• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Nanda Raj Jat Story - नंदा राज जात की कहानी

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, April 25, 2008, 03:46:03 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

नंदा देवी महोत्सव

धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध सरोवरनगरी के नंदा देवी महोत्सव कीतैयारियां तेज हो गई है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजक संस्थाश्रीराम सेवक सभा द्वारा 25 समितियों का गठन कर दिया गया है। इस साल कदलीवृक्ष फगुनियांखेत से लाया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन 25 अगस्त को पंचमीके दिन होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए राज्य कीसांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
शनिवार को श्रीराम सेवक सभा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में महोत्सवकी तैयारियों की जानकारी दी गई। आयोजक संस्था के सचिव व पालिकाध्यक्षमुकेश जोशी ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियांशुरू कर दी गई है। महोत्सव के दौरान शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।रात्रि में सांस्कृतिक दलों द्वारा स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारितकार्यक्रमों से जनता को रूबरू कराया जाएगा। महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिएजिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
महोत्सव को सफल बनाने के लिए 25 समितियों का गठन किया गया है। शहर केसभी संगठनों व स्कूलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस बार कदली वृक्षफगुनियांखेत से लाया जाएगा। महोत्सव में लगने वाली दुकानों की नीलामी 27अगस्त को होगी।

Devbhoomi,Uttarakhand

नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में


नैनीताल : सरोवर नगरी में 25 अगस्त से शुरू होने जा रहे नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। उद्घाटन अवसर पर छोलिया कलाकार पर्वतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगे। रात्रि में सांस्कृतिक दल दर्शकों को लोक संस्कृति से रूबरू कराएंगे।

श्रीराम सेवक सभा सचिव व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि महोत्सव की अधिकांश तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आठ अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा सफाई की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।
25 अगस्त को विधायक खड़क सिंह बोहरा व आयुक्त एस राजु महोत्सव का उद्घाटन करेगे। इस अवसर पर डीएम शैलेश बगौली, आईजी अशोक कुमार, एसएसपी मोहन सिंह बंग्याल, केएमवीएन के एमडी हरिताश गुलशन आदि उपस्थित रहेगे। उद्घाटन अवसर पर छोलिया नृत्यक नगर में घूम घूमकर लोगों को कुमाऊं की नृत्य परंपरा से रूबरू कराएंगे।
मेला प्रवक्ता जगदीश बवाड़ी के अनुसार महोत्सव की अधिकांश तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। स्मारिका का प्रकाशन पूरा हो चुका है। मेले में दुकानों की नीलामी 27 अगस्त को होगी। श्रीराम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद साह के अनुसार 26 अगस्त को कदली वृक्ष लाने के बाद उसी दिन सायं से मूर्ति निर्माण शुरू हो जाएगा। नयना देवी मंदिर में मंडप निर्माण शुरू कर दिया गया है।

Devbhoomi,Uttarakhand

नंदा देवी महोत्सव: मूर्तियों की ब्रह्ममुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा

नंदा देवी महोत्सव के तहत गुरुवार को फ्लैट मैदान पर अस्थायी दुकानों का आवंटन हुआ। दुकानों के लिए नीलामी प्रक्रिया का सहारा लिया गया। अब शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में पुरोहितों द्वारा मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
गुरुवार को रंगकर्मी गंगा प्रसाद साह के नेतृत्व में चंद्रप्रकाश साह, हरीश पाठक, ललित साह,नवीन साह, मुकुल साह, हीरा सिंह राणा, जशोद सिंह मेहरा व शैलेंद्र साह द्वारा मूर्ति निर्माण को अंतिम रूप दिया गया। अब इन मूर्तियों को नयना देवी मंदिर में बनाए गए भव्य मंडप में सजाया गया। शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

इधर गुरुवार को भारी गहमागहमी के बीच मेला परिसर में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। नीलामी में विभिन्न शहरों से पहुंचे व्यापारियों में दुकान झटकने को होड़ मची रही। श्रीराम सेवक सभा के हिमांशु जोशी आदि ने अस्थायी दुकानों की नीलामी प्रक्रिया संपादित करायी।
उधर मंदिर परिसर में भण्डारे का आयोजन शुरू हो गया है। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं का देर सायं तक प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला चलता रहा। मेला परिसर मनोरंजन के साधनों से पूरी तरह सजने लगा है। महोत्सव को देखते हुए नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन का सिलसिला तेज हो गया है।

Devbhoomi,Uttarakhand

नंदा देवी महोत्सव: नैनीताल में शोभा यात्रा निकलीं

घटगड़ से कदली वृक्ष लाने के बाद बुधवार को नगर में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। कदली वृक्षों के नगर भ्रमण के दौरान पूरा शहर नंदा-सुनंदा के भजन कीर्तन एवं जयकारों से गूंज उठा। देर सायं कदली वृक्षों को मूर्ति निर्माण हेतु सेवा समिति भवन मल्लीताल में ले जाया गया। इस बीच पेयजल मंत्री प्रकाश पंत भी रामसेवक सभा भवन पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया।

बुधवार को अपराह्न करीब ढाई बजे भक्तजन घटगड़ से कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंचे। तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर में भक्तजनों की अगवानी को पहले से ही सैकड़ों लोग मौजूद थे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा के आगे छोलिया कलाकार ढोल की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे। शिशु मंदिर के बच्चों की बैंड धुन शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। एशडेल व मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर की छात्राएं कुमाऊंनी परिधान में सजधज कर माता के गीत गा रही थी।

