• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

People Lost life in hills- tough life day-to-day working पहाड़ी से गिरकर मौत

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, November 30, 2013, 12:04:37 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

चट्टान से गिरकर 21 वर्षीय महिला की मौत
मंगलवार, 12 फरवरी 2013

Almoa दन्या। मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई 21 वर्षीय महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। महिला का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और उसका डेढ़ वर्ष का एक लड़का है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
सिरौला गांव की निर्मला देवी (21) पत्नी सुंदरनाथ अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थी। कुमड़धार जंगल में घास काटते समय पांव फिसल जाने से वह चट्टान से गिर गई। साथ गई अन्य महिलाओं ने घर आकर घटना की जानकारी दी। परिजनों तथा ग्रामीणों ने घटना स्थल से करीब 800 मीटर दूरी में खेतीगाड़ गधेरे से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक षष्टी दत्त बहुगुणा ने पंचनामा भरा। राजस्व पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की असामयिक मौत से सिरौला गांव तथा मृत महिला के मायके रौलगांव में शोक छाया हुआ है। (amar ujala)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर शिक्षक की मौत
Updated on: Wed, 10 Oct 2012 10:38

बागेश्वर : पहाड़ी से लुढ़ककर शिक्षक सरयू नदी में जा गिरे। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जूनियर हाईस्कूल शोभाकुंड (कपकोट) में तैनात सहायक अध्यापक राम सिंह खलझूनिया (42) बुधवार को वह भराड़ी टैक्सी स्टेंड से अपने घर जा रहे थे। टैक्सी स्टेंड के समीप ही पैर फिसलकर वह पहाड़ी से गिर गए। क्षेत्रवासियों ने सरयू नदी के किनारे से उन्हें बाहर निकाला और गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से कपकोट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बागेश्वर भेजा गया। बागेश्वर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी तबियत खराब थी। जैसे ही वह टैक्सी से उतरे तो सड़क किनारे बैठ गए। संभावना जताई जा रही है कि वह चक्कर खाकर नदी की तरफ गिर गए। राम सिंह की पत्नी जूनियर हाई स्कूल तिमिलाबगड़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षक के निधन से क्षेत्र शोक में डूब गया।

-------------

अब तक कई जानें ले चुकी है खूनी पहाड़ी

कपकोट : भराड़ी टैक्सी स्टेंड के समीप की पहाड़ी अब तक कई यात्रियों की जान ले चुकी है। विगत चार साल पूर्व मैक्स के इसी स्थान से गिर जाने से शिक्षिका भागीरथी राणा सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। शिक्षक गोकुल सिंह शाही व चालक त्रिलोक सिंह की भी इसी स्थान से गिरकर मौत हुई थी। साथ ही कई अन्य राहगीर व यात्री भी इसी स्थान से गिरकर मारे जा चुके हैं तथा कई घायल भी हो गये हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रशासन आज तक दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय नहीं कर पाया है। विभिन्न संगठनों ने सड़क किनारे रेलिंग लगाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय करने की मांग की है।

http://www.jagran.com/uttarakhand/bageshwar-9744511.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर ग्रामीण की मौत

Updated on: Mon, 04 Nov 2013 09:23 PM
बागेश्वर : पटवारी क्षेत्र तुपेड़ के अंतर्गत ग्राम गाजली में एक परिवार की दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब पहाड़ी से गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दीपावली का सामान लेकर घर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गाजली निवासी त्रिलोक चंद्र पांडे (40) रविवार की सायं सामान लेकर घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में पैर फिसलने के कारण वह चिडं़ग गधेरे में जा गिरा। आसपास के लोगों तथा परिजनों की मदद से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार तथा गांव में कोहराम मच गया। मृतक के दो मासूम बच्चे व पत्नी हैं। उनके समक्ष अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इधर, गाजली के पूर्व प्रधान हरगोविंद जोशी ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। कानूनगो दया चंद्र टम्टा ने बताया कि ग्रामीण की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर ग्रामीण की मौत
रविवार, 27 अक्टूबर 2013

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। इस तहसील के चुलकोट गांव में एक व्यक्ति की शनिवार को पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। बताया गया है कि चुलकोट निवासी गोकर्ण सिंह चुलकोटिया (40) पुत्र बहादुर सिंह आज दोपहर बाद गांव के पास स्थित नारकी के जंगल में घास काटने गया था। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जंगल में घास काटने गए अन्य लोगों की नजर उस उस पर पड़ गई। तत्काल उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने लगे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सिर पर गंभीर चोट आ गई थी। गांव के लोगों ने बताया कि बहादुर गरीब घर का था और खेतीबाड़ी तथा जानवर पालकर गुजारा करता था।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
शनिवार, 10 अगस्त 2013

