी सितारा, जैसे अमिताभ, शाहरुख़, सलमान, अमीर आदि नजर नहीं आ रहे है! क्या भी भी कांग्रेस से डरते है ?

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

अन्ना के आंदोलन दूसरा दिन- लाइव

[/t][/t][/t]

[/t][/t]
[/color]
अन्ना के आंदोलन का दूसरा दिन.
<ins><ins></ins></ins>[/t][/t]
अन्ना जेल से निकलने को तैयार नहीं है. उनके अनशन का आज दूसरा दिन है. पढ़िए लाइव अपडेट
अन्ना के आंदोलन के आगे बेबस सरकार तो झुक गई लेकिन अन्ना हजारे अपनी मांगे माने जाने तक झुकने को तैयार नहीं है. उन्हें मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया लेकिन 12 घंटे के अंदर सरकार ने उन्हें रिहा करने का आदेश दे दिया.
पर ये पैंतरा उलटा साबित हुआ और अब अन्ना हजारे ने शर्त रख दी है कि जब तक उन्हें जेपी पार्क में अनशन की इजाज़त नहीं मिलती वे तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आएंगे.
अन्ना हजारे ने कल सुबह दस बजे से ही अनश पर हैं और आज उनके आंदोलन का दूसरा दिन है.


http://www.samaylive.com/nation-news-in-hindi/126260/anna-live-update-fast-tihar-jail-upa-delhi-police-lokpal.html
[/td][/tr][/table][/td][/tr][/table]

Devbhoomi,Uttarakhand

अन्ना हजारे को तिहाड़ से ले जाने की कोशिस की थी भ्रष्टाचारियों  ने लेकिन अन्ना समर्थकों ने सरकार की कोशिस नाकाम हो गयी है

Devbhoomi,Uttarakhand

पहाड़ से अन्ना के लिए विराट समर्थन
==========================

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी एक चिंगारी आग की तरह पूरे देश में फैल गई है। इसी आग ने पर्वतीय अंचलों में भी उबाल ला दिया है। यहां विभिन्न अंचलों में लोग अन्ना के हाथ मजबूत करने के लिए आगे आए। अन्ना हजारे की मुहिम हर क्षेत्र, वर्ग, धर्म-जाति के लोग अपनी आहूति डाल रहे हैं। गुरुवार को गढ़वाल मंडल में विभिन्न शैक्षिक संगठनों, छात्र संघ, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, स्थानीय जनता सभी ने आंदोलन को समर्थन दिया है।

केंद्र सरकार की कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। देश की धार्मिक राजधानी श्री बदरीनाथ में पुजारी, व्यवसायी भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना की मुहिम में जुट गये हैं। स्थानीय लोगों ने श्री बदरीनाथ नगर में शांति मार्च निकालकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सांकेतिक मौन रखा। कर्णप्रयाग में अन्ना हजारे के आंदोलन को समर्थन देते हुए नगर क्षेत्र के दीनदयाल पार्क में दूसरे दिन भी समाजसेवी कैलाश खंडूरी व सुशील ध्यानी का आमरण अनशन जारी रहा।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर उत्तराखंड महिला मंच, लोक सेवक संघ, संवेदना समूह, उत्तरकाशी सिविल सोसायटी आदि संगठनों ने जुलूस प्रदर्शन के साथ ही रैली निकालकर अन्ना हजारे की मुहिम का समर्थन किया। चाका में मेन बाजार गजा में सैकड़ों लोगों ने अन्ना हजारे के समर्थन में जुलूस निकाल राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। नैनबाग व थत्यूड़ से बड़ी संख्या में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों ने बाजार में प्रदर्शन कर केन्द्र का पुतला फूंका। घनसाली, छाम, देवप्रयाग से भी अन्ना के लिए आवाज बुलंद हुई।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6305877.html

Devbhoomi,Uttarakhand

                    जनआंदोलन से मिटेगा भ्रष्टाचार




  गढ़वाल,  : अन्ना हजारे के समर्थन में सिविल सोसायटी समेत अनेक जन संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक के लोग भष्टाचार को मिटाने के लिए जनगीतों के साथ यात्रा निकालने तथा अनोखे तरीके अपना कर समर्थन दे रहे हैं।


उत्तरकाशी : 'अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं'। जनपद उत्तरकाशी के गांवों की पगडंडियों से लेकर शहर की गलियों तक अन्ना हजारे के समर्थन में यही नारे गूंज रहे हैं। उत्तरकाशी सिविल सोसायटी से जुड़े लोगों ने भ्रष्टाचार का पुतला बनाकर बाजार में देश में व्याप्त भ्रष्टाचार की शव यात्रा निकालकर अन्ना हजारे की लोकपाल विधेयक छेड़ी गई मुहिम को समर्थन दिया। भटवाड़ी, मातली, डुण्डा, ब्रह्मखाल और चिन्यालीसौड़ आदि क्षेत्रों में भी तिरंगे लेकर लोगों ने प्रदर्शन किए।


नई टिहरी : बौराड़ी में अन्ना के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी कर उपवास रखा। उपवास देने वालों में कमल सिंह महर, मोहन सिंह रावत, देवेन्द्र नौडियाल, लाखीराम गैरोला, भगवती प्रसाद सेमल्टी, महावीर सिंह नेगी, कपूर सिंह, रामप्रसाद डोभाल, विनोद प्रसाद उनियाल, तिलकराम चमोली, दर्मियान सिंह नेगी, रणजीत सिंह आदि शामिल थे। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने केन्द्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6322550.html

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा

We whole heartly support anna's movement against corruption.

Good to see even Congress MPs are now coming only to support the movement. Govt must now accept Jan Lok Pal without any further delay.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

 
''थैंक  यू वैरी मच भ्रष्टाचार'' |

आम हो गया ख़ास
ख़ास हो गया आम
अन्ना की एक आवाज़ पर
वक्त  का पहिया जाम |

देश भक्ति में सब रंगे
झगड़ा, फ़साद ना दंगे 
जहाँ तक पहुचे नज़र
बस तिरंगे ही तिरंगे |

हाथ बांधे, खड़े हैं बेबस
बारिश, धूप और उमस
सिर चढ़ कर  बोल रहा
हौसला, हिम्मत और साहस  |

भारत माँ के डटे हैं  लाल
अन्ना की बन रहे हैं  ढाल
थामे हुए हैं कमान को
बेदी, भूषण, और केजरीवाल |

जब उमड़ के आया  जन सैलाब
तब मिल गया मुंहतोड़ जवाब
हर बहाना हुआ बेअसर,
अँधेरे को चीर कर
आएगी अब नई सहर |

टूटेगा, मनमोहन का मौन
सिब्बल का बल
रोकेगा, भ्रष्टाचार के रथ को
सवा करोड़  अन्नाओं का दल  |

जब, मैं भी अन्ना, तू भी अन्ना
ये भी अन्ना, वो भी अन्ना
तब,  निश्चित है साथियों
जन लोकपाल का बनना  |

ये हौसला, जूनून, ये जज़्बा
भर गया  गली, कूचा, और कस्बा
भ्रष्टाचार मुक्त वतन की चाहत
जिन आँखों पर बंधी है पट्टी
उनके लिए विदेशी ताकत |

ओ ! जादू की छड़ी ढूँढने वालों !
गद्दी  के लालों !
घोटालों के मतवालों !
बेईमानों के रखवालों !

एक भूखे पेट के साथ
यूँ ही नहीं हैं लाखों  हाथ
जब - जब गुज़रा सिर से पानी
राजा ने भी खाई मात |

यूँ ही भरा रहे दिलों में प्यार
हमारी एकता रहे बरकरार
इसीलिये  सब मिलकर गाओ   
''थैंक  यू वैरी मच भ्रष्टाचार'' |

प्रस्तुतकर्ता शेफाली पाण्डे पर १२:३० अपराह्न   


Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा


With the latest development, i think Anna now really need support from public since the Govt is seems to be least bothered.



Devbhoomi,Uttarakhand

 


पहाड़ पर उबाल
अन्ना का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार, 25 अगस्त को नैनीताल में भ्रष्टाचार के विरोध में रैली निकाली गई