• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

People Lost life in hills- tough life day-to-day working पहाड़ी से गिरकर मौत

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, November 30, 2013, 12:04:37 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Dosto,

The life of hill areas of UK is very tough. Often we hear news of people falling from hills and losing their life during their day today work.

You can imagine how difficult life of hills.. Some time roads, common place path also become reason of such fatal accident.

This is one such bad news here.

पिथौरागढ़। पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल डुंगरा गांव की एक महिला ने बुधवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक डुंगरा गांव निवासी धर्मा देवी (35) के सिर पर तीन दिन पूर्व जंगल में घास काटते समय पहाड़ी से गिरा पत्थर लग गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था!


M S Mehta

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




 

युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012
Almora
Updated @ 5:30 AM IST
मौलेखाल। बुधवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्त के साथ घूमने आए एक युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। मृतक गुनीपुर जीवानंद लामाचौड़ हल्द्वानी का रहने वाला था। राजस्व पुलिस नेे शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रानीखेत भेज दिया है।
राजस्व उप निरीक्षक बिसराखेत मनोरथ लखचौरा के अनुसार बुधवार को गुनीपुर हल्द्वानी निवासी जगदीश चंद्र जोशी (35) पुत्र मोहन चंद्र जोशी अपने दोस्त कुरिया लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी खजान चंद्र (29) पुत्र धर्मानंद बाइक में सवार होकर स्याल्दे ब्लाक के अंतर्गत कनालीथौड़ गांव जा रहे थे। उन्होंने बाइक ईकूखते की बाजार में खड़ी कर दी। इसके बाद रात आठ बजे वह पैदल कनालीथौड़ गांव की ओर चल दिए। यहां जगदीश का ससुराल है। राजस्व पुलिस ने बताया कि एक पहाड़ी में जगदीश का अचानक पैर फिसल गया और वह करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना में उसके सिर तथा शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।
मृतक के साथी खजान ने रात में ही मोबाइल फोन से मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई मदन मोहन जोशी तथा उसका साला ललित मोहन तिवारी बृहस्पतिवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में नायब तहसीलदार बहादुर राम टम्टा तथा राजस्व निरीक्षक मनोरथ लखचौरा ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा। राजस्व उप निरीक्षक के अनुसार मृतक हल्द्वानी में आटो चालक था। उसकी छह साल की एक पुत्री तथा चार साल का एक पुत्र है। उसका दोस्त भी टेंपो चलाता है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर पूर्व फौजी की मौत

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

अस्कोट। घर लौटते समय पहाड़ी से गिरकर एक रिटायर्ड फौजी की मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हरड़ा निवासी उमेश पाल (63) बुधवार को सामान लेने अस्कोट बाजार आए हुए थे। जब वह रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तमाम जगह खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव गांव के ही पास खाई में गिरा मिला। पहाड़ी में फिसलने के निशान पाए गए। प्रकरण में किसी प्रकार का कोई शक न होने पर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।


http://www.amarujala.com/page.php?c=pithoragarh&n=Pithoragarh-45809-117

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Nov 7, 2013 -

विडंबना: पहाड़ी से गिरने से महिलाओं की होती रहती है मौत मदकोट (पिथौरागढ़)। घास काटने जंगल गई एक निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान की पहाड़ी से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



पहाड़ी से गिरकर मजदूर की मौत

Updated on: Wed, 12 Jun 2013 06:51 PM (IST)

ड़कोट : यमुनोत्री धाम के सड़क मार्ग के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में मजदूर की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।

लेडविक (40) पुत्र तुलाराम ग्राम पेनुली जिला दैलिक नेपाल निवासी जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चल रहा था। अचानक ठोकर लगकर वह पहाड़ी से नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे काफी चोटें आई जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह यमुनोत्री धाम में डंडी कंडी उठाने का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

घनसाली: भिलंगना प्रखंड की पट्टी गोनगढ़ के ग्राम कोट में एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोनगढ़ के ग्राम पंचायत कोट की 48 वर्षीय बचनी देवी पत्नी गब्बीलाल आर्य मंगलवार को पास के गांव में कोलाधार नामे तोक में सुबह दस बजे करीब घास लेने गई थी। इस दौरान पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। महिला के देर शाम घर न लौटने पर परिजन खोजबीज में जुट गए। इस दौरान वह खाई में मृत अवस्था में मिली। ग्रामीण उसे पहाड़ी से घर लाए। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

http://www.jagran.com/uttarakhand/tehri-garhwal-9742429.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

Updated on: Mon, 12 Nov 2012

नैनबाग: प्रखंड के अंतर्गत ग्राम बसागांव के पास जंगल में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पशुओं के लिए चारा-पत्ती निकालते समय अचानक नियंत्रण खो बैठने के चलते यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार रविवार को पट्टी इडवालस्यूं बसागांव निवासी दिलदास 65 वर्ष पुत्र अब्बल दास गांव के समीप जंगल में पशुओं के लिए चारा पत्ती काट रहा था। इस दौरान उसका पेड़ से पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे जा गिरा, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
http://www.jagran.com/uttarakhand/tehri-garhwal-9842987.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

घास काटने गई महिला की गिरने से मौत

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012

कपकोट। घास काटने गई चलकाना गांव की एक महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार चलकाना गांव निवासी दरवान सिंह की पत्नी गीता देवी (32) बुधवार की शाम पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटने समय वह पहाड़ी से गिर गई। घास काटते समय वह गिर गई। इस घटना में उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में उसका पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर वृद्ध की मौत
Updated on: Sun, 24 Mar 2013

सोमेश्वर : हवालबाग विकास खंड के धमोली तोक के एक ग्रामीण की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। रविवार सुबह खोजबीन के बाद खाई से वृद्ध का शव बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी।

दौलाघट के खौड़ी गांव के धमोली तोक निवासी हरी राम (63) पुत्र चनर राम शनिवार को घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता हुई। रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध हरी राम की तलाश की गई। इस दौरान गांव से कुछ दूरी पर गधेरे से सटी लगभग 150 फिट गहरी खाई में उसका शव पड़ा हुआ था। बताया जाता है हरी राम मवेशी पाल कर उनका व्यापार करता था और उससे परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया कि उसका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पेड़ से गिरकर महिला की मौत
Updated on: Wed, 01 Aug 2012 12:39 AM

मौलेखाल, अल्मोड़ा: सल्ट ब्लाक के झड़गांव में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह झड़गांव निवासी घुघरी देवी (40) पत्नी दान सिंह मवेशियों के लिए चारा जुटाने के लिए जंगल गई थी। वह एक पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रही थी कि इसी बीच पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर ग्रामीण महिला को ढूंढने के लिए जंगल की ओर आए, तो महिला का शव जंगल में पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। महिला की तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उसका पति सूरत में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही महिला की अंत्येष्टि की जाएगी।

http://www.jagran.com/uttarakhand/almora-9525946.html