Champawat
Updated @ 5:36 AM IST
नाचनी। एक महिला की खाई में लुढ़क जाने से मौत हो गई। महिला मवेशियों को लेकर वापस घर आ रही थी।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बोरागांव निवासी नंदी देवी (36) पत्नी शेर राम बृहस्पतिवार सुबह मवेशियों को लेकर जंगल गई थी। शाम को जानवरों को लेकर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में पहाड़ी से मलबा आने से वह 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। पास के गांव वालों ने हादसे की जानकारी दी। प्रशासन और गांव वालों की मशक्कत से महिला के शव को निकाला जा सका। राजस्व निरीक्षक जेपी आर्या ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा जाएगा।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरे पत्थर से महिला की मौत



लोहाघाट : विकासखंड बाराकोट के बास गांव स्थित छिड़ा के जंगल में पहाड़ी पर घास काट रही महिला के ऊपर पत्थर गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बास गांव निवासी 30 वर्षीय राधिका देवी पत्नी लक्ष्मण राम सुबह के समय पास के जंगल में घास काट रही थी। वह जिस पहाड़ी पर घास काट रही थी, उस पहाड़ी के ऊपरी हिस्से वाले जंगल में लगी आग के कारण बड़ा पत्थर आ गिरा। पास में घास काट रहीं अन्य महिलाएं उसकी चीख-पुकार सुनते ही उस ओर दौड़ पड़ीं। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ब्लाक प्रमुख खीमा मेहता ने डीएम से वार्ता कर पीड़ित परिवार को मदद देने की मांग की है। इस पर डीएम ने एसीएफ एसएन त्रिपाठी व तहसीलदार एके सिंह को मौके पर जाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

http://www.jagran.com/uttarakhand/champawat-9305800.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर युवती की मौत
गुरुवार, 2 अगस्त 2012

भीमताल। सुदूरवर्ती ओखलकांडा ब्लाक के झड़गांव में घास काटने जंगल गई युवती की चट्टान से गिरकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल शव को खाई से बाहर निकाला। दोपहर बाद उसकी गांव में ही अंत्येष्टि कर दी गई। युवती की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक झड़गांव निवासी चंदन सिंह की 21 वर्षीय पुत्री ममता बुधवार सुबह अपनी मां और पड़ोस की महिलाओं के साथ गांव के सामने वाली पहाड़ी पर घास काटने गई हुई थी। तभी घास काटते समय ममता का पांव फिसल गया और वह दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। ममता की चीख-पुकार सुनकर आसपास घास काट रही महिलाओं को घटना की जानकारी हुई। जब वह मौके पर पहुंची तो देखा कि ममता की नीचे मौत हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद खाई से ममता का शव निकाला। ममता की अकाल मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गांव के श्मशान घाट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। झड़गांव निवासी और युवक समिति के ब्लाक सचिव राजीव कुमार ने बताया कि चंदन सिंह कृषि विभाग में कार्यरत हैं। राजीव कुमार ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा मद से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इधर राजस्व प्रशासन ने हादसे के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।

http://www.amarujala.com/news/states/uttarakhand/nainital/Nainital-36829-116/

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

घास काटने गई महिला पहाड़ी से गिरी, मौत
बुधवार, 7 अगस्त 2013

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के कुंडल गांव में घास काटने गई एक महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक कुंडल गांव निवासी मुन्नी देवी (32) पत्नी दीवान सिंह सोमवार की दोपहर जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते वक्त वह असंतुलित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। गिरते वक्त उसके ऊपर मलबा गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शाम तक मुन्नी देवी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो जंगल से उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर धारी के तहसीलदार दामोदर पांडे और पट्टी पटवारी ललित मोहन जैड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामे के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। तहसीलदार ने बताया मृतका का पति कृषक है और उसके छह नाबालिग बच्चे हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Nov 17, 2011

कालाढूंगी: कोटाबाग के दूरस्थ गांव बांसी में चट्टान से गिरकर युवक की मौत हो गई। वह 12वीं का छात्र था और मवेशियों के लिए घास काटने के लिए पास ही जंगल में गया था। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। 18 वर्षिय पुष्कर सिंह बिष्ट देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की। रविवार सुबह उसका शव बधनधूरा के जंगल के एक नाले के पास बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार दो वर्ष पूर्व ही पुष्कर की माता का निधन हो गया था। पिता अमर सिंह बीमार हैं। परिवार के भरण पोषण का जिम्मा इसी छात्र पर था। एकमात्र चिराग के बुझ जाने से वृद्ध पिता बुरी तरह टूट गया है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक की मौत
रविवार, 14 जुलाई 2013

गौचर। बदरीनाथ राजमार्ग पर कमेड़ा में पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगाें ने घायल को आईटीबीपी कैंप स्थित अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को बदरीनाथ राजमार्ग कमेड़ा के पास अवरुद्ध हो गया। दोपहर साढ़े बारह बजे सूरज पंवार (35) पुत्र रघुवीर सिंह मूल गांव बछेर हाल निवासी मायाकुंड ऋषिकेश पैदल ही रास्ता पार करने लगा। तभी पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे आईटीबीपी कैंप स्थित अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सूरज पंवार मैकेनिक का काम करता था ओर वह गाड़ी ठीक करने कर्णप्रयाग आया था।