• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
Superstition In Uttarakhand Culture - उत्तराखंड के समाज मे फैले अंधविश्वास

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 03, 2008, 03:54:23 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

हमने भी कई बार देखा लोगो कि यदि ज्यादे ओलावृष्टि हो रही है तो लोग कुल्हाडी का सिर आसमान कि और और तवा को भी उल्टा कर आसमान की ओर उल्टा करते थे ! लोगो ये मानते थे की इससे ओलावृष्टि रुक जायेगी !

हेम पन्त

बहुत सही याद दिलाया, इसी तरह एक अंधविश्वास यह भी है कि लेट कर खाना खाने से एक अतिरिक्त छोटी जीभ और निकल आती है.
Quote from: M S Mehta on July 04, 2008, 11:26:40 AM

बचपन मे कहते थे, यदि किसी ने सिर आपस मे टकरागये ! तो उन्हें दुबारा छोटी सी टक्कर और करनी पड़ेगी नही तो सींग निकल आयंगे !

नानी ठेप

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

कुछ लोग अभी भी मानते है यदि बाए हाथ पर खुजली लगती है तो इसका मतलब कही से कोई फायदा होने वाला है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

घी त्यौहार को लोग हाथ पाव पर घी लगाते थे ! इससे यह मानते थे की बाजो और पाव और मजबूत होगे !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बहुत आम है, हिचकी आना मतलब कोई याद कर रहा है ! जिसे कई पहाडी गानों मे की सुनने को मिलता है ! इसे कहते है " बाटुली लगाना" !

गोस्वामी जी यह गाना.

आज मैके बाटुली लागी
घुटू -२ जिया मई इजु

२)
हेमा ध्यानी का यह गाना..

घुट घुट बाटुली
सुवा लागी हिकुरा 

हेम पन्त

मेहता जी, बचपन में आपने भी 'विद्या सलाम' किया होगा.

किताब या कापी पर गलती से पैर छू जाने पर बच्चे अब भी "विद्या सलाम-विद्या सलाम" कह कर किताबों से सांकेतिक रुप से माफी मांगते हैं.

हेम पन्त

इसी तरह पैर के तले पर खुजली होने पर माना जाता है कि यात्रा का कार्यक्रम बनने वाला है...

Quote from: M S Mehta on July 04, 2008, 11:30:54 AM
कुछ लोग अभी भी मानते है यदि बाए हाथ पर खुजली लगती है तो इसका मतलब कही से कोई फायदा होने वाला है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Bilkul Pant Ji,

Yah ek achha aachran bhi hai.

Quote from: H.Pant on July 04, 2008, 11:40:53 AM
मेहता जी, बचपन में आपने भी 'विद्या सलाम' किया होगा.

किताब या कापी पर गलती से पैर छू जाने पर बच्चे अब भी "विद्या सलाम-विद्या सलाम" कह कर किताबों से सांकेतिक रुप से माफी मांगते हैं.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

पहाडो मे जब दो अलग -२ बारात किसी जगह पर मिलते है तो उसे भी शुभ नही माना जाता है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Pant JI,

लेकिन मैंने यह भी सुना है अगर दाहिने हाथ पर खुजली लगी तो ....

तो
तो

पाव पर गु (यानी लैट्रिन) भी लग सकता है कही !  हा हा माफ़ करना यह एक अंधविश्वास है !

Quote from: H.Pant on July 04, 2008, 11:42:59 AM