• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

People Lost life in hills- tough life day-to-day working पहाड़ी से गिरकर मौत

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, November 30, 2013, 12:04:37 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Feb 5, 2013 -
नारायणबगड़। रविवार देर शाम को त्यूंला गांव निवासी बलवीर सिंह (40) की घराट से घर जाते हुए पहाड़ी से गिरकर मौत हो र्गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अनाज पीसने घराट गया था।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
Updated on: Thu, 06 Dec 2012

जोशीमठ : जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रात: 10 बजे यह हादसा हुआ। उर्गम भर्की गांव की विजया देवी (43 वर्ष) पत्‍‌नी आनंद सिंह गांव के निकट ही जंगल में घास काटने गयी थी। पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण वह चट्टान से गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Sep 18, 2012 -

गोपेश्वर: जंगल में घास काटने गई एक महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। ... ने बताया कि सिरोली गांव निवासी 45 वर्षीय सुरीला देवी पत्‍‌नी शिवराज सिंह मंगलवार को प्रात: नौ बजे चारापत्ती के लिए गांव के पास की पहाड़ी पर गई थी।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत
बुधवार, 15 अगस्त 2012

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार प्रखंड के ग्राम सरोट निवासी युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दयाल सिंह कैंतुरा (34) पुत्र मुल्लू सिंह सोमवार शाम अपने घर आ रहा था कि अचानक पैर फिसलने से वह झील के किनारे जा गिरा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से दयाल के परिजन गहरे सदमे में हैं।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

 पहाड़ी से गिर होटल गाइड की मौत
May 25, 2011
नैनीताल: पहाड़ी से गिरकर होटल गाइड की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सोमवार देर रात होटल गाइड दीवान राम (58) निवासी बिड़ला चुंगी पुत्र स्व.देवराम पैदल अपने घर लौट रहा था। अंधेरे में असंतुलित होकर वह पहाड़ी से नाले में जा गिरा, जिससे उसका सिर फट गया। मंगलवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने उसका शव सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों का दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र के सभासद कृपाल सिंह मेहरा व दीपक कुमार की सूचना पर तल्लीताल थाना प्रभारी जगदीश देउपा व एसआई हरीश अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पंचनामे के बाद दीवान राम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर में गंभीर चोट व अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दीवान राम की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


चट्टान से गिरकर महिला की मौत
Updated on: Tue, 18 Sep 2012 08:07 PM (IST)
 

गोपेश्वर: जंगल में घास काटने गई एक महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। चट्टान के साथ से महिला सीधे अमृतगंगा नदी में गिरी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष गोपेश्वर देवराज शर्मा ने बताया कि सिरोली गांव निवासी 45 वर्षीय सुरीला देवी पत्‍‌नी शिवराज सिंह मंगलवार को प्रात: नौ बजे चारापत्ती के लिए गांव के पास की पहाड़ी पर गई थी। पैर फिसलने से महिला सीधे अमृतगंगा नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने महिला को चट्टान से गिरते देखा तो तुरंत अमृतगंगा नदी में उसकी खोजबीन शुरू की गयी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी। पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के बाद सांय तीन बजे घटना स्थल से कुछ दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

चट्टान में गिरने से एक की मौत
Updated on: Thu, 06 Sep 2012 10:23

पोखरी: पैर फिसल कर चट्टान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद सिंह पुत्र रूप सिंह उम्र 38 वर्ष ग्राम संगूड़, राउनि त्रिशूला तहसील पोखरी, गत दिवस दिन में पोखरी से घर जा रहा था। जैसे ही विसालखाल व देवीखेत के बीच पहुंचा तो अचानक पैर फिसलने से चट्टान में गिर गया, वहां कास्तकारी कर रही महिलाओं ने देखा तो इसकी सूचना आस-पास के लोगो को दी। स्थानीय लोगो ने घायल अवस्था में विनोद सिंह को सीएचसी पोखरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया था। अचानक रात्रि में उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे फिर सीएचसी पोखरी लाया गया। डॉक्टरों ने विनोद की हालत को नाजुक देखते हुए 108 से श्रीनगर के लिए रेफर किया। मोहनखाल से आगे जाने पर उसने दम तोड़ दिया। एसओ पोखरी ने बताया कि मृतक विनोद का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिर कर व्यक्ति की मौत
Updated on: Tue, 14 Aug 2012 12:23 AM

सिमली: कर्णप्रयाग के नौली गांव में एक व्यक्ति की चट्टान से गिर कर मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पिंडर तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवेार देर शाम नौली निवासी 56 वर्षीय दिनेश चंद्र गांव के समीप बनी नहर पर पानी जोड़ने गया था। अचानक उसका पैर पहाड़ी से फिसल गया, जिससे वह 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। रात्रि तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने ढूंढ़ खोज की, लेकिन बारिश व अंधरे के चलते उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह जैसे ही ग्रामीण नहर किनारे पहुंचे तो देखा कि वह खाई में गिरा हुआ है। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह मृतक था। शव कापंचनामा कर अंतिम संस्कार किया गया।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
Updated on: Thu, 06 Dec 2012 04:35 PM

जोशीमठ : जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रात: 10 बजे यह हादसा हुआ। उर्गम भर्की गांव की विजया देवी (43 वर्ष) पत्‍‌नी आनंद सिंह गांव के निकट ही जंगल में घास काटने गयी थी। पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण वह चट्टान से गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Feb 5, 2013 -
नारायणबगड़। रविवार देर शाम को त्यूंला गांव निवासी बलवीर सिंह (40) की घराट से घर जाते हुए पहाड़ी से गिरकर मौत हो र्गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अनाज पीसने घराट गया था।