• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

देवी-देवताओं की डोलियों की तस्वीरें,Photos Of Goddess stretchers in Uttarakhand

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, July 04, 2012, 07:56:03 PM

Sunil Bhatt

I have seen your traditional pictures and they are very nice, i also shared some pictures of uttarakhand. so review them and post you comment




Devbhoomi,Uttarakhand

देवराड़ी देवी डोली का जोरदार स्वागत


15 सालों बाद दिवारा यात्रा पर निकली मां देवराड़ी डोली जिला मुख्यालय पहुंचीं। मुख्यालय में मां की डोली का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
रानीगढ़ क्षेत्र के देवल गांव की आदि शक्ति मां देवराड़ी देवी की डोली रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचने पर भक्तों ने भव्य रुप से स्वागत कर आशीर्वाद लिया। विभिन्न पड़ावों के भ्रमण के दौरान मां की डोली मुख्य बाजार पहुंचीं। जहां मां देवराड़ी ने नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इसके बाद उत्सव डोली बिलोटा, हितडांग, नए बस अड्डे, महादेव मोहल्ला, हॉस्पिटल कॉलोनी, सच्चिदानंद नगर समेत विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उत्सव डोली के साथ देवी के वीर लाटू, हीत व सिंगलास के न्योजा निशाण भी रहे। समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौधरी ने बताया कि मां देवराड़ी अपने भ्रमण के दौरान अब तक रानीगढ़, डांडाखाल, धनपुर के विभिन्न गांवों समेत लगभग दो सौ गांवों का भ्रमण कर चुकी है। डोली के साथ प्रधान प्रदीप राणा, जितेंद्र सिंह, महेन्द्र बिष्ट, प्रकाश चंद्र देवली, आशीष पांडे, प्रेम सिंह बिष्ट समेत कई भक्त मौजूद रहे।