• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कवितायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 03, 2011, 12:06:15 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
June 29
कुछ तो

कुछ तो आयेगा साथ मेरे
उदास ना होना तू दिल पास मेरे
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

बहुत कुछ है कम कुछ भी नही
पास सब हैं पर अब कुछ भी नही
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

मंजिलें हैं राहें हैं पर फासले बड़े
सुस्त कदमों के साथ मगर जायें किधर
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

प्यासा हूँ नदी बह के आयेगी यंहा
सागर से दूर वो जायेगी कंहा
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

एक उत्तराखंडी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
June 29
फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
यादों की बीती बारात लिये

नये सुबह का आगाज था
बिता पल ही वो अब साथ था

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
हजारों चेहरे खड़े बस सवाल लिये

चित्र उभरे वो ख्याल में
बस प्रश्नों के ही जवाबों में

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
मेरे अंतरमन की आवाज लिये

दिन बहता है रात बहती है
बह गया है वो नई सुबह के अहसास लिए

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
यादों की बीती बारात लिये

एक उत्तराखंडी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
Yesterday
यूँ दूर दूर रहना.

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

तुम हो तो ज़िदगी है
तुम ही से मेरी बंदगी है
साँसों की आवन-जावन हो तुम
सुनो धड़कन मेरी इस दिल की कहानी हो तुम

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

रवानगी ना हो अकेले
छोड़ ना जाना तन्हा यूँ जिंदगी के मेले
साथी मेरे सातों जन्म के
देखो तुम अपना वादा निभाना

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

उस सुनहरे फलक पर
चाँद सितारों के सफर पर
यूँ मेरे हाथों में तुम अपना हाथ दे जाना
देख अकेले ना साथ छोड़ जाना

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

एक उत्तराखंडी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
June 30 · Edited
तुम में है कुछ बात

तुम में है कुछ बात
कुछ बात बस जो तुम में है

उन आँखों में हो रही है बात
वो जज्बात जो तुम में है

अल्फ़ाज़ खामोश है पर हो रही बात
वो मदमस्त मदहोश अंदाज जो तुम में है

दूर हो या हो तुम पास वो पास बुलाने का हुनर
मेरे सरताज मेरे सरकार वो बात बस तुम में है

वो अंदाज वो तेरा इकरार
वो तड़प वो इन्तजार वो प्यार बस तुम में है

तुम में है कुछ बात
कुछ बात बस जो तुम में है

एक उत्तराखंडी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
June 29
कुछ तो

कुछ तो आयेगा साथ मेरे
उदास ना होना तू दिल पास मेरे
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

बहुत कुछ है कम कुछ भी नही
पास सब हैं पर अब कुछ भी नही
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

मंजिलें हैं राहें हैं पर फासले बड़े
सुस्त कदमों के साथ मगर जायें किधर
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

प्यासा हूँ नदी बह के आयेगी यंहा
सागर से दूर वो जायेगी कंहा
कुछ तो आयेगा साथ मेरे

एक उत्तराखंडी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
June 29
फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
यादों की बीती बारात लिये

नये सुबह का आगाज था
बिता पल ही वो अब साथ था

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
हजारों चेहरे खड़े बस सवाल लिये

चित्र उभरे वो ख्याल में
बस प्रश्नों के ही जवाबों में

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
मेरे अंतरमन की आवाज लिये

दिन बहता है रात बहती है
बह गया है वो नई सुबह के अहसास लिए

फिर वो कोरा पन्ना पास मेरे
यादों की बीती बारात लिये

एक उत्तराखंडी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
June 28 · Edited
मैं रंग हाथ में ले लूँ

मैं रंग हाथ में ले लूँ
और अपने पहाड़ को रंग लूँ

उन हिम चोटियों पर सफेद रंग बिखरों
झरते झरनों के संग वो झर झर जाये
जाये जाये जंहा पर से वो शीतल नदी
हरा रंग बिखर बिखर सा जाये

मैं रंग हाथ में ले लूँ
और अपने पहाड़ को रंग लूँ

नीला रंग को ले के इसके ऊँचे आकश में फेरों
लाल पीला एक गोला जब इसके मस्तक पर उभरे
रंग बिरंगी चिड़ियों की चह चह से वो आसमान गूंजे
उन लाखों रंग की फूलों की घाटी सोये काले रंग से जागे

मैं रंग हाथ में ले लूँ
और अपने पहाड़ को रंग लूँ

खाकी रंग घोल के मिटटी धूल कण साथ लाऊँ
वो बलखाती पगडंडी रेखा को उकेरों उस पथ पे मै जाऊं
गेंहूँ रंगा का बूढ़ा बूढी श्यामल रंग गाँव सदियों का इंतजार खड़ा
पड़े जब तीन रंग इस दिल में मैं परदेश से अपना देश उत्तराखंड लौट आऊं

मैं रंग हाथ में ले लूँ
और अपने पहाड़ को रंग लूँ

एक उत्तराखंडी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
Yesterday
यूँ ही तन्हा उभरे हैं

यूँ ही तन्हा उभरे हैं
ये जो जिस्म के अंदर मेरे ये ख़याल
उन से ही जाके जा पूछों मै
इनके वो अनसुलझे सवाल

यूँ ही तन्हा उभरे हैं
दिल की दीवारों में जा जकड़े हैं
छोड़े ना छूटते ना टूटते
आँखों की वो अकेली रोती धार

यूँ ही तन्हा उभरे हैं
मौसम खड़ा उदास उजाड़ा मेरे द्वार
बादल बिन बरसे गरजे है ये क्यों प्यास
कैसा है ये सावन आया अब की बार

यूँ ही तन्हा उभरे हैं
मलते मलते पलकों का बुरा हाल
कैद में पंछी उड़ने को बेकरार
रहा ना कुछ बस रह गयी वो मिलन की चाह

यूँ ही तन्हा उभरे हैं
ये जो जिस्म के अंदर मेरे ये ख़याल
उन से ही जाके जा पूछों मै
इनके वो अनसुलझे सवाल

एक उत्तराखंडी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
July 2
बस छू कर

बस छू कर
गिरा गया कोई
नयनों से घायल कर
मुझे मुझसे ले गया कोई

बस एक वो
तेरी तिरछी नजर
शुरू हुआ वो
मेरा अनजान सफर

आँखें बंद कर के
दिल चलने को आज किधर
हो के मदहोश
बस चला वो तेरी ही तरफ

बस छू कर
गिरा गया कोई
गैर था मै अपने से ही
मुझे अपना बना गया कोई

एक उत्तराखंडी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
July 1
यूँ दूर दूर रहना.

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

तुम हो तो ज़िदगी है
तुम ही से मेरी बंदगी है
साँसों की आवन-जावन हो तुम
सुनो धड़कन मेरी इस दिल की कहानी हो तुम

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

रवानगी ना हो अकेले
छोड़ ना जाना तन्हा यूँ जिंदगी के मेले
साथी मेरे सातों जन्म के
देखो तुम अपना वादा निभाना

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

उस सुनहरे फलक पर
चाँद सितारों के सफर पर
यूँ मेरे हाथों में तुम अपना हाथ दे जाना
देख अकेले ना साथ छोड़ जाना

ना होगा अब तुम से
ना होगा अब हम से
यूँ दूर दूर रहना.....२

एक उत्तराखंडी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित