• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

उत्तराखंड के शहीदों के स्मारक, Martyrs Memorial in Uttarakhand

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, October 02, 2011, 03:40:37 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

बहुगुणा की प्रतिमा के अपमान पर मुकदमा दर्ज
=======================

पौड़ी गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा की कलक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिमा के गले में खाली बीयर की बोतल टांगने वाले अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। इस मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर भगत सिंह को सौंपी गई है।

काबिलेगौर हो कि शुक्रवार सुबह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोदानंद बड़थ्वाल ने थाने में शिकायत की कि स्व. बहुगुणा की प्रतिमा के गले में शरारती तत्वों ने खाली बीयर की बोतल लटका दी है।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (क) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर भगत सिंह को सौंपी गई है।

नागरिक संघर्ष समिति ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत ने इस मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Source dainik jagran

Devbhoomi,Uttarakhand

राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं
=======================

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण व समान सुविधाओं की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को धरनारत आंदोलनकारियों ने कहा कि अब पृथक राज्य की लड़ाई लड़ने वालों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आंदोलनकारियों के चिह्नकरण को शासन-प्रशासन से गिरफ्तारी के रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। धरने पर कुंदन राम, खष्टीबल्लभ पांडे, मदन कठायत, परमानंद कांडपाल, जीवन चंद्र उप्रेती, जीवन सिंह बिष्ट आदि बैठे।

Dainik jagran


Devbhoomi,Uttarakhand

स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की प्रतिमा का अनावरण






  अल्मोड़ा के सेकुड़ा तिराहे पर क्रांतिकारी राम सिंह धौनी की प्रतिमा का अनावरण करते विधायक मनोज तिवारी व अन्य।
जाका, अल्मोड़ा: ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ 'जै हिन्द' का नारा बुलंद कर क्रांतिवीर राम सिंह धौनी ने आजादी की जो अलख जलाई वह अविस्मरणीय है। उन्होंने महज कुमाऊं ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र तक क्रांतिकारियों का संगठन खड़ा कर गोरों के पैर उखाड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।


देश प्रेम व सेवा की प्रतिमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.धौनी के सपनों का राष्ट्र निर्माण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बातस्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल ने कही।





शहर से सटे सेकुड़ा तिराहे पर रविवार को विधायक मनोज तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने स्व.धौनी को महान क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि क्षेत्र में महान विभूति की प्रतिमा स्थापित किया जाना सौभाग्य की बात है। विधायक ने पार्क निर्माण को एक लाख रुपए की घोषणा करते हुए लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।


मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ.लक्ष्मण सिंह 'बटरोही' ने कहा, देश की आजादी में क्रांतिवीर स्व.धौनी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका कहना था कि कुमाऊं में देशभक्ति का संचार कर स्व.धौनी ने राष्ट्रीय स्तर पर ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ जो बिगुल फूंका, निश्चित तौर पर स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा भी मिली।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_8452221.html

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand



Devbhoomi,Uttarakhand

http://a6.sphotos.ak.fbcdn.net/hphotos-ak-snc7/s720x720/407754_281120798615311_100001521796692_756161_1947637496_n.jpg



Ved Bhadola
डीडीहाट तहसील मुख्यालय में तहसील कार्यालय के निकट भारत रत्‍‌न महान पं. गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति इस हालत में है। प्रतिवर्ष 10 सितम्बर को उनकी जयंती मनाई जाती है। मूर्ति पर फूल-मालाएं चढ़ाई जाती हैं। इसके बाद स्मारक की तरफ कोई झांकता तक नहीं।

Devbhoomi,Uttarakhand



Devbhoomi,Uttarakhand

उत्तराखंड युवा मंडल कार्यकर्ताओं ने डोईवाला ब्लाक मुख्यालय में शहीद स्मारक बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

युवा मंडल अध्यक्ष मनोज मेहरा व महामंत्री अमित बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। युवा मंडल के विजय बख्शी ने कहा कि राज्य आंदोलन में युवाओं और महिलाओं की अहम भूमिका रही है।

राज्य के लिए युवाओं ने अपनी शहदत दी इसलिए शहीदों की याद में ब्लाक परिसर में शहीद स्मारक बनाया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप कुमई, संचित रावत, आशीष बधानी व सतीश भट्ट , राजकुमार, सुरेंद्र गुसाई, विशाल शर्मा, सुरेंद्र कोठारी आदि शामिल थे।


Source dainik jagran