• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

देवी-देवताओं की डोलियों की तस्वीरें,Photos Of Goddess stretchers in Uttarakhand

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, July 04, 2012, 07:56:03 PM

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand





पीपलकोटी (चमोली)। कालीमठ क्षेत्र की आराध्य देवी माता चामुंडा अपने दिवारा भ्रमण के दौरान रात्रि प्रवास के लिए शनिवार को जोशीमठ से 10 किमी की दूरी पर स्थित पौराणिक और धार्मिक महत्व के गांव पैनी पहुंची। यहां स्थानीय ग्रामीणों ने देवी जागरों और फूल-मालाओं से मां चामुंडा का आह्वान किया। माता के दर्शनों को यहां आसपास के ग्रामीणों से भी देवी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता की डोली रविवार को नृसिंह भगवान की तपस्थली और बदरीनाथ धाम के प्रवेश द्वार जोशीमठ में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगी। कालीमठ क्षेत्र के जाल तल्ला गांव में माता चामुंडा का भव्य मंदिर स्थित है। देवी के कुल पुरोहितों के अनुसार माता की डोली 102 वर्ष बाद अपने दिवारा भ्रमण पर निकली है। माता की यह तृतीय चरण की दिवारा यात्रा चल रही है। देव यात्रा के साथ चल रहे पंडित सत्यानंद भट्ट ने कहा कि कालीमठ क्षेत्र के पंचगांई गांवों (खोन्नू, जाल तल्ला, जाल मल्ला, चिलाेंड और चौमासी) की आराध्य देवी चामुंडा की चौथे चरण की दिवारा यात्रा आगामी वर्ष से शुरू होगी।


Amar ujala