शोभा यात्रा में आदर्श महिला उत्थान समिति कृष्णापुर, निशांत स्कूल की झांकियां शामिल थी। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं मां की भक्ति में लीन होकर नृत्य कर रही थी। शोभा यात्रा तल्लीताल से माल रोड होते हुए मल्लीताल पहुंची। कंधे में कदली वृक्ष लेकर जा रहे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। मां के जयकारे के साथ किए गए नगर भ्रमण के बाद कदली वृक्षों को मल्लीताल सेवा समिति भवन ले जाया गया। जहां देर सायं मूर्ति निर्माण शुरू हो गया। शोभा यात्रा में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत भी शामिल हुए।

Devbhoomi,Uttarakhand

मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

नंदा देवी महोत्सव में शुक्रवार को मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों व स्काउट गाइड को खासी मशक्कत करनी पड़ी। डीएम शैलेश बगौली ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मां नयना देवी मंदिर में भक्तजनों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर सुख समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की नयना देवी मंदिर में सजे भव्य मंडप में पुरोहित प.दामोदर जोशी व प.जगदीश लोहनी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। यजमान के तौर पर श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष गिरीश जोशी व देवेंद्र जोशी सपत्नीक शामिल हुए। मंडप में मूर्तियों की स्थापना होते ही श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लग गया। सुबह होने तक नंदा-सुनंदा के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
मंदिर परिसर से मल्लीताल पंत चौक तक लगी लंबी लाइन में श्रद्धालुओं को नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। महिलाओं व बच्चों की भारी भीड़ से मेला परिसर पट गया। भक्तों की भीड़ को बारी-बारी से मूर्ति दर्शन के लिए भेजने में पुलिस के साथ ही स्काउट व गाइडों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मेला परिसर में सजी दुकानों में लोगों की भारी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। डीएम शैलेश बगौली ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले के लोगों की सुख शांति की कामना की। मेला नियंत्रण कक्ष से प्रसारित संदेश में डीएम ने नंदाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग की अपील की। सीओ अरुणा भारती मेला क्षेत्र में पुलिस जवानों के साथ मुस्तैदी से डटी रहीं। मेला परिसर में आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

Devbhoomi,Uttarakhand

बागेश्वर में नंदा महोत्सव प्रारंभ

रामलीला कमेटी द्वारा नुमाइश मैदान में नंदा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा अर्चना व मां नंदा, सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ।

रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित किए जाने वाले मां नंदा सुनंदा महोत्सव का शुभारम्भ पं गोकुलानंद शास्त्री ने किया उन्होंने वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान पंकज पांडे, विजय गोस्वामी, हरीश सोनी, रमा मलड़ा, भगत डसीला, कंचन साह, अमित साह समेत मुख्य यजमान किशन सिंह मलड़ा व उनकी धर्मपत्‍‌नी रमा मलड़ा भी उपस्थित थे। महोत्सव का समापन 30 अगस्त को डोला विसर्जन के साथ होगा।

गरुड़ संवाददाता के अनुसार मां कोट भ्रामरी मंदिर में चल रहा नंदाष्टमी मेला डोला विसर्जन के साथ ही सम्पन्न हो गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की बरसात के बीच मां नंदा का डोला निकाला गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए व वरदान लिया। मेलाधिकारी व एसडीएम हरबीर सिंह ने मेले का समापन करते हुए मेलार्थियों, व्यापारियों व सांस्कृतिक कर्मियों आदि का आभार व्यक्त किया।
मेलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने मेले की सफलता पर मेलार्थियों समेत जिला व पुलिस प्रशासन, जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान घनश्याम जोशी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख शोभा आर्या, देवकीनंदन जोशी, उमेद सिंह, उद्योगपति केडी पांडे, इंद्र सिंह परिहार, गोविंद राम, दिगम्बर नाथ, पूजारी मोहन तिवारी व पप्पू तिवारी, मंगल राणा, सुंदर लाल वर्मा, तारा मेहरा, दिगपाल भंडारी समेत तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट व थानाध्यक्ष सीएस बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

DAINIK JAGRAN

दोषियों पर कार्रवाई नहीं, तो आंदोलन 

गोपेश्वर (चमोली)। नंदा देवी राजजात मार्ग पर समुद्र तल से 4240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केलुवा विनायक मंदिर को बीते दिनों सुतोल के कुछ लोगों द्वारा ध्वस्त किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की। डेढ़ माह पूर्व घटना की जानकारी देने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उप तहसील घाट में धरना व प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य कनोल उमराव सिंह का कहना है कि केलुवा विनायक स्थित गणेश मंदिर का राजजात यात्रा में अहम स्थान होने के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों में भी असीम श्रद्धा है।

कुछ माह पूर्व ग्राम सभा सुतोल के लगभग आधा दर्जन लोगों ने ध्वस्त कर दिया था, जिसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य उमराव सिंह ने 8 सितम्बर को जिलाधिकारी से की थी, लेकिन डेढ़ माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने शनिवार को पुन: ज्ञापन प्रेषित कर जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। 30 अक्टूबर तक कार्रवाई न किए जाने की स्थिति में धरना- प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

उनका कहना है कि एक ओर जहां शासन-प्रशासन द्वारा जनता दरबार व बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए गांव-गांव जाकर ढोल बजाये जा रहे हैं वहीं ग्रामीण अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से परेशान हैं। विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ 30 अक्टूबर तक कार्यवाही नहीं की गई तो वे ग्रामीणों के सहयोग से तहसील मुख्यालय घाट पर धरना प्रदर्शन आरम्भ कर देंगे।

ज्ञापन देने वालों में चन्द्र सिंह, रूप सिंह, वीर सिंह, हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह, हीरा सिंह, आलम सिंह, मेहरबान सिंह, खिलाप सिंह, मदन सिंह, आलम सिंह, केदार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

पंकज सिंह महर



नन्दा राज जात के दौरान मां नन्दा का डोला

पंकज सिंह महर



यात्रा में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